
बाहरी बनाम बंगाली नैरेटिव पर नजर... समझिए क्यों ममता बनर्जी ने अचानक 'वोटर युद्ध' छेड़ दिया है
AajTak
ममता बनर्जी ने अपने भाषण में कहा कि पश्चिम बंगाल की मतदाता सूची में हरियाणा, राजस्थान समेत उत्तर भारत के कई राज्यों के लोगों के नाम डाले जा रहे हैं. यह ऑनलाइन किया जा रहा है. भाजपा नहीं चाहती कि बंगाल में उसकी संस्कृति बरकरार रहे.
पश्चिम बंगाल में अगले साल विधानसभा का चुनाव होना है. लेकिन उससे पहले सूबे की सीएम ममता बनर्जी ने बीजेपी और चुनाव आयोग के खिलाफ मोर्चा खोल दिया है. हाल ही में ममता बनर्जी ने आरोप लगाया कि बीजेपी ने एक एजेंसी को बंगाल भेजा है, जो राज्य के वोटर्स को हरियाणा, गुजरात, राजस्थान, यूपी और बिहार के वोटर्स से बदल रहे हैं. ममता बनर्जी ने कहा कि वोटर लिस्ट में बड़े पैमाने पर छेड़छाड़ की जा रही है. उन्होंने चुनाव आयोग के सामने धरने की भी चेतावनी दी.
सवाल ये उठता है कि ममता बनर्जी के ये आरोप महज आरोप भर हैं या वोटर लिस्ट में उत्तर भारत के लोगों के दखल का आरोप लगाकर ममता बनर्जी एक नया नैरेटिव सेट करना चाहती हैं.
एक नया नैरेटिव सेट करना चाहती हैं ममता बनर्जी?
ममता बनर्जी ने अपने भाषण में कहा कि पश्चिम बंगाल की मतदाता सूची में हरियाणा, राजस्थान समेत उत्तर भारत के कई राज्यों के लोगों के नाम डाले जा रहे हैं. यह ऑनलाइन किया जा रहा है. भाजपा नहीं चाहती कि बंगाल में उसकी संस्कृति बरकरार रहे.
बंगाली संस्कृति का दांव आएगा काम?
वोटर लिस्ट में छेड़छाड़ के बहाने ममता बनर्जी ने बंगाली अस्मिता का दांव खेला है. 2021 के विधानसभा चुनाव में भी ममता बनर्जी ने ये दांव खेला था और पीएम मोदी और अमित शाह जैसे बड़े बीजेपी नेताओं को बाहरी करार दिया था. इस बार ममता बनर्जी इस दांव को एक साल पहले ही खेल रही हैं. दरअसल, बंगाल की सियासत में बीजेपी के पास कोई बड़ा सूबे का चेहरा नहीं है. बीजेपी अक्सर बांग्लादेशी प्रवासियों और उत्तर भारत के खासतौर पर यूपी-बिहार से गए वोटर्स को साधने की राजनीति कर रही है. ऐसे में ममता बनर्जी का ये दांव और बंगाली अस्मिता की बात उनकी एक रणनीति का हिस्सा है.

Guna Hawala Scandal: गुना का हाईप्रोफाइल हवाला कांड अब एक नई करवट ले रहा है. जहां एक तरफ ट्रेनी IPS आयुष जाखड़ की जांच टीम गुजरात के व्यापारी को बयान के लिए बुला रही है, वहीं दूसरी तरफ निवर्तमान एसपी अंकित सोनी के तबादले ने शहर में एक नया विवाद खड़ा कर दिया है. 'लेडी सिंघम' हितिका वासल ने कमान संभाल ली है, लेकिन अंकित सोनी के समर्थन में हिंदू संगठन सड़कों पर उतर आए हैं.

इजरायल अमेरिका और ईरान के बीच चल रहे युद्ध का असर पूरी दुनिया में देखने को मिल रहा है और भारत भी इससे अछूता नहीं है, इस युद्ध के चलते भारत में भी ऊर्जा संकट पैदा हो रहा था, इसी संकट को लेकर पीएम मोदी ने आज संसद में पहली बार सार्वजनिक तौर पर बयान दिया. पश्चिम एशिया में जंग के हालातों पर पीएम मोदी ने लोकसभा में 25 मिनट की स्पीच दी उन्होंने कहा कि तनाव खत्म होना चाहिए. बातचीत से ही समस्या का समाधान है. पीएम ने कहा कि नागरिकों और पावर प्लांट पर हमले मंजूर नहीं हैं. होमुर्ज का रास्ता रोकना स्वीकार नहीं होगा ‘सरकार की कोशिश है कि देश में तेल-गैस संकट न हो. इसके लिए 27 की जगह अब 41 देशों से इंपोर्ट कर रहे हैं. पश्चिम एशिया में एक करोड़ भारतीय रहते हैं. उनकी सुरक्षा हमारी प्राथमिकता है.

हैदराबाद में आगामी रामनवमी शोभा यात्रा को लेकर गोशामहल के विधायक टी. राजा सिंह ने पुलिस प्रशासन पर गंभीर आरोप लगाए हैं. उन्होंने कहा कि साल 2010 से लगातार शोभा यात्रा आयोजित की जा रही है, लेकिन हर साल पुलिस की ओर से बाधाएं खड़ी की जाती हैं. उनका आरोप है कि सिदंबर बाजार, पुराना पुल और बेगम बाजार जैसे इलाकों में विशेष रूप से लाठीचार्ज के लिए टास्क फोर्स तैनात की जाती है. साथ ही उन्होंने दावा किया कि हर साल उनके खिलाफ FIR दर्ज की जाती है और इस बार भी पुलिस अपनी गलतियों का ठीकरा उन पर फोड़ सकती है.










