
बाबा सिद्दीकी मर्डर केस में बड़ी कामयाबी, मुख्य आरोपी शिवकुमार बहराइच से अरेस्ट
AajTak
बाबा सिद्दीकी मर्डर मामले में पुलिस ने एक और शूटर को गिरफ्तार किया है. साथ ही शूटर को शरण देने और नेपाल भागने में मदद करने वाले चार अन्य अपराधियों को भी पुलिस ने गिरफ्तार किया है.
बाबा सिद्दीकी मर्डर मामले में पुलिस ने एक और शूटर को गिरफ्तार किया है. शूटर शिवकुमार को एसटीएफ उत्तर प्रदेश व मुंबई क्राइम ब्रांच की संयुक्त कार्यवाही में रविवार को नानपारा बहराइच जिले से गिरफ्तार किया गया है.
बताया जाता है कि अभियुक्त शिवकुमार नेपाल भागने की फिराक में था.लेकिन उससे पहले जाल बिछाकर उसे गिरफ्तार कर लिया गया. एसटीएफ की टीम का नेतृत्व परमेश कुमार शुक्ल की मुख्यालय स्थित टीम के उप निरीक्षक जावेद आलम सिद्दीकी द्वारा किया गया.
यह भी पढ़ें: सलमान खान से 5 करोड़ की रंगदारी मांगने वाले का गैंगस्टर लॉरेंस बिश्नोई से निकला ये कनेक्शन
शिवकुमार को शरण देने व नेपाल भागने में मदद करने के अपराध में अनुराग कश्यप, ज्ञान प्रकाश त्रिपाठी, आकाश श्रीवास्तव व अखिलेषेंद्र प्रताप सिंह को भी गिरफ्तार किया गया है.
खलनायक वाली रील डालता था शिवकुमार
आरोपी शिवकुमार उर्फ शिवा गौतम (20) की इंस्टाग्राम प्रोफाइल सोशल मीडिया पर सिद्दीकी हत्याकांड के बीच तेजी से वायरल हुई थी, जिसमें वह माफिया स्टाइल वाली REEL बनाकर टशन दिखाता हुआ नजर आ रहा था.

जेवर छोड़े, सिलेंडर ले उड़े... प्रयागराज में चोरों का नया टारगेट, घर में घुसकर रसोई से 'गैस' की चोरी
प्रयागराज के दारागंज में चोर घर में घुसे लेकिन गहनों को छोड़कर सिर्फ गैस सिलिंडर चोरी कर ले गए. परिवार ने दो दिन पहले ही सिलिंडर लाया था. इससे पहले बहरिया में भी ऐसी घटना हुई थी. पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है और चोरों की तलाश जारी है.

Guna Hawala Scandal: गुना का हाईप्रोफाइल हवाला कांड अब एक नई करवट ले रहा है. जहां एक तरफ ट्रेनी IPS आयुष जाखड़ की जांच टीम गुजरात के व्यापारी को बयान के लिए बुला रही है, वहीं दूसरी तरफ निवर्तमान एसपी अंकित सोनी के तबादले ने शहर में एक नया विवाद खड़ा कर दिया है. 'लेडी सिंघम' हितिका वासल ने कमान संभाल ली है, लेकिन अंकित सोनी के समर्थन में हिंदू संगठन सड़कों पर उतर आए हैं.

इजरायल अमेरिका और ईरान के बीच चल रहे युद्ध का असर पूरी दुनिया में देखने को मिल रहा है और भारत भी इससे अछूता नहीं है, इस युद्ध के चलते भारत में भी ऊर्जा संकट पैदा हो रहा था, इसी संकट को लेकर पीएम मोदी ने आज संसद में पहली बार सार्वजनिक तौर पर बयान दिया. पश्चिम एशिया में जंग के हालातों पर पीएम मोदी ने लोकसभा में 25 मिनट की स्पीच दी उन्होंने कहा कि तनाव खत्म होना चाहिए. बातचीत से ही समस्या का समाधान है. पीएम ने कहा कि नागरिकों और पावर प्लांट पर हमले मंजूर नहीं हैं. होमुर्ज का रास्ता रोकना स्वीकार नहीं होगा ‘सरकार की कोशिश है कि देश में तेल-गैस संकट न हो. इसके लिए 27 की जगह अब 41 देशों से इंपोर्ट कर रहे हैं. पश्चिम एशिया में एक करोड़ भारतीय रहते हैं. उनकी सुरक्षा हमारी प्राथमिकता है.










