
बाहुबली मुख्तार अंसारी के विधायक बेटे अब्बास की संपत्ति होगी कुर्क, MP-MLA कोर्ट का आदेश
AajTak
मुख्तार अंसारी के बेटे और मऊ से विधायक अब्बास अंसारी की संपत्ति कुर्क की जाएगी. एमपी-एमएलए कोर्ट ने इसको लेकर आदेश जारी कर दिए हैं. दरअसल बिना जानकारी दिए ही शस्त्र लाइसेंस को दिल्ली के पते पर ट्रांसफर कराने के मामले में वह लगातार गैर हाजिर चल रहे हैं. इसी को लेकर कोर्ट ने आदेश दिया है.
माफिया डॉन मुख्तार अंसारी के बेटे अब्बास अंसारी की संपत्ति को कुर्क करने के आदेश एमपी-एमएलए कोर्ट ने दिए हैं. जानकारी के मुताबिक, साल 2012 में लखनऊ से जारी किए गए शस्त्र लाइसेंस को बगैर सूचना दिए ही दिल्ली के पते पर ट्रांसफर करा दिया गया था. इसके बाद मामला कोर्ट में पहुंचा था और कोर्ट में लगातार गैर हाजिरी के चलते अब एमपी-एमएलए कोर्ट ने मुख्तार अंसारी के बेटे और विधायक अब्बास अंसारी की संपत्ति को कुर्क करने के आदेश दिए हैं.
जानकारी के मुताबिक, एमपी एमएलए कोर्ट के जज अम्बरीष श्रीवास्तव ने सीआरपीसी की धारा 83 के तहत लखनऊ की महानगर पुलिस की अर्जी का संज्ञान लेते हुए आदेश दिया है. महानगर पुलिस ने कोर्ट में अर्जी डाली थी, जिसकी बहस सहायक अभियोजन अधिकारी सोनू सिंह राठौर ने की, जिसमें संपत्ति कुर्क करने के आदेश दिए गए. जज अंबरीष श्रीवास्तव ने अब मामले की अगली सुनवाई के लिए 17 नवंबर की तारीख तय की है.
बीते 11 अगस्त को जारी हुआ था नोटिस
बता दें कि इससे पहले 11 अगस्त को मऊ से विधायक अब्बास अंसारी के खिलाफ मामले की सुनवाई कर रही स्पेशल कोर्ट ने कुर्की की कार्यवाही से पहले नोटिस जारी करने का आदेश दिया था. इससे पहले अब्बास अंसारी के खिलाफ गिरफ्तारी का वारंट भी जारी हो चुका है. इसी क्रम में अब महानगर थाना पुलिस की याचिका पर बहस की सुनवाई के बाद एमपी-एमएलए कोर्ट ने अब्बास अंसारी की संपत्ति को कुर्क करने के आदेश दिए हैं.

Guna Hawala Scandal: गुना का हाईप्रोफाइल हवाला कांड अब एक नई करवट ले रहा है. जहां एक तरफ ट्रेनी IPS आयुष जाखड़ की जांच टीम गुजरात के व्यापारी को बयान के लिए बुला रही है, वहीं दूसरी तरफ निवर्तमान एसपी अंकित सोनी के तबादले ने शहर में एक नया विवाद खड़ा कर दिया है. 'लेडी सिंघम' हितिका वासल ने कमान संभाल ली है, लेकिन अंकित सोनी के समर्थन में हिंदू संगठन सड़कों पर उतर आए हैं.

इजरायल अमेरिका और ईरान के बीच चल रहे युद्ध का असर पूरी दुनिया में देखने को मिल रहा है और भारत भी इससे अछूता नहीं है, इस युद्ध के चलते भारत में भी ऊर्जा संकट पैदा हो रहा था, इसी संकट को लेकर पीएम मोदी ने आज संसद में पहली बार सार्वजनिक तौर पर बयान दिया. पश्चिम एशिया में जंग के हालातों पर पीएम मोदी ने लोकसभा में 25 मिनट की स्पीच दी उन्होंने कहा कि तनाव खत्म होना चाहिए. बातचीत से ही समस्या का समाधान है. पीएम ने कहा कि नागरिकों और पावर प्लांट पर हमले मंजूर नहीं हैं. होमुर्ज का रास्ता रोकना स्वीकार नहीं होगा ‘सरकार की कोशिश है कि देश में तेल-गैस संकट न हो. इसके लिए 27 की जगह अब 41 देशों से इंपोर्ट कर रहे हैं. पश्चिम एशिया में एक करोड़ भारतीय रहते हैं. उनकी सुरक्षा हमारी प्राथमिकता है.

हैदराबाद में आगामी रामनवमी शोभा यात्रा को लेकर गोशामहल के विधायक टी. राजा सिंह ने पुलिस प्रशासन पर गंभीर आरोप लगाए हैं. उन्होंने कहा कि साल 2010 से लगातार शोभा यात्रा आयोजित की जा रही है, लेकिन हर साल पुलिस की ओर से बाधाएं खड़ी की जाती हैं. उनका आरोप है कि सिदंबर बाजार, पुराना पुल और बेगम बाजार जैसे इलाकों में विशेष रूप से लाठीचार्ज के लिए टास्क फोर्स तैनात की जाती है. साथ ही उन्होंने दावा किया कि हर साल उनके खिलाफ FIR दर्ज की जाती है और इस बार भी पुलिस अपनी गलतियों का ठीकरा उन पर फोड़ सकती है.










