
बार-बार बलात्कार से तंग आकर नाबालिग ने लिया खौफनाक बदला, दुपट्टे से गला घोंटकर 'रेपिस्ट' की ली जान
AajTak
अलवर के खानपुर गांव में पूर्व सरपंच धनीराम यादव के बेटे विक्रम की हत्या की वजह सामने आ गई है. पुलिस की कड़ी पूछताछ में नाबालिग ने स्वीकार किया कि उसने ही विक्रम का कत्ल किया था.
राजस्थान के अलवर जिले में पूर्व सरपंच के बेटे की हत्या की गुत्थी आखिरकार 20 दिनों बाद पुलिस ने सुलझा ली है. इस मामले में 14 वर्षीय नाबालिग लड़की ने पुलिस की पूछताछ में स्वीकार किया कि मृतक द्वारा बार-बार शारीरिक शोषण और अन्य लोगों से उसका देह शोषण करवाने से परेशान होकर उसने दुपट्टे और तार से गला घोंट कर उसकी हत्या कर डाली. हत्या के समय मृतक नशे में था.
एडिशनल एसपी अतुल साहू ने बताया कि 17 मई को कोटकासिम क्षेत्र के खानपुर गांव में पूर्व सरपंच धनीराम यादव के बेटे विक्रम उर्फ लाला की हत्या कर दी गई थी. कत्ल के बाद शव को सड़क किनारे गांव के ही पास के खेत में डाल दिया गया था. शुरुआत में ऐसा लग रहा था कि हत्या का खुलासा जल्द कर दिया जाएगा, लेकिन मौके पर कोई सबूत नहीं मिलने से मामला पेचीदा हो गया.
पुलिस ने गहनता से छानबीन की तो कत्ल का राज खुला. विक्रम की हत्या के आरोप में गांव की नाबालिग लड़की से पूछताछ की गई तो पुलिस भी चौंक गई. उसने पुलिस को बताया कि वह एक लड़के के साथ रिश्ते में थी. एक दिन दो लड़कों ने उसे आपत्तिजनक अवस्था में देख लिया और उसे ब्लैकमेल कर यौन शोषण करने लगे. थोड़े दिनों बाद विक्रम को भी पता चल गया और उसी बात का फायदा उठाकर उसके साथ जबरदस्ती शारीरिक संबंध बनाने लगा.
इस मामले को लेकर नाबालिग ने परिजनों से बात करनी चाही, लेकिन हिम्मत नहीं जुटा पाई. उसने पुलिस में भी शिकायत देनी चाही, लेकिन नहीं दे पाई. इस बीच विक्रम लगातार उसे परेशान करने लगा था. ऐसे में नाबालिग ने विक्रम को मारने का प्लान बनाया. 17 मई की रात को नाबालिग ने विक्रम को अपने घर बुलाया. वह शराब के नशे में उसके घर पहुंचा. घर से नाबालिग ने उसे पास के खेत में बुलाया और दुपट्टे से गला घोंट दिया. मौके पर ही उसकी मौत हो गई. वारदात के बाद घर में आकर वह सो गई. सुबह राहगीरों ने मृतक के शव को देखा तो परिजनों को सूचना दी गई. पुलिस ने पोस्टमॉर्टम होने के बाद शव परिजनों को सौंप दिया.
थाना अधिकारी महावीर सिंह शेखावत ने बताया कि बार-बार शारीरिक शोषण से परेशान होकर नाबालिग ने गला घोंट कर विक्रम की हत्या की. जांच में सामने आया कि वह नाबालिग का शारीरिक शोषण करता था. 17 मई की रात भी शराब के नशे में वह नाबालिग से मिलने गलत नीयत से आया था. आखिरकार परेशान होकर नाबालिग ने उसकी जान ले ली. साथ ही मौके से सबूत भी मिटा दिए.
बहरहाल पुलिस ने नाबालिग की शिकायत पर तीन व्यक्तियों के खिलाफ गैंगरेप का मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है. नाबालिग को नारी निकेतन भेज दिया गया है. इस मामले में पुलिस पहले ही दर्जनों लोगों से पूछताछ कर चुकी है.

राजकोट में एक डॉक्टर के क्लिनिक में स्पाई कैमरा लगाकर निजी वीडियो रिकॉर्ड कर 25 लाख रुपये की उगाही के मामले में पुलिस ने डॉ. कमल नांढा को गिरफ्तार किया है. आरोप है कि उसने 3000 से ज्यादा वीडियो बनाकर स्थानीय पत्रकारों के जरिए ब्लैकमेल किया. राजकोट साइबर क्राइम पुलिस ने 12 आरोपियों के खिलाफ केस दर्ज किया है, जबकि 11 आरोपी अभी फरार हैं और उनकी तलाश जारी है.

महायुद्ध के 24 दिन हो चुके हैं. खबरदार की शुरुआत अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रम्प के ताजा यूटर्न से. डोनाल्ड ट्रंप ने आज शाम ऐलान किया कि ईरान के पावर प्लांट्स और एनर्जी इंफ्रास्ट्रक्चर पर होने वाले हमलों को उन्होंने फिलहाल टाल दिया है. ट्रम्प ने कहा कि अमेरिका और ईरान के बीच पिछले दो दिनों से चली बातचीत के बाद ये फैसला लिया गया है.

जेवर छोड़े, सिलेंडर ले उड़े... प्रयागराज में चोरों का नया टारगेट, घर में घुसकर रसोई से 'गैस' की चोरी
प्रयागराज के दारागंज में चोर घर में घुसे लेकिन गहनों को छोड़कर सिर्फ गैस सिलिंडर चोरी कर ले गए. परिवार ने दो दिन पहले ही सिलिंडर लाया था. इससे पहले बहरिया में भी ऐसी घटना हुई थी. पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है और चोरों की तलाश जारी है.

Guna Hawala Scandal: गुना का हाईप्रोफाइल हवाला कांड अब एक नई करवट ले रहा है. जहां एक तरफ ट्रेनी IPS आयुष जाखड़ की जांच टीम गुजरात के व्यापारी को बयान के लिए बुला रही है, वहीं दूसरी तरफ निवर्तमान एसपी अंकित सोनी के तबादले ने शहर में एक नया विवाद खड़ा कर दिया है. 'लेडी सिंघम' हितिका वासल ने कमान संभाल ली है, लेकिन अंकित सोनी के समर्थन में हिंदू संगठन सड़कों पर उतर आए हैं.

इजरायल अमेरिका और ईरान के बीच चल रहे युद्ध का असर पूरी दुनिया में देखने को मिल रहा है और भारत भी इससे अछूता नहीं है, इस युद्ध के चलते भारत में भी ऊर्जा संकट पैदा हो रहा था, इसी संकट को लेकर पीएम मोदी ने आज संसद में पहली बार सार्वजनिक तौर पर बयान दिया. पश्चिम एशिया में जंग के हालातों पर पीएम मोदी ने लोकसभा में 25 मिनट की स्पीच दी उन्होंने कहा कि तनाव खत्म होना चाहिए. बातचीत से ही समस्या का समाधान है. पीएम ने कहा कि नागरिकों और पावर प्लांट पर हमले मंजूर नहीं हैं. होमुर्ज का रास्ता रोकना स्वीकार नहीं होगा ‘सरकार की कोशिश है कि देश में तेल-गैस संकट न हो. इसके लिए 27 की जगह अब 41 देशों से इंपोर्ट कर रहे हैं. पश्चिम एशिया में एक करोड़ भारतीय रहते हैं. उनकी सुरक्षा हमारी प्राथमिकता है.








