
बारिश-बाढ़ से पहाड़ी और मैदानी इलाके में तबाही, उत्तराखंड-हिमाचल-कश्मीर-पंजाब हर जगह एक जैसा हाल
AajTak
कहीं नदियां उफान पर हैं, कहीं पहाड़ दरक रहे हैं और कहीं गांव जलमग्न हो चुके हैं. पंजाब, हिमाचल, उत्तराखंड से लेकर महाराष्ट्र और गुजरात तक तबाही का मंजर है. लाखों लोग विस्थापित हो चुके हैं और राहत-बचाव कार्य युद्धस्तर पर जारी हैं, लेकिन बारिश का कहर अभी थमने का नाम नहीं ले रहा.
इस साल मॉनसून ने देश के कई हिस्सों को भारी नुकसान पहुंचाया है. खासकर पंजाब, हिमाचल प्रदेश, उत्तराखंड, गुजरात और महाराष्ट्र में स्थिति बहुत गंभीर है. भारी बारिश ने नदियों को उफान पर ला दिया है, जिससे बाढ़ और भूस्खलन ने कई लोगों की जान ले ली और हज़ारों को बेघर कर दिया है. हिमाचल प्रदेश में सैकड़ों सड़कें और पुल बह गए, कई घर मलबे में दब गए. उत्तराखंड में बादल फटने की घटनाएं हुईं, जिससे कई गांव तबाह हो गए. पंजाब में सतलुज और ब्यास जैसी नदियां खतरे के निशान से ऊपर बह रही हैं, जिससे खेत और गांव जलमग्न हो गए. गुजरात और महाराष्ट्र में भी बाढ़ ने भारी तबाही मचाई है, जहां हज़ारों लोग राहत शिविरों में शरण लेने को मजबूर हैं.
मौसमी कहर में सैकड़ों लोग अपनी जान गंवा चुके हैं और लाखों लोग विस्थापित हुए हैं. स्कूल बंद हैं, बिजली और संचार सेवाएं ठप हैं और कई इलाकों में राहत कार्यों में बाधा आ रही है. जलवायु परिवर्तन के कारण बारिश का पैटर्न और तीव्रता बढ़ रही है, जिससे ऐसी आपदाएं और खतरनाक हो रही हैं. सरकार और सेना राहत कार्यों में जुटी है लेकिन स्थिति अभी भी नियंत्रण से बाहर है.
दिल्ली में बाढ़ का खतरा, बारिश का येलो अलर्ट
दिल्ली में भी यमुना चेतावनी के लेवल के निशान को पार गई हैं. यमुना में लगातार पानी बढ़ने का सिलसिला जारी है. हरियाणा के हथिनी कुंड बैराज से पानी छोड़ा जा रहा है जिसका असर यमुना में दिखा है. इससे दिल्ली पर भी बाढ़ का खतरा मंडरा रहा है. इसके साथ ही राजधानी में सुबह और दोपहर के समय गरज के साथ बारिश और बिजली कड़कने तथा मध्यम से भारी बारिश होने की संभावना के चलते यलो अलर्ट जारी किया गया है.
हिमाचल प्रदेश में स्थानीय मौसम विज्ञान केंद्र द्वारा रविवार से मंगलवार तक राज्य के कुछ हिस्सों में बहुत भारी से लेकर अत्यंत भारी बारिश के लिए रेड अलर्ट जारी किया है. यहां के पांच जिलों में सभी सरकारी और निजी शैक्षणिक संस्थान बंद कर दिए गए हैं. मौसम विभाग के अधिकारियों के अनुसार, सोमवार को ऊना, बिलासपुर, हमीरपुर, कांगड़ा, मंडी और सिरमौर में तथा मंगलवार को चंबा, कांगड़ा, कुल्लू और मंडी में अलग-अलग स्थानों पर भारी से अत्यधिक भारी बारिश होने की संभावना है.
हिमाचल में 91 बार अचानक बाढ़, 45 बार बादल फटने और 95 बड़ी भूस्खलन की घटनाएं

चेन्नई में एक महिला पर उसके अलग रह रहे पति ने एसिड क्लीनर से हमला कर दिया, जिसकी घटना सीसीटीवी में कैद हो गई. हमले में महिला की एक आंख की आधी रोशनी चली गई, जबकि दूसरी आंख भी बुरी तरह प्रभावित हुई है. आरोपी पति पहले से उसे परेशान करता था और वह उससे अलग रह रही थी. झगड़े के दौरान उसने हमला किया. पड़ोसी की मदद से महिला बची और अस्पताल में भर्ती कराई गई. महिला ने लंबे समय से अत्याचार सहने की बात कही है.

दिल्ली के पालम इलाके में आज एक बेहद दर्दनाक हादसा हुआ है. आग लगने से यहां 9 लोगों की मौत हो गई. पालम में चार मंजिला बिल्डिंग के ग्राउंड फ्लोर पर कॉस्मेटिक की दुकान में आग लगी थी. आग तेजी से ऊपरी मंजिलों तक फैल गई. मकान में कुल 17 लोग मौजूद थे, जिनमें से कुछ ने ऊपर से कूदकर अपनी जान बचाई, लेकिन बाहर निकलने का एकमात्र रास्ता आग की चपेट में आने के कारण कई लोग अंदर फंस गए.

आज अली लारीजानी, उनके बेटे मोर्तेजा लारीजानी और बासिज फोर्स के कमांडर जनरल गुलामरेज़ा सुलेमानी का जनाज़ा निकाला गया. दावा है कि उनकी अंतिम विदाई देने के लिए तेहरान में 10 लाख से भी ज्यादा लोग सड़कों पर उतरे और इस दौरान तेहरान के इंकलाब Square पर इस युद्ध में अब तक की सबसे ज्यादा भीड़ देखी गई. इजरायल और अमेरिका यही उम्मीद कर रहे थे कि अली लारीजानी की मौत के बाद ईरान में सरकार विरोधी गुट सड़कों पर आएंगे और रिजीम चेंज के लिए नई कोशिशें शुरू होंगी. लेकिन अली लारीजानी के जनाज़े में इकट्ठा हुई इस विशाल भीड़ ने ये बता दिया कि ईरान में रिजीम चेंज करना बहुत मुश्किल काम है.










