
बारापुला ड्रेन ओवरब्रिज से निजामुद्दीन स्टेशन जाने वाला रास्ता 20 दिनों के लिए बंद
AajTak
बारापुला नाले पर बने पुल से होकर निजामुद्दीन स्टेशन की ओर जाने वाला रास्ता 28 अप्रैल से अगले 20 दिनों के लिए बंद रहेगा. इस रास्ते पर मरम्मत का काम होना है. दिल्ली ट्रैफिक पुलिस ने यात्रियों को सलाह दी कि वे 28 अप्रैल से बताए गए मार्गों का उपयोग करें ताकि क्षेत्र में सुचारू यातायात प्रबंधन सुनिश्चित किया जा सके.
बारापुला नाले पर बने पुल से होकर निजामुद्दीन स्टेशन की ओर जाने वाला रास्ता 28 अप्रैल से अगले 20 दिनों के लिए बंद रहेगा. इस रास्ते पर मरम्मत का काम होना है. दिल्ली ट्रैफिक पुलिस ने यात्रियों को सलाह दी कि वे 28 अप्रैल से बताए गए मार्गों का उपयोग करें ताकि क्षेत्र में सुचारू यातायात प्रबंधन सुनिश्चित किया जा सके. पुलिस ने यात्रियों को असुविधा से बचने के लिए क्षेत्र में अपने कर्मियों के निर्देशों का पालन करने की भी सलाह दी है.
एडवाइजरी के मुताबिक, निक्कू चौक और राजदूत ट्रैफिक सिग्नल के रास्ते हजरत निजामुद्दीन स्टेशन पहुंचने के लिए नीला गुंबद से आने वाले यात्रियों को प्रीत पैलेस होटल के पास बाएं मोड़ से विपरीत कैरिजवे लेना होगा.
निजामुद्दीन रेलवे स्टेशन से नीला गुंबद आने वाले यात्रियों को पहले नाले पर निजामुद्दीन पुलिस चौकी के पास ट्रैफिक सिग्नल से दाएं मुड़ना होगा और पहले मथुरा रोड टी-प्वाइंट पर पहुंचना होगा और फिर सर्विस रोड में मुड़ना होगा.

Guna Hawala Scandal: गुना का हाईप्रोफाइल हवाला कांड अब एक नई करवट ले रहा है. जहां एक तरफ ट्रेनी IPS आयुष जाखड़ की जांच टीम गुजरात के व्यापारी को बयान के लिए बुला रही है, वहीं दूसरी तरफ निवर्तमान एसपी अंकित सोनी के तबादले ने शहर में एक नया विवाद खड़ा कर दिया है. 'लेडी सिंघम' हितिका वासल ने कमान संभाल ली है, लेकिन अंकित सोनी के समर्थन में हिंदू संगठन सड़कों पर उतर आए हैं.

इजरायल अमेरिका और ईरान के बीच चल रहे युद्ध का असर पूरी दुनिया में देखने को मिल रहा है और भारत भी इससे अछूता नहीं है, इस युद्ध के चलते भारत में भी ऊर्जा संकट पैदा हो रहा था, इसी संकट को लेकर पीएम मोदी ने आज संसद में पहली बार सार्वजनिक तौर पर बयान दिया. पश्चिम एशिया में जंग के हालातों पर पीएम मोदी ने लोकसभा में 25 मिनट की स्पीच दी उन्होंने कहा कि तनाव खत्म होना चाहिए. बातचीत से ही समस्या का समाधान है. पीएम ने कहा कि नागरिकों और पावर प्लांट पर हमले मंजूर नहीं हैं. होमुर्ज का रास्ता रोकना स्वीकार नहीं होगा ‘सरकार की कोशिश है कि देश में तेल-गैस संकट न हो. इसके लिए 27 की जगह अब 41 देशों से इंपोर्ट कर रहे हैं. पश्चिम एशिया में एक करोड़ भारतीय रहते हैं. उनकी सुरक्षा हमारी प्राथमिकता है.

हैदराबाद में आगामी रामनवमी शोभा यात्रा को लेकर गोशामहल के विधायक टी. राजा सिंह ने पुलिस प्रशासन पर गंभीर आरोप लगाए हैं. उन्होंने कहा कि साल 2010 से लगातार शोभा यात्रा आयोजित की जा रही है, लेकिन हर साल पुलिस की ओर से बाधाएं खड़ी की जाती हैं. उनका आरोप है कि सिदंबर बाजार, पुराना पुल और बेगम बाजार जैसे इलाकों में विशेष रूप से लाठीचार्ज के लिए टास्क फोर्स तैनात की जाती है. साथ ही उन्होंने दावा किया कि हर साल उनके खिलाफ FIR दर्ज की जाती है और इस बार भी पुलिस अपनी गलतियों का ठीकरा उन पर फोड़ सकती है.










