
'बालासाहेब ने कभी नहीं सोचा होगा कि उद्धव के शासनकाल में हनुमान चालीसा पढ़ना देशद्रोह होगा', रैली में बोले देवेंद्र फडणवीस
AajTak
महाराष्ट्र के पूर्व मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस ने कहा कि क्या बालासाहेब ठाकरे ने कभी सोचा होगा कि उनके पुत्रों के शासन में हनुमान चालीसा एक अपराध होगा और औरंगजेब की समाधि पर जाने पर ध्यान नहीं दिया जाएगा. औरंगाबाद ने संभाजी की हत्या की और अकबरुद्दीन ओवैसी उसकी कब्र पर गए.
दिवंगत बालासाहेब ठाकरे ने कभी नहीं सोचा होगा कि शिवसेना के सरकार में कभी हनुमान चालीसा का पाठ करना देशद्रोह होगा. महाराष्ट्र के गोरेगांव में पूर्व मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस ने रविवार को एक जनसभा को संबोधित करते हुए ये बातें कही. फडणवीस ने जनसभा के दौरान भाजपा नेताओं और कार्यकर्ताओं के साथ हनुमान चालीसा का पाठ भी किया. कहा कि हनुमान चालीसा हमारे दिल में है. साथ ही उन्होंने कहा कि राणा दंपत्ति नादान हैं.
पूर्व मुख्यमंत्री ने शनिवार को हुई उद्धव ठाकरे की रैली की तुलना लॉफ्टर शो से की और कहा कि जब हम उनकी (उद्धव ठाकरे) की रैली को देख और सुन रहे थे तो हमें हंसी आ रही थी. देवेंद्र फडणवीस ने कहा कि कल उद्धव की रैली कौरवो की रैली थी जबकि आज हमारी रैली पांडवो की रैली है. उन्होंने कहा कि हमने अभी-अभी हनुमान चालीसा का जाप किया. क्या बालासाहेब ठाकरे ने कभी सोचा होगा कि उनके बेटे के शासनकाल में हनुमान चालीसा पढ़ना देशद्रोह होगा और औरंगजेब की कब्र पर जाना राजकीय शिष्टाचार होगा?
असदुद्दीन ओवैसी पर भी फडणवीस ने साधा निशाना
जनसभा में देवेंद्र फडणवीस ने हैदराबाद के सांसद और एआईएमआईएम के चीफ असदुद्दीन ओवैसी पर भी निशाना साधा. उन्होंने कहा कि असदुद्दीन ओवैसी जाते हैं और औरंगजेब को उनकी कब्र पर श्रद्धांजलि देते हैं और आप (उद्धव ठाकरे) इसे देखते रहे, आपको इससे शर्म आनी चाहिए.
फडणवीस ने नवाब मलिक, अनिल देशमुख, यशवंत जाधव पर भी निशाना साधा और कहा कि शनिवार की रैली में उद्धव ठाकरे ने इनके मुद्दों पर कुछ भी नहीं कहा. राज्य के विकास पर कोई भी बात नहीं की. उन्होंने कहा कि मैंने जमीनी संघर्ष की राजनीति की है, फाइव स्टार की राजनीति नहीं की है. मैं चांदी का चम्मच मुंह में लेकर पैदा नहीं हुआ हूं.
देवेंद्र फडणवीस ने कहा कि कारसेवकों पर हंसने वाले मैं कहूंगा कि जब भी हमें जरूरत होगी हम कारसेवक तैयार रहेंगे. आप मेरा राजनीतिक वजन कम नहीं कर सकते. उन्होंने कहा कि बालासाहेब शरद पवार को 'मैदा का पोटा' कहते थे, आज आप उसी शख्स के चरणों में हैं. फडणवीस ने कहा कि फोटो क्लिक करने से कोई बाघ नहीं बनता.

रमजान के महीने में देश के कई हिस्सों में सांप्रदायिक तनाव की घटनाएं सामने आई हैं. खासकर मध्यप्रदेश के जबलपुर, हैदराबाद और कर्नाटक के बागलकोट में हालात तनावपूर्ण रहे. जबलपुर के सिहोरा इलाके में मंदिर और मस्जिद के बीच आरती और नमाज के समय विवाद हुआ जिसने तोड़फोड़ और पथराव को जन्म दिया. पुलिस ने कई आरोपियों को गिरफ्तार किया है और स्थिति को नियंत्रण में रखने के लिए कार्रवाई कर रही है.

उत्तराखंड के पौड़ी जनपद के श्रीनगर में स्थित लोकप्रिय धारी देवी मंदिर के पास बहने वाली अलकनंदा नदी में बड़ा हादसा टल गया. नदी में दो बोटों की आमने-सामने जोरदार टक्कर हुई जिसके कारण कुछ देर के लिए अफरा-तफरी मच गई. टक्कर के बाद एक चालक नदी में गिर गया जबकि दूसरी बोट अनियंत्रित होकर बीच धारा में घूमती रही. सौभाग्यवश चालक तैरकर सुरक्षित बाहर आ गया और बोट संचालकों की सूझबूझ से सभी सवार सुरक्षित बचा लिए गए.

