
बारिश-जलभराव के बाद अब भीषण जाम, दिल्ली-नोएडा बॉर्डर पर रेंगते नजर आए वाहन
AajTak
दिल्ली-नोएडा में भारी बारिश और जलभराव के कारण कई जगहों पर जाम की स्थिति बनी हुई है. कालिंदी कुंज बॉर्डर पर सरिता विहार से आने-जाने वाली गाड़ियां रेंगती दिखीं. राजधानी और एनसीआर में जारी बारिश से सड़कों की खस्ता हालत ने जाम की समस्या और बढ़ा दी है.
अगर आप दफ्तर से घर निकलने का विचार कर रहे हैं या वीकेंड एंजॉय करने के मूड से बाहर जाने का प्लान कर रहे हैं, तो थोड़ा ठहर जाइए. दरअसल, दिल्ली-नोएडा के कई इलाकों में जाम लगा हुआ है. इस कड़ी में दिल्ली-नोएडा बॉर्डर स्थित कालिंदी कुंज पर लंबा ट्रैफिक जाम है. हालांकि बीते कुछ दिनों से यहां दिनभर जाम की समस्या बनी हुई है, लेकिन आज शाम यहां लोग ट्रैफिक में जूझते नजर आए.
जो गाड़ियां दिल्ली से नोएडा में प्रवेश कर रही है, वहां भीषण जाम दिख रहा है. सरिता विहार से कालिंदी कुंज के बीच वाहनों की रफ्तार थमती नजर आ रही है. गाड़ियां रेंगती हुईं नजर आ रही हैं.
बता दें कि देश की राजधानी दिल्ली के साथ ही एनसीआर में झमाझम बारिश का दौर जारी है. लगातार हो रही मॉनसूनी बारिश से कहीं जलभराव की समस्या है, तो कहीं सड़कें जर्जर हो गई हैं. इसके चलते कई इलाकों में जाम की समस्या आम हो गई है. दिल्ली में शुक्रवार को हुई बारिश से लोगों को राहत नहीं, बल्कि दिक्कतें झेलनी पड़ीं. दक्षिणी दिल्ली के कई इलाकों में पानी भर गया, जिससे आम लोग और ऑफिस जाने वाले कर्मचारी परेशान हुए. साकेत एमबी रोड पर एसडीएम ऑफिस के बाहर भी पानी जमा हो गया. हल्की बारिश में ही सड़कें तालाब बन गईं, गाड़ियां फंस गईं और जाम लग गया. लोगों ने नालों की सफाई न होने को इसकी बड़ी वजह बताया.फ्लाइट्स पर असर
फ्लाइटराडार24 के अनुसार दिल्ली एयरपोर्ट पर भी उड़ानों पर असर पड़ा और दोपहर 2 बजे तक 209 उड़ानें लेट हुईं, जबकि 43 आने वाली फ्लाइट्स भी देर से पहुंचीं.
IMD का अलर्ट मौसम विभाग (IMD) ने दिल्ली के कई हिस्सों के लिए येलो और ऑरेंज अलर्ट जारी किया, जिसमें गरज और बिजली के मध्यम बारिश की चेतावनी दी गई. इस बीच नोएडा और गाजियाबाद के लिए रेड अलर्ट जारी किया गया, जिसमें इन क्षेत्रों में भारी बारिश का अनुमान लगाया गया है. राष्ट्रीय राजधानी में भारी बारिश के कारण प्रगति मैदान, डिफेंस कॉलोनी और प्रीत विहार सहित प्रमुख स्थानों पर जलभराव और ट्रैफिक जाम की स्थिति बनी हुई है.

राजकोट में एक डॉक्टर के क्लिनिक में स्पाई कैमरा लगाकर निजी वीडियो रिकॉर्ड कर 25 लाख रुपये की उगाही के मामले में पुलिस ने डॉ. कमल नांढा को गिरफ्तार किया है. आरोप है कि उसने 3000 से ज्यादा वीडियो बनाकर स्थानीय पत्रकारों के जरिए ब्लैकमेल किया. राजकोट साइबर क्राइम पुलिस ने 12 आरोपियों के खिलाफ केस दर्ज किया है, जबकि 11 आरोपी अभी फरार हैं और उनकी तलाश जारी है.

महायुद्ध के 24 दिन हो चुके हैं. खबरदार की शुरुआत अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रम्प के ताजा यूटर्न से. डोनाल्ड ट्रंप ने आज शाम ऐलान किया कि ईरान के पावर प्लांट्स और एनर्जी इंफ्रास्ट्रक्चर पर होने वाले हमलों को उन्होंने फिलहाल टाल दिया है. ट्रम्प ने कहा कि अमेरिका और ईरान के बीच पिछले दो दिनों से चली बातचीत के बाद ये फैसला लिया गया है.

जेवर छोड़े, सिलेंडर ले उड़े... प्रयागराज में चोरों का नया टारगेट, घर में घुसकर रसोई से 'गैस' की चोरी
प्रयागराज के दारागंज में चोर घर में घुसे लेकिन गहनों को छोड़कर सिर्फ गैस सिलिंडर चोरी कर ले गए. परिवार ने दो दिन पहले ही सिलिंडर लाया था. इससे पहले बहरिया में भी ऐसी घटना हुई थी. पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है और चोरों की तलाश जारी है.

Guna Hawala Scandal: गुना का हाईप्रोफाइल हवाला कांड अब एक नई करवट ले रहा है. जहां एक तरफ ट्रेनी IPS आयुष जाखड़ की जांच टीम गुजरात के व्यापारी को बयान के लिए बुला रही है, वहीं दूसरी तरफ निवर्तमान एसपी अंकित सोनी के तबादले ने शहर में एक नया विवाद खड़ा कर दिया है. 'लेडी सिंघम' हितिका वासल ने कमान संभाल ली है, लेकिन अंकित सोनी के समर्थन में हिंदू संगठन सड़कों पर उतर आए हैं.

इजरायल अमेरिका और ईरान के बीच चल रहे युद्ध का असर पूरी दुनिया में देखने को मिल रहा है और भारत भी इससे अछूता नहीं है, इस युद्ध के चलते भारत में भी ऊर्जा संकट पैदा हो रहा था, इसी संकट को लेकर पीएम मोदी ने आज संसद में पहली बार सार्वजनिक तौर पर बयान दिया. पश्चिम एशिया में जंग के हालातों पर पीएम मोदी ने लोकसभा में 25 मिनट की स्पीच दी उन्होंने कहा कि तनाव खत्म होना चाहिए. बातचीत से ही समस्या का समाधान है. पीएम ने कहा कि नागरिकों और पावर प्लांट पर हमले मंजूर नहीं हैं. होमुर्ज का रास्ता रोकना स्वीकार नहीं होगा ‘सरकार की कोशिश है कि देश में तेल-गैस संकट न हो. इसके लिए 27 की जगह अब 41 देशों से इंपोर्ट कर रहे हैं. पश्चिम एशिया में एक करोड़ भारतीय रहते हैं. उनकी सुरक्षा हमारी प्राथमिकता है.








