
बारिश आते ही आफत! नई दिल्ली रेलवे स्टेशन पर करंट लगने से महिला की मौत, पंचकूला में नदी में बही कार, मुंबई में धंसी बिल्डिंग
AajTak
मौसम विभाग के मुताबिक, देश में दक्षिण मॉनसून सक्रिय है और इसने मुंबई समेत पूरे महाराष्ट्र को कवर कर लिया है. मध्य प्रदेश, उत्तर प्रदेश, दिल्ली और हरियाणा, गुजरात, राजस्थान, पंजाब और जम्मू के कुछ हिस्सों में भी मॉनसून आ गया है. बारिश के चलते लोगों को गर्मी से राहत मिली है. हालांकि, कुछ लोगों के लिए ये बारिश मुसीबत भी लेकर आई है.
मॉनसून के दस्तक देते ही देश के कई राज्यों में आफत की बारिश शुरू हो गई है. दिल्ली-मुंबई में झमाझम बारिश के बीच आफत की कुछ तस्वीरें भी सामने आई हैं. मुंबई में बारिश के चलते एक बिल्डिंग गिर गई है, जिसमें दो लोगों के फंसे होने की खबर है. साथ में हरियाणा के पंचकुला में बारिश के चलते एक कार नदी में बह गई है. वहीं नई दिल्ली रेलवे स्टेशन पर पानी में डूबी हुई बिजली के तार के संपर्क में आने से एक महिला की मौत हो गई है.
हरियाणा के पंचकूला में नदी बह गई कार
हरियाणा के पंचकूला के खड़क मंगोली के पास माथा टेकने आई एक महिला की गाड़ी नदी में बह गई. जानकारी के अनुसार, महिला अपनी मां के साथ माथा टेकने के लिए आई थी. नदी के किनारे गाड़ी खड़ी की तो इसी दौरान पानी का बहाव तेज हो गया जिसके चलते गाड़ी नदी में बह गई.
गाड़ी में सवार महिला को पंचकूला के सेक्टर 6 अस्पताल में भर्ती करवाया गया है. घटना की सूचना मिलने पर स्थानीय पुलिस मौके पर पहुंची. क्रेन की मदद से गाड़ी को नदी से निकालने का प्रयास जारी है. बारिश के चलते नदी का पानी उफान पर आने के चलते यह हादसा हुआ है.
मुंबई में मॉनसून एक्टिव! उत्तराखंड से हिमाचल तक भारी बारिश का अलर्ट, जानें मौसम
मुंबई में बारिश के चलते गिरा बंगला

Guna Hawala Scandal: गुना का हाईप्रोफाइल हवाला कांड अब एक नई करवट ले रहा है. जहां एक तरफ ट्रेनी IPS आयुष जाखड़ की जांच टीम गुजरात के व्यापारी को बयान के लिए बुला रही है, वहीं दूसरी तरफ निवर्तमान एसपी अंकित सोनी के तबादले ने शहर में एक नया विवाद खड़ा कर दिया है. 'लेडी सिंघम' हितिका वासल ने कमान संभाल ली है, लेकिन अंकित सोनी के समर्थन में हिंदू संगठन सड़कों पर उतर आए हैं.

इजरायल अमेरिका और ईरान के बीच चल रहे युद्ध का असर पूरी दुनिया में देखने को मिल रहा है और भारत भी इससे अछूता नहीं है, इस युद्ध के चलते भारत में भी ऊर्जा संकट पैदा हो रहा था, इसी संकट को लेकर पीएम मोदी ने आज संसद में पहली बार सार्वजनिक तौर पर बयान दिया. पश्चिम एशिया में जंग के हालातों पर पीएम मोदी ने लोकसभा में 25 मिनट की स्पीच दी उन्होंने कहा कि तनाव खत्म होना चाहिए. बातचीत से ही समस्या का समाधान है. पीएम ने कहा कि नागरिकों और पावर प्लांट पर हमले मंजूर नहीं हैं. होमुर्ज का रास्ता रोकना स्वीकार नहीं होगा ‘सरकार की कोशिश है कि देश में तेल-गैस संकट न हो. इसके लिए 27 की जगह अब 41 देशों से इंपोर्ट कर रहे हैं. पश्चिम एशिया में एक करोड़ भारतीय रहते हैं. उनकी सुरक्षा हमारी प्राथमिकता है.

हैदराबाद में आगामी रामनवमी शोभा यात्रा को लेकर गोशामहल के विधायक टी. राजा सिंह ने पुलिस प्रशासन पर गंभीर आरोप लगाए हैं. उन्होंने कहा कि साल 2010 से लगातार शोभा यात्रा आयोजित की जा रही है, लेकिन हर साल पुलिस की ओर से बाधाएं खड़ी की जाती हैं. उनका आरोप है कि सिदंबर बाजार, पुराना पुल और बेगम बाजार जैसे इलाकों में विशेष रूप से लाठीचार्ज के लिए टास्क फोर्स तैनात की जाती है. साथ ही उन्होंने दावा किया कि हर साल उनके खिलाफ FIR दर्ज की जाती है और इस बार भी पुलिस अपनी गलतियों का ठीकरा उन पर फोड़ सकती है.