ब्राजील के राष्ट्रपति लूला डा सिल्वा ने इस इंटरव्यू ब्रिक्स करेंसी पर विस्तार से बात की. उन्होंने कहा कि हमने यह नहीं कहा कि हम ब्रिक्स करेंसी बनाएंगे. ब्रिक्स के अंदर नई करेंसी बनाने पर कोई बहस नहीं है. लेकिन यह जरूरी नहीं है कि ब्राजील और इंडिया के बीच ट्रेड डील US डॉलर में ही हो. हम इसे अपनी करेंसी में भी कर सकते हैं.

दिल्ली में AI इम्पैक्ट समिट के दौरान युवा कांग्रेस के कुछ कार्यकर्ताओँ ने शर्ट उतारकर सार्वजनिक रूप से विवादास्पद प्रदर्शन किया. इस घटना के बाद पुलिस ने 5 से 6 प्रदर्शनकारियों को हिरासत में लिया. बीजेपी ने इस प्रदर्शन पर तीखा हमला किया है और संबित पात्रा ने कहा कि इस प्रदर्शन को जानबूझकर किया गया था. AI समिट में इस तरह के प्रदर्शन ने वहां की शांति भंग कर दी.

आज का दंगल घरेलू सियासत में देश के वैश्विक अपमान पर है. क्योंकि दिल्ली में चल रहे एआई इम्पैक्ट समिट में आज ऐसी घटना हुई है जिसे लेकर बीजेपी हमलावर है. दिल्ली में चल रहे जिस एआई समिट में शामिल होने के लिए दुनिया भर से नेता-उद्योगपति-टेक्नोकरेट्स भारत आए हुए हैं. उसी मेले में जाकर युवा कांगरसे के 10 कार्यकर्तां ने यूएस डील के विरोध में प्रदर्शन करना शुरू कर दिया. ये कार्यकर्ता अपनी टीशर्ट उतारकर उसे बैनर की तरह लहराकर प्रदर्शन कर रहे थे.

दिल्ली के मुखर्जी नगर में 1 साल 9 माह के बच्चे हादी की मौत का मामला सामने आया है. एसएफएस फ्लैट्स के पार्क में मौसी आजरा पर गला दबाने की आशंका है. स्थानीय लोगों ने बच्चे को छुड़ाकर न्यूलाइफ अस्पताल पहुंचाया, जहां डॉक्टरों ने मृत घोषित किया. पुलिस ने आरोपी महिला को हिरासत में लिया है. शव को पोस्टमार्टम के लिए बाबू जगजीवन राम अस्पताल भेजा गया है.

तिरुवनंतपुरम में आधी रात को 14 साल के लड़के की जॉयराइड, माता-पिता को घर में बंद कर खाई में गिराई कार
तिरुवनंतपुरम में एक नाबालिग लड़के ने अपने माता-पिता को घर में बंद कर आधी रात को कार निकाली और दोस्त के साथ घूमने निकल गया. तभी करमना में कार रेलिंग तोड़कर कई फीट नीचे जा गिरी, लेकिन दोनों नाबालिग चमत्कारिक रूप से बच गए. पढ़ें इस हादसे की हैरान करने वाली कहानी.

एआई समिट में प्रदर्शन के मामले में इंडियन यूथ कांग्रेस के चार कार्यकर्ताओं को गिरफ्तार किया गया है. सूत्रों के अनुसार आरोपियों ने पहले काले छाते पर प्रिंटेड स्टिकर लगाकर मंडपम में प्रवेश की योजना बनाई थी, लेकिन सुरक्षा जांच में पकड़े जाने की आशंका के चलते उन्होंने प्लान बदलकर टी-शर्ट पर स्टिकर लगवाए.

दिल्ली से मेरठ के बीच यात्रा को तेज और आसान बनाने की दिशा में 82 किमी लंबे दिल्ली-मेरठ आरआरटीएस कॉरिडोर पर चलने वाली नमो भारत रैपिड रेल ने सराय काले खां से मेरठ के बेगमपुल तक सफल ट्रायल रन पूरा कर लिया है. करीब 160 किमी प्रति घंटे की रफ्तार वाली यह ट्रेन दोनों शहरों के बीच सफर को 55-60 मिनट में पूरा करेगी, जिससे दिल्ली, गाजियाबाद और मेरठ के यात्रियों को बड़ी राहत मिलेगी.

दिल्ली में अरविंद केजरीवाल के नेतृत्व वाली आम आदमी पार्टी को पराजित करने के बाद रेखा गुप्ता की अगुवाई में बीजेपी की सरकार एक साल पूरी कर चुकी है. इस मौके पर सीएम रेखा गुप्ता ने दावा किया कि उन्होंने अपने वादों को पूरा करने की कोशिश की है. साथ ही अपने एक वर्ष की उपलब्धियां भी बताईं. देखें वीडियो.



