
'बाहरियों को बेची गई अयोध्या की जमीन', अखिलेश यादव ने लगाया BJP सरकार पर भूमि घोटाले का आरोप
AajTak
अखिलेश यादव ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर यह टिप्पणी एक अखबार की कटिंग को पोस्ट करते हुए की. उन्होंने कहा कि 'जैसे-जैसे अयोध्या में जमीन सौदे उजागर हो रहे हैं, सच्चाई सामने आ रही है कि बीजेपी राज में अयोध्या के बाहर के लोगों ने मुनाफा कमाने के लिए बड़े पैमाने पर जमीनें खरीदी और बेची हैं.'
समाजवादी पार्टी के मुखिया अखिलेश यादव ने बुधवार को अयोध्या में बाहरी लोगों को जमीन की कथित बिक्री को लेकर भाजपा सरकार पर हमला बोला. उन्होंने अरबों रुपये के भूमि घोटाले का दावा किया. अखिलेश यादव ने इन भूमि सौदों की गहन जांच की भी मांग की.
'सर्कल रेट न बढ़ाना एक आर्थिक साजिश'
अखिलेश यादव ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर यह टिप्पणी एक अखबार की कटिंग को पोस्ट करते हुए की. उन्होंने कहा कि 'जैसे-जैसे अयोध्या में जमीन सौदे उजागर हो रहे हैं, सच्चाई सामने आ रही है कि बीजेपी राज में अयोध्या के बाहर के लोगों ने मुनाफा कमाने के लिए बड़े पैमाने पर जमीनें खरीदी और बेची हैं.'
सपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष ने कहा, 'भाजपा सरकार द्वारा पिछले सात वर्षों से सर्कल रेट न बढ़ाना स्थानीय लोगों के खिलाफ एक आर्थिक साजिश है. इसके कारण अरबों रुपये के भूमि घोटाले हुए हैं.'
'हम धांधली की जांच की मांग करते हैं' अखिलेश यादव ने आगे कहा, 'यहां (अयोध्या में) आस्थावानों ने नहीं बल्कि भू-माफियाओं ने जमीन खरीदी है. इन सबका कोई फायदा अयोध्या-फैजाबाद और आसपास के इलाकों में रहने वाले लोगों को नहीं मिला है.'
उन्होंने कहा, 'गरीबों और किसानों से औने-पौने दाम पर जमीन खरीदना एक तरह से जमीन हड़पना है. हम अयोध्या में तथाकथित विकास के नाम पर 'धांधली' और भूमि सौदों की गहन जांच और समीक्षा की मांग करते हैं.'

Guna Hawala Scandal: गुना का हाईप्रोफाइल हवाला कांड अब एक नई करवट ले रहा है. जहां एक तरफ ट्रेनी IPS आयुष जाखड़ की जांच टीम गुजरात के व्यापारी को बयान के लिए बुला रही है, वहीं दूसरी तरफ निवर्तमान एसपी अंकित सोनी के तबादले ने शहर में एक नया विवाद खड़ा कर दिया है. 'लेडी सिंघम' हितिका वासल ने कमान संभाल ली है, लेकिन अंकित सोनी के समर्थन में हिंदू संगठन सड़कों पर उतर आए हैं.

इजरायल अमेरिका और ईरान के बीच चल रहे युद्ध का असर पूरी दुनिया में देखने को मिल रहा है और भारत भी इससे अछूता नहीं है, इस युद्ध के चलते भारत में भी ऊर्जा संकट पैदा हो रहा था, इसी संकट को लेकर पीएम मोदी ने आज संसद में पहली बार सार्वजनिक तौर पर बयान दिया. पश्चिम एशिया में जंग के हालातों पर पीएम मोदी ने लोकसभा में 25 मिनट की स्पीच दी उन्होंने कहा कि तनाव खत्म होना चाहिए. बातचीत से ही समस्या का समाधान है. पीएम ने कहा कि नागरिकों और पावर प्लांट पर हमले मंजूर नहीं हैं. होमुर्ज का रास्ता रोकना स्वीकार नहीं होगा ‘सरकार की कोशिश है कि देश में तेल-गैस संकट न हो. इसके लिए 27 की जगह अब 41 देशों से इंपोर्ट कर रहे हैं. पश्चिम एशिया में एक करोड़ भारतीय रहते हैं. उनकी सुरक्षा हमारी प्राथमिकता है.

हैदराबाद में आगामी रामनवमी शोभा यात्रा को लेकर गोशामहल के विधायक टी. राजा सिंह ने पुलिस प्रशासन पर गंभीर आरोप लगाए हैं. उन्होंने कहा कि साल 2010 से लगातार शोभा यात्रा आयोजित की जा रही है, लेकिन हर साल पुलिस की ओर से बाधाएं खड़ी की जाती हैं. उनका आरोप है कि सिदंबर बाजार, पुराना पुल और बेगम बाजार जैसे इलाकों में विशेष रूप से लाठीचार्ज के लिए टास्क फोर्स तैनात की जाती है. साथ ही उन्होंने दावा किया कि हर साल उनके खिलाफ FIR दर्ज की जाती है और इस बार भी पुलिस अपनी गलतियों का ठीकरा उन पर फोड़ सकती है.










