
बारात से लौटते वक्त बड़ा हादसा, खाई में गिरी कार, तीन की मौत, 5 घायल
AajTak
अल्मोड़ा जिले के ताकुला क्षेत्र में बागेश्वर रोड पर बसौली के पास एक ब्रेजा कार गहरी खाई में गिर गई. कार में सवार आठ लोग बारात से लौट रहे थे. हादसे में तीन लोगों की मौके पर मौत हो गई. एसडीआरएफ, पुलिस और स्थानीय लोगों ने मिलकर राहत और बचाव कार्य चलाया. घायलों को अस्पताल भेजा गया.
उत्तराखंड के अल्मोड़ा जिले में बुधवार को एक दर्दनाक सड़क हादसा हो गया. ताकुला क्षेत्र में बागेश्वर रोड स्थित बसौली के पास एक ब्रेज कार अनियंत्रित होकर गहरी खाई में जा गिरी. हादसे के समय वाहन में कुल आठ लोग सवार थे. सभी लोग एक बारात से लौटते हुए अल्मोड़ा की तरफ आ रहे थे.
प्रत्यक्ष जानकारी के अनुसार कार संख्या DL9CBH8402 अचानक नियंत्रण खो बैठी और सड़क से नीचे खाई में जा गिरी. हादसे की सूचना मिलते ही एसडीआरएफ पोस्ट सरियापानी की टीम तुरंत मौके के लिए रवाना हुई. उप निरीक्षक पंकज डंगवाल के नेतृत्व में टीम ने जिला पुलिस और स्थानीय लोगों के साथ मिलकर राहत एवं बचाव अभियान शुरू किया.
एसडीआरएफ और पुलिस ने चलाया राहत अभियान
खाई गहरी होने के कारण राहत कार्य में काफी मशक्कत करनी पड़ी. बचाव दल ने एक-एक कर सभी घायलों को बाहर निकाला. इसके बाद 108 एम्बुलेंस की मदद से सभी घायलों को ताकुला अस्पताल भिजवाया गया.
घायलों को 108 एम्बुलेंस से अस्पताल भेजा गया
इस भीषण हादसे में तीन लोगों की मौके पर ही मौत हो गई. मृतकों के शवों को खाई से निकालकर मुख्य मार्ग तक पहुंचाया गया और वैधानिक कार्रवाई के लिए पुलिस के सुपुर्द कर दिया गया. घटना के बाद इलाके में शोक और दहशत का माहौल है.

Guna Hawala Scandal: गुना का हाईप्रोफाइल हवाला कांड अब एक नई करवट ले रहा है. जहां एक तरफ ट्रेनी IPS आयुष जाखड़ की जांच टीम गुजरात के व्यापारी को बयान के लिए बुला रही है, वहीं दूसरी तरफ निवर्तमान एसपी अंकित सोनी के तबादले ने शहर में एक नया विवाद खड़ा कर दिया है. 'लेडी सिंघम' हितिका वासल ने कमान संभाल ली है, लेकिन अंकित सोनी के समर्थन में हिंदू संगठन सड़कों पर उतर आए हैं.

इजरायल अमेरिका और ईरान के बीच चल रहे युद्ध का असर पूरी दुनिया में देखने को मिल रहा है और भारत भी इससे अछूता नहीं है, इस युद्ध के चलते भारत में भी ऊर्जा संकट पैदा हो रहा था, इसी संकट को लेकर पीएम मोदी ने आज संसद में पहली बार सार्वजनिक तौर पर बयान दिया. पश्चिम एशिया में जंग के हालातों पर पीएम मोदी ने लोकसभा में 25 मिनट की स्पीच दी उन्होंने कहा कि तनाव खत्म होना चाहिए. बातचीत से ही समस्या का समाधान है. पीएम ने कहा कि नागरिकों और पावर प्लांट पर हमले मंजूर नहीं हैं. होमुर्ज का रास्ता रोकना स्वीकार नहीं होगा ‘सरकार की कोशिश है कि देश में तेल-गैस संकट न हो. इसके लिए 27 की जगह अब 41 देशों से इंपोर्ट कर रहे हैं. पश्चिम एशिया में एक करोड़ भारतीय रहते हैं. उनकी सुरक्षा हमारी प्राथमिकता है.

हैदराबाद में आगामी रामनवमी शोभा यात्रा को लेकर गोशामहल के विधायक टी. राजा सिंह ने पुलिस प्रशासन पर गंभीर आरोप लगाए हैं. उन्होंने कहा कि साल 2010 से लगातार शोभा यात्रा आयोजित की जा रही है, लेकिन हर साल पुलिस की ओर से बाधाएं खड़ी की जाती हैं. उनका आरोप है कि सिदंबर बाजार, पुराना पुल और बेगम बाजार जैसे इलाकों में विशेष रूप से लाठीचार्ज के लिए टास्क फोर्स तैनात की जाती है. साथ ही उन्होंने दावा किया कि हर साल उनके खिलाफ FIR दर्ज की जाती है और इस बार भी पुलिस अपनी गलतियों का ठीकरा उन पर फोड़ सकती है.










