'बाला साहेब नहीं, मोदी के नाम पर महाराष्ट्र में चुनाव लड़कर दिखाएं', उद्धव की BJP को चुनौती
AajTak
औरंगाबाद का नाम बदलकर छत्रपति संभाजी नगर किए जाने और रामनवमी के दिन हुई हिंसा के तीसरे दिन रविवार को महा विकास अघाड़ी ने यहां एक रैली का आयोजन किया. जिसमें कई नेता शामिल हुए. रैली को संबोधित करते हुए उद्धव ठाकरे ने बीजेपी को चुनौती देते हुए कहा कि अगर दम है तो मेरे पिता (बाल ठाकरे) नहीं, नरेंद्र मोदी के नाम पर महाराष्ट्र में चुनाव लड़कर दिखाएं.
महाराष्ट्र के पूर्व मुख्यमंत्री उद्धव ठाकरे ने संभाजी नगर में पीएम नरेंद्र मोदी और बीजेपी पर निशाना साधा. दरअसल, औरंगाबाद का नाम बदलकर छत्रपति संभाजी नगर किए जाने और रामनवमी के दिन हुई हिंसा के तीसरे दिन रविवार को महा विकास अघाड़ी ने यहां एक रैली का आयोजन किया. जिसमें कई नेता शामिल हुए. इस दौरान उन्होंने बीजेपी को चुनौती देते हुए कहा कि अगर दम है तो मेरे पिता (बाल ठाकरे) नहीं, नरेंद्र मोदी के नाम पर महाराष्ट्र में चुनाव लड़कर दिखाएं.
न्यूज एजेंसी के मुताबिक उन्होंने कहा कि अगर पीएम मोदी को कुछ कहा जाता है तो ओबीसी का अपमान किया जाता है. पीएम ने कहा कि उनकी छवि खराब करने की कोशिश की जा रही है तो हमारी छवि का क्या? विपक्षी नेताओं को परेशान किया जा रहा है, छापेमारी की जा रही है और गिरफ्तार किया जा रहा है. बीजेपी ने विपक्षी दलों के भ्रष्ट लोगों को अपनी पार्टी में लिया है.
ठाकरे ने प्रधानमंत्री मोदी और बीजेपी को सावरकर के "अखंड भारत" के सपने को पूरा करने की चुनौती दी और मोदी की शैक्षिक डिग्री के मुद्दे पर भी निशाना साधा. उन्होंने कहा कि सावरकर ने देश की स्वतंत्रता के लिए कठोर कारावास और कठिनाइयां झेलीं, न कि मोदी को प्रधानमंत्री बनाने के लिए. क्या आप सावरकर के 'अखंड भारत' के सपने को पूरा करेंगे?"
अमित शाह पीओके में जगह कब दिखाएंगे?
उन्होंने कहा, "बीजेपी और (एकनाथ) शिंदे के नेतृत्व वाली शिवसेना को सावरकर और सरदार पटेल के आदर्शों पर चलना चाहिए. कुछ समय पहले अमित शाह ने महाराष्ट्र में बीजेपी से उद्धव ठाकरे को उनकी जगह दिखाने को कहा था. यह मेरी जगह है. लेकिन आप हमें पाकिस्तान अधिकृत कश्मीर (पीओके) में जगह कब दिखाएंगे?"
पूर्व मुख्यमंत्री ने कहा, "इसे भारतीय जनता पार्टी कहना भारत के लोगों का अपमान है। वे भ्रष्टाचार के आरोपों के साथ विपक्षी नेताओं पर हमला करते हैं और उन्हें अपनी पार्टी में शामिल करते हैं। इसलिए सभी भ्रष्ट नेता अब बीजेपी में हैं."

जेवर छोड़े, सिलेंडर ले उड़े... प्रयागराज में चोरों का नया टारगेट, घर में घुसकर रसोई से 'गैस' की चोरी
प्रयागराज के दारागंज में चोर घर में घुसे लेकिन गहनों को छोड़कर सिर्फ गैस सिलिंडर चोरी कर ले गए. परिवार ने दो दिन पहले ही सिलिंडर लाया था. इससे पहले बहरिया में भी ऐसी घटना हुई थी. पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है और चोरों की तलाश जारी है.

Guna Hawala Scandal: गुना का हाईप्रोफाइल हवाला कांड अब एक नई करवट ले रहा है. जहां एक तरफ ट्रेनी IPS आयुष जाखड़ की जांच टीम गुजरात के व्यापारी को बयान के लिए बुला रही है, वहीं दूसरी तरफ निवर्तमान एसपी अंकित सोनी के तबादले ने शहर में एक नया विवाद खड़ा कर दिया है. 'लेडी सिंघम' हितिका वासल ने कमान संभाल ली है, लेकिन अंकित सोनी के समर्थन में हिंदू संगठन सड़कों पर उतर आए हैं.

इजरायल अमेरिका और ईरान के बीच चल रहे युद्ध का असर पूरी दुनिया में देखने को मिल रहा है और भारत भी इससे अछूता नहीं है, इस युद्ध के चलते भारत में भी ऊर्जा संकट पैदा हो रहा था, इसी संकट को लेकर पीएम मोदी ने आज संसद में पहली बार सार्वजनिक तौर पर बयान दिया. पश्चिम एशिया में जंग के हालातों पर पीएम मोदी ने लोकसभा में 25 मिनट की स्पीच दी उन्होंने कहा कि तनाव खत्म होना चाहिए. बातचीत से ही समस्या का समाधान है. पीएम ने कहा कि नागरिकों और पावर प्लांट पर हमले मंजूर नहीं हैं. होमुर्ज का रास्ता रोकना स्वीकार नहीं होगा ‘सरकार की कोशिश है कि देश में तेल-गैस संकट न हो. इसके लिए 27 की जगह अब 41 देशों से इंपोर्ट कर रहे हैं. पश्चिम एशिया में एक करोड़ भारतीय रहते हैं. उनकी सुरक्षा हमारी प्राथमिकता है.










