
बाबा सिद्दीकी मर्डर केस में एक और गिरफ्तारी, आरोपियों की मदद करने वाला अकोला से गिरफ्तार
AajTak
मुंबई क्राइम ब्रांच के अधिकारी ने बताया कि जांच के सिलसिले में नागपुर गई क्राइम ब्रांच की टीम ने अकोला के अकोट तहसील के पनाज निवासी सुमित दिनकर वाघ (26) को हिरासत में लिया. एनसीपी नेता और महाराष्ट्र के पूर्व मंत्री को 12 अक्टूबर को उनके विधायक बेटे जीशान सिद्दीकी के बांद्रा ईस्ट के निर्मल नगर इलाके में स्थित कार्यालय के पास गोली मार दी गई थी.
बाबा सिद्दीकी हत्याकांड मामले में पुलिस ने शुक्रवार को महाराष्ट्र के अकोला जिले से एक व्यक्ति को गिरफ्तार किया है. एनसीपी नेता और महाराष्ट्र के पूर्व मंत्री को 12 अक्टूबर को उनके विधायक बेटे जीशान सिद्दीकी के बांद्रा ईस्ट के निर्मल नगर इलाके में स्थित कार्यालय के पास गोली मार दी गई थी. कुछ समय बाद पास के एक अस्पताल में उनकी मौत हो गई.
मुंबई क्राइम ब्रांच के अधिकारी ने बताया कि जांच के सिलसिले में नागपुर गई क्राइम ब्रांच की टीम ने अकोला के अकोट तहसील के पनाज निवासी सुमित दिनकर वाघ (26) को हिरासत में लिया.
उन्होंने बताया, "वाघ ने गुजरात के आणंद जिले में कर्नाटक बैंक की पेटलाड शाखा के एक खाते से गिरफ्तार आरोपी गुरमेल सिंह के भाई नरेशकुमार और गिरफ्तार आरोपी रूपेश मोहोल और हरीशकुमार को पैसे ट्रांसफर किए. उसने गिरफ्तार आरोपी सलमान वोरा के नाम से लाए गए सिम का इस्तेमाल कर ऑनलाइन पैसे ट्रांसफर किए."
अधिकारी ने बताया, "यह धनराशि वांछित आरोपी शुभम लोनकर के निर्देश पर हस्तांतरित की गई थी. शुभम लोनकर उसी तहसील का रहने वाला है जहां वाघ रहता है और दोनों करीबी दोस्त हैं. वे अकोट में कॉलेज के साथी थे. आनंद के पेटलाद निवासी सलमान वोरा को हाल ही में अकोला के बालापुर से गिरफ्तार किया गया."

Guna Hawala Scandal: गुना का हाईप्रोफाइल हवाला कांड अब एक नई करवट ले रहा है. जहां एक तरफ ट्रेनी IPS आयुष जाखड़ की जांच टीम गुजरात के व्यापारी को बयान के लिए बुला रही है, वहीं दूसरी तरफ निवर्तमान एसपी अंकित सोनी के तबादले ने शहर में एक नया विवाद खड़ा कर दिया है. 'लेडी सिंघम' हितिका वासल ने कमान संभाल ली है, लेकिन अंकित सोनी के समर्थन में हिंदू संगठन सड़कों पर उतर आए हैं.

इजरायल अमेरिका और ईरान के बीच चल रहे युद्ध का असर पूरी दुनिया में देखने को मिल रहा है और भारत भी इससे अछूता नहीं है, इस युद्ध के चलते भारत में भी ऊर्जा संकट पैदा हो रहा था, इसी संकट को लेकर पीएम मोदी ने आज संसद में पहली बार सार्वजनिक तौर पर बयान दिया. पश्चिम एशिया में जंग के हालातों पर पीएम मोदी ने लोकसभा में 25 मिनट की स्पीच दी उन्होंने कहा कि तनाव खत्म होना चाहिए. बातचीत से ही समस्या का समाधान है. पीएम ने कहा कि नागरिकों और पावर प्लांट पर हमले मंजूर नहीं हैं. होमुर्ज का रास्ता रोकना स्वीकार नहीं होगा ‘सरकार की कोशिश है कि देश में तेल-गैस संकट न हो. इसके लिए 27 की जगह अब 41 देशों से इंपोर्ट कर रहे हैं. पश्चिम एशिया में एक करोड़ भारतीय रहते हैं. उनकी सुरक्षा हमारी प्राथमिकता है.

हैदराबाद में आगामी रामनवमी शोभा यात्रा को लेकर गोशामहल के विधायक टी. राजा सिंह ने पुलिस प्रशासन पर गंभीर आरोप लगाए हैं. उन्होंने कहा कि साल 2010 से लगातार शोभा यात्रा आयोजित की जा रही है, लेकिन हर साल पुलिस की ओर से बाधाएं खड़ी की जाती हैं. उनका आरोप है कि सिदंबर बाजार, पुराना पुल और बेगम बाजार जैसे इलाकों में विशेष रूप से लाठीचार्ज के लिए टास्क फोर्स तैनात की जाती है. साथ ही उन्होंने दावा किया कि हर साल उनके खिलाफ FIR दर्ज की जाती है और इस बार भी पुलिस अपनी गलतियों का ठीकरा उन पर फोड़ सकती है.










