
बाबुल सुप्रियो के बाद एक और BJP सांसद पर TMC की नजर, आज अभिषेक बनर्जी से अर्जुन सिंह की मुलाकात
AajTak
बीजेपी सांसद अर्जुन सिंह आज टीएमसी के महासचिव और सांसद अभिषेक बनर्जी से मिल सकते हैं. सूत्रों के मुताबिक दोनों नेताओं की शाम 4 बजे मुलाकात हो सकती है. बता दें कि अर्जुन सिंह बीते कुछ समय से बीजेपी के खिलाफ बयान दे रहे हैं.
बाबुल सुप्रियो ने पिछले साल अपनी लोकसभा सीट आसनसोल से इस्तीफा देकर बीजेपी छोड़ तृणमूल कांग्रेस (TMC) का दामन थाम लिया था. अब खबर आ रही है कि बैरकपुर सीट से भाजपा सांसद अर्जुन सिंह आज कोलकाता में TMC के महासचिव और सांसद अभिषेक बनर्जी से मिल सकते हैं. सूत्रों से मिली जानकारी के मुताबिक अर्जुन सिंह आज शाम 4 बजे अभिषेक बनर्जी से मुलाकात कर सकते हैं.
सूत्रों के मुताबिक बीजेपी की केंद्रीय लीडरशिप से लेकर प्रदेश के नेता उन्हें साधने की कोशिश में लगे हुए हैं. बताया जा रहा है कि अर्जुन सिंह को लगातार फोन किए जा रहे हैं. टॉप लीडरशिप भी उनसे चर्चा करने की कोशिश कर रही है.
वहीं TMC के सूत्रों ने बताया कि बीजेपी सांसद अर्जुन सिंह पिछले 6 महीन से TMC के संपर्क में हैं. उनकी पार्टी के नेताओं से बात हो रही है. वहीं अर्जुन सिंह पिछले कुछ समय से केंद्र सरकार के खिलाफ बयान दे रहे हैं. उनकी खामियों को गिना रहे हैं.
अर्जुन सिंह ने क्या कहा था जूट की कीमतों को लेकर?
बता दें कि बैरकपुर सीट से बीजेपी सांसद अर्जुन सिंह ने ममता बनर्जी से मांग की थी कि वह कच्चे जूट की कीमतों के निर्धारण को हस्तक्षेप करें और कपड़ा मंत्रालय के समक्ष उठाएं. अर्जुन सिंह ने कहा था कि केंद्रीय कपड़ा मंत्रालय के एक फैसले से कच्चे जूट के मूल्य निर्धारण के कारण जूट श्रमिकों को नुकसान हो रहा है. अर्जुन सिंह ने कपड़ा मंत्रालय के फैसले को मनमाना बताया था. बीजेपी सांसद अर्जुन सिंह ने जूट उत्पादन की पीयूष गोयल की नीतियों की आलोचना की थी.
2019 से पहले TMC के बड़े नेता थे अर्जुन सिंह

Guna Hawala Scandal: गुना का हाईप्रोफाइल हवाला कांड अब एक नई करवट ले रहा है. जहां एक तरफ ट्रेनी IPS आयुष जाखड़ की जांच टीम गुजरात के व्यापारी को बयान के लिए बुला रही है, वहीं दूसरी तरफ निवर्तमान एसपी अंकित सोनी के तबादले ने शहर में एक नया विवाद खड़ा कर दिया है. 'लेडी सिंघम' हितिका वासल ने कमान संभाल ली है, लेकिन अंकित सोनी के समर्थन में हिंदू संगठन सड़कों पर उतर आए हैं.

इजरायल अमेरिका और ईरान के बीच चल रहे युद्ध का असर पूरी दुनिया में देखने को मिल रहा है और भारत भी इससे अछूता नहीं है, इस युद्ध के चलते भारत में भी ऊर्जा संकट पैदा हो रहा था, इसी संकट को लेकर पीएम मोदी ने आज संसद में पहली बार सार्वजनिक तौर पर बयान दिया. पश्चिम एशिया में जंग के हालातों पर पीएम मोदी ने लोकसभा में 25 मिनट की स्पीच दी उन्होंने कहा कि तनाव खत्म होना चाहिए. बातचीत से ही समस्या का समाधान है. पीएम ने कहा कि नागरिकों और पावर प्लांट पर हमले मंजूर नहीं हैं. होमुर्ज का रास्ता रोकना स्वीकार नहीं होगा ‘सरकार की कोशिश है कि देश में तेल-गैस संकट न हो. इसके लिए 27 की जगह अब 41 देशों से इंपोर्ट कर रहे हैं. पश्चिम एशिया में एक करोड़ भारतीय रहते हैं. उनकी सुरक्षा हमारी प्राथमिकता है.

हैदराबाद में आगामी रामनवमी शोभा यात्रा को लेकर गोशामहल के विधायक टी. राजा सिंह ने पुलिस प्रशासन पर गंभीर आरोप लगाए हैं. उन्होंने कहा कि साल 2010 से लगातार शोभा यात्रा आयोजित की जा रही है, लेकिन हर साल पुलिस की ओर से बाधाएं खड़ी की जाती हैं. उनका आरोप है कि सिदंबर बाजार, पुराना पुल और बेगम बाजार जैसे इलाकों में विशेष रूप से लाठीचार्ज के लिए टास्क फोर्स तैनात की जाती है. साथ ही उन्होंने दावा किया कि हर साल उनके खिलाफ FIR दर्ज की जाती है और इस बार भी पुलिस अपनी गलतियों का ठीकरा उन पर फोड़ सकती है.










