
बालटाल ट्रैक पर मडस्लाइड... एक श्रद्धालु की मौत और 8 घायल, अमरनाथ यात्रा आज के लिए स्थगित
AajTak
खराब मौसम के पूर्वानुमान के कारण जम्मू से अमरनाथ यात्रा अगले आदेश तक के लिए स्थगित कर दी गई है. पवित्र अमरनाथ गुफा के लिए गुरुवार को जम्मू से यात्रियों का कोई नया जत्था रवाना नहीं होगा.
जम्मू-कश्मीर में भारी बारिश के कारण अमरनाथ यात्रा प्रभावित हुई है. बालटाल के रेलपथरी में बुधवार को भारी बारिश के कारण हुए भूस्खलन में 8 तीर्थ यात्री घायल हो गए. सैकड़ों तीर्थ यात्रियों को सुरक्षित बचा लिया गया. राजस्थान की रहने वाली तीर्थ यात्री सोना बाई (55) को अचेत अवस्था में अपर रेलपथरी से बेस कैंप अस्पताल बालटाल लाया गया, जहां डॉक्टरों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया.
इस बीच गुरुवार को खराब मौसम के पूर्वानुमान के कारण जम्मू से अमरनाथ यात्रा अगले आदेश तक के लिए स्थगित कर दी गई है. पवित्र अमरनाथ गुफा के लिए गुरुवार को जम्मू से यात्रियों का कोई नया जत्था रवाना नहीं होगा. बालटाल मार्ग पर रेलपथरी के पास जेड मोड़ पर बारिश का पानी पहाड़ से अपने साथ मलबा लेकर यात्रा ट्रैक पर आ गया, जिससे रूट बाधित हो गया. इस घटना में करीब 8 यात्री घायल हो गए, जिन्हें तुरंत नजदीकी चिकित्सा सुविधा केंद्र में इलाज के लिए पहुंचाया गया.
यह भी पढ़ें: अमरनाथ यात्रा: 17,317 श्रद्धालुओं ने किए बाबा बर्फानी के दर्शन, यात्रियों की संख्या 2 लाख पार
अमरनाथ यात्रा के दौरान मौसम और सुरक्षा पर प्रशासन का विशेष ध्यान है. स्थानीय प्रशासन और सुरक्षा बल तीर्थ यात्रा को सुरक्षित और सुचारू रूप से संचालित करने के लिए हर संभव प्रयास कर रहे हैं. मौसम विभाग ने कल भारी बारिश होने का पूर्वानुमान जताया है. इस कारण लैंडस्लाइड और मडस्लाइड का भी खतरा है. इस कारण अमरनाथ यात्रा के लिए जम्मू यात्री निवास से गुरुवार को कोई जत्था रवाना नहीं होगा. मौसम ठीक होने पर प्रशासन श्रद्धालुओं को यहां से रवाना करेगा. इससे पहले जम्मू से 15 जत्थों को बालटाल ट्रैक से होकर पवित्र अमरनाथ गुफा तक पहुंचने के लिए रवाना किया जा चुका है.
यह भी पढ़ें: 30 सालों में कैसे घटता गया बाबा बर्फानी का आकार..अमरनाथ यात्रा पर पहुंचे भक्तों की आंखों देखी
यह भी पढ़ें: बाबा बर्फानी के दर्शन कर मौन हो गए थे स्वामी विवेकानंद, जानिए 127 साल पहले कैसे हुई थी ये अद्भुत अमरनाथ यात्रा

Guna Hawala Scandal: गुना का हाईप्रोफाइल हवाला कांड अब एक नई करवट ले रहा है. जहां एक तरफ ट्रेनी IPS आयुष जाखड़ की जांच टीम गुजरात के व्यापारी को बयान के लिए बुला रही है, वहीं दूसरी तरफ निवर्तमान एसपी अंकित सोनी के तबादले ने शहर में एक नया विवाद खड़ा कर दिया है. 'लेडी सिंघम' हितिका वासल ने कमान संभाल ली है, लेकिन अंकित सोनी के समर्थन में हिंदू संगठन सड़कों पर उतर आए हैं.

इजरायल अमेरिका और ईरान के बीच चल रहे युद्ध का असर पूरी दुनिया में देखने को मिल रहा है और भारत भी इससे अछूता नहीं है, इस युद्ध के चलते भारत में भी ऊर्जा संकट पैदा हो रहा था, इसी संकट को लेकर पीएम मोदी ने आज संसद में पहली बार सार्वजनिक तौर पर बयान दिया. पश्चिम एशिया में जंग के हालातों पर पीएम मोदी ने लोकसभा में 25 मिनट की स्पीच दी उन्होंने कहा कि तनाव खत्म होना चाहिए. बातचीत से ही समस्या का समाधान है. पीएम ने कहा कि नागरिकों और पावर प्लांट पर हमले मंजूर नहीं हैं. होमुर्ज का रास्ता रोकना स्वीकार नहीं होगा ‘सरकार की कोशिश है कि देश में तेल-गैस संकट न हो. इसके लिए 27 की जगह अब 41 देशों से इंपोर्ट कर रहे हैं. पश्चिम एशिया में एक करोड़ भारतीय रहते हैं. उनकी सुरक्षा हमारी प्राथमिकता है.

हैदराबाद में आगामी रामनवमी शोभा यात्रा को लेकर गोशामहल के विधायक टी. राजा सिंह ने पुलिस प्रशासन पर गंभीर आरोप लगाए हैं. उन्होंने कहा कि साल 2010 से लगातार शोभा यात्रा आयोजित की जा रही है, लेकिन हर साल पुलिस की ओर से बाधाएं खड़ी की जाती हैं. उनका आरोप है कि सिदंबर बाजार, पुराना पुल और बेगम बाजार जैसे इलाकों में विशेष रूप से लाठीचार्ज के लिए टास्क फोर्स तैनात की जाती है. साथ ही उन्होंने दावा किया कि हर साल उनके खिलाफ FIR दर्ज की जाती है और इस बार भी पुलिस अपनी गलतियों का ठीकरा उन पर फोड़ सकती है.










