
बाला साहेब ठाकरे के पोते संग अलाया फर्नीचरवाला का अफेयर? एक्ट्रेस ने दिया ये जवाब
AajTak
अलाया ने कहा- 'अगर आपकी बातें हो रही है तो यह बहुत अच्छा है! आपको इन रिपोर्ट्स को इतनी गंभीरता से नहीं लेनी चाहिए. ऐश्वर्य मेरा बहुत अच्छा दोस्त है और बहुत ही प्रतिभाशाली इंसान है. इस तरह की कहानियां मेरे करीबियों की जिज्ञासा बढ़ाती है.'
पिछले साल अक्टूबर में बॉलीवुड एक्ट्रेस अलाया फर्नीचरवाला को बाला साहेब ठाकरे के पोते ऐश्वर्य ठाकरे के बर्थडे पार्टी में देखा गया था. यह पार्टी दुबई में हो रही थी जिसमें अलाया भी फुल सेलिब्रेशन करती नजर आईं. इसके बाद से ही अलाया और ऐश्वर्य को लिंक अप किया जा रहा है. ऐश्वर्य संग रिलेशन की खबरों पर अब अलाया ने सफाई दी है. एक इंटरव्यू में अलाया ने कहा- 'अगर आपकी बातें हो रही है तो यह बहुत अच्छा है! आपको इन रिपोर्ट्स को इतनी गंभीरता से नहीं लेनी चाहिए. ऐश्वर्य मेरा बहुत अच्छा दोस्त है और बहुत ही प्रतिभाशाली इंसान है. इस तरह की कहानियां मेरे करीबियों की जिज्ञासा बढ़ाती है.'
हीरोइन थीं 'धुरंधर' रणवीर सिंह की दादी, 'डांसिंग लिली ऑफ पंजाब' कहलाईं, पोते को दी एक्टिंग की विरासत
एक्टर रणवीर सिंह के पेरेंट्स और बहन का फिल्म इंडस्ट्री से कोई लेना-देना नहीं है. लेकिन क्या आप जानते हैं रणवीर की दादी मशहूर एक्ट्रेस रही थीं. उनका नाम चांद बर्क था. रणवीर को एक्टिंग का ये टैलेंट उनकी दादी से ही विरासत में मिला है.

रणवीर सिंह संजय दत्त, अर्जुन रामपाल, आर माधवन जैसे स्टारों से सजी 'धुरंधर- द रिवेंज' सिनेमाघरों में झंडे गाड़ रही है. लोग इस मूवी के लिए पागल हो बैठे हैं. हर शो हाउसफुल है तो कमाई के मामले में इसने महज 4 दिनों में 500 करोड़ का आंकड़ा पार कर लिया है. इस बीच सपा अध्यक्ष अखिलेश यादव ने फिल्म को लेकर बड़ी बात कह दी है.

BTS The Comeback Live, 4 साल बाद धमाल मचाने को तैयार BTS, जानें भारत में कब-कहां देखें लाइव कॉन्सर्ट
साउथ कोरिया का वर्ल्ड फेमस बैंड BTS चार साल के लंबे ब्रेक के बाद अब एक धमाकेदार कमबैक के लिए एक दम तैयार है. आज यानी 21 मार्च को BTS आर्मी का भव्य कॉन्सर्ट होगा. जानिए कहां इसे लाइव देखा जा सकेगा.










