
बाराबंकी में ढहाई गई मस्जिद के खिलाफ कांग्रेस का हल्ला बोल, हिरासत में कार्यकर्ता
AajTak
सपा के बाद इस मुद्दे पर योगी सरकार को घेरने के लिए कांग्रेस पार्टी का प्रतिनिधिमंडल भी घटना स्थल के लिए रवाना हुआ था. कोशिश की गई थी कि वहां पर जा कर सरकार के खिलाफ विरोध प्रदर्शन किया जाएगा. लेकिन स्थिति की गंभीरता को समझते हुए पुलिस ने कांग्रेस प्रतिनिधिडल के काफिले को घटनास्थल से पहले ही रोक लिया.
यूपी के बाराबंकी जिले में ढहाई गई सैकड़ों बरस पुरानी मस्जिद को लेकर सियासत जोरों पर है और इलाके में तनाव की स्थिति बनी हुई है. अब गुरुवार को सपा-कांग्रेस, आल इंडिया मुस्लिम पर्सनल लॉ बोर्ड (Aimplb) ने उस घटना का विरोध किया है और दोषियों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की मांग की जा रही है. कांग्रेस की तरफ से इसे प्रशासन का तानाशाही फैसला बताया गया है. कांग्रेस की मांग- फिर हो मस्जिद का निर्माण
Guna Hawala Scandal: गुना का हाईप्रोफाइल हवाला कांड अब एक नई करवट ले रहा है. जहां एक तरफ ट्रेनी IPS आयुष जाखड़ की जांच टीम गुजरात के व्यापारी को बयान के लिए बुला रही है, वहीं दूसरी तरफ निवर्तमान एसपी अंकित सोनी के तबादले ने शहर में एक नया विवाद खड़ा कर दिया है. 'लेडी सिंघम' हितिका वासल ने कमान संभाल ली है, लेकिन अंकित सोनी के समर्थन में हिंदू संगठन सड़कों पर उतर आए हैं.

इजरायल अमेरिका और ईरान के बीच चल रहे युद्ध का असर पूरी दुनिया में देखने को मिल रहा है और भारत भी इससे अछूता नहीं है, इस युद्ध के चलते भारत में भी ऊर्जा संकट पैदा हो रहा था, इसी संकट को लेकर पीएम मोदी ने आज संसद में पहली बार सार्वजनिक तौर पर बयान दिया. पश्चिम एशिया में जंग के हालातों पर पीएम मोदी ने लोकसभा में 25 मिनट की स्पीच दी उन्होंने कहा कि तनाव खत्म होना चाहिए. बातचीत से ही समस्या का समाधान है. पीएम ने कहा कि नागरिकों और पावर प्लांट पर हमले मंजूर नहीं हैं. होमुर्ज का रास्ता रोकना स्वीकार नहीं होगा ‘सरकार की कोशिश है कि देश में तेल-गैस संकट न हो. इसके लिए 27 की जगह अब 41 देशों से इंपोर्ट कर रहे हैं. पश्चिम एशिया में एक करोड़ भारतीय रहते हैं. उनकी सुरक्षा हमारी प्राथमिकता है.

हैदराबाद में आगामी रामनवमी शोभा यात्रा को लेकर गोशामहल के विधायक टी. राजा सिंह ने पुलिस प्रशासन पर गंभीर आरोप लगाए हैं. उन्होंने कहा कि साल 2010 से लगातार शोभा यात्रा आयोजित की जा रही है, लेकिन हर साल पुलिस की ओर से बाधाएं खड़ी की जाती हैं. उनका आरोप है कि सिदंबर बाजार, पुराना पुल और बेगम बाजार जैसे इलाकों में विशेष रूप से लाठीचार्ज के लिए टास्क फोर्स तैनात की जाती है. साथ ही उन्होंने दावा किया कि हर साल उनके खिलाफ FIR दर्ज की जाती है और इस बार भी पुलिस अपनी गलतियों का ठीकरा उन पर फोड़ सकती है.










