
बाबा सिद्दीकी मर्डर केस... मुख्य शूटर शिवकुमार ने वारदात के बाद बदले थे कपड़े, रास्ते में फेंक दिया था मोबाइल
AajTak
मुंबई में एनसीपी नेता बाबा सिद्दीकी (Baba Siddique) की हत्या के बाद मुख्य आरोपी शिवकुमार ने अपने कपड़े बदले थे और वह घटनास्थल पर लगभग 20 मिनट तक रुका था. पुलिस के अनुसार, शिवकुमार ऑटोरिक्शा से लीलावती अस्पताल पहुंचा था और फिर कुर्ला रेलवे स्टेशन की ओर रवाना हुआ था.
मुंबई के बांद्रा में बीते 12 अक्टूबर को एनसीपी नेता बाबा सिद्दीकी (Baba Siddique) की हत्या के मुख्य आरोपी शिवकुमार गौतम को लेकर एक नया खुलासा हुआ है. पुलिस अधिकारियों का कहना है कि वारदात के बाद भी शिवकुमार करीब 20 मिनट तक घटनास्थल पर ही रुका रहा और बीच में अपने कपड़े बदलकर फिर से वहां लौट आया.
एजेंसी के अनुसार, पुलिस का कहना है कि घटना के बाद शिवकुमार ने एक बैग घटनास्थल पर ही फेंक दिया. इस बैग में वह शर्ट, पिस्टल और आधार कार्ड लेकर पहुंचा था. पुलिस का कहना है कि वारदात के बाद जब लोग घबरा गए और पुलिस वहां पहुंच गई तो शिवकुमार ने देखा कि पुलिस लोगों से हमलावरों के बारे में जानकारी कर रही है. उसने यह भी देखा कि उसके दो साथियों को घटनास्थल पर ही पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है.
शिवकुमार घटना के बाद ऑटोरिक्शा से लीलावती अस्पताल पहुंचा था, जहां बाबा सिद्दीकी को ले जाया गया था, ताकि वह उनकी मौत की पुष्टि कर सके. पुलिस के अनुसार, रात 10:47 बजे शिवकुमार ने अस्पताल से निकलकर कुर्ला रेलवे स्टेशन की ओर रुख किया. उसने अपना मोबाइल कहीं फेंक दिया, जिसे पुलिस तलाश रही है.
यह भी पढ़ें: लेट नाइट चार दोस्तों के इंटरनेट कॉल से अलर्ट हुई थी मुंबई पुलिस, बाबा सिद्दीकी के शूटर शिव के पकड़े जाने पर नया खुलासा
आरोपियों से पूछताछ के दौरान क्राइम ब्रांच को पता चला कि वांछित आरोपी शुभम लोनकर जेल में बंद गैंगस्टर लॉरेंस बिश्नोई के भाई अनमोल बिश्नोई के सीधे संपर्क में था. शुभम लोनकर ने जुलाई में छत्तीसगढ़ के बिलासपुर से लगभग 50 किलोमीटर दूर घने जंगलों में एके-47 राइफल से प्रशिक्षण लिया था.
शुभम लोनकर गिरफ्तार आरोपी विलास अपुने और रूपेश मोहोल के साथ था. कुछ लोगों ने शुभम लोनकर को ट्रेनिंग. प्रशिक्षण सत्र चार दिनों तक चला, और वे पांच दिनों तक वहां रहे.

मालदीव में 19 मार्च को हुए स्पीडबोट हादसे में गौतम सिंघानिया सुरक्षित बच गए, जबकि एक भारतीय अब भी लापता है. मालदीव पुलिस सेवा के अनुसार, वावू फेलिधू में हुई इस घटना में 7 लोग सवार थे. सिंघानिया को मामूली चोटों के बाद छुट्टी मिल गई. दो घायलों का इलाज जारी है और दो को भारत भेजा गया. पी वी सिंधु ने दो लोगों के निधन की आशंका जताई है, लेकिन आधिकारिक पुष्टि नहीं हुई है. हादसे की वजह की जांच जारी है.

IMD के अनुसार, इस सप्ताह उत्तर-पश्चिम भारत में तीन सक्रिय पश्चिमी विक्षोभ बारिश, तेज हवाओं और गरज-चमक के साथ आएंगे., जिससे पंजाब, हरियाणा, दिल्ली और उत्तर प्रदेश में मौसम अस्थिर रहेगा. यह स्थिति रबी फसलों जैसे गेहूं, सरसों और चना के लिए खतरा है, क्योंकि तेज हवाएं और बेमौसम बारिश फसलों को नुकसान पहुंचा सकती हैं.

'सब देखते रहे, वो गोली चलाता रहा…' वाराणसी के उदय प्रताप कॉलेज हत्याकांड की चश्मदीद छात्रा शिवांगी सिंह का बयान सामने आया है. उसने बताया कि बीएससी छात्र सूर्य प्रताप सिंह को बचाने की कोशिश हुई, लेकिन हमलावर दोबारा लौटकर गोली मार गया. घटना के बाद कॉलेज सुरक्षा, प्रशासन की भूमिका और कानून-व्यवस्था पर गंभीर सवाल उठ रहे हैं, जिससे छात्रों में डर और आक्रोश का माहौल है.

E30 Petrol: ऑल इंडिया डिस्टिलर्स एसोसिएशन (AIDA) ने सरकार ने पेट्रोल में एथेनॉल ब्लेंडिंग 20% से बढ़ाकर 30% तक करने की मांग की है. इसके अलावा डीजल में भी एथेनॉल ब्लेंडिंग की संभावनाओं को तलाशने की बात कही जा रही है. सरकार पहले की कह चुकी है कि, एथेनॉल ब्लेंडिंग के चलते भारत ने करोड़ो बैरल कम तेल आयात किया है.

वाराणसी में शंकराचार्य स्वामी अविमुक्तेश्वरानंद ने चतुरंगिणी सेना सभा का गठन कर 27 सदस्यों की टीम बनाई और ‘रोको, टोको, ठोको’ का नारा दिया. माघ मेले की घटना के बाद शुरू हुई पहल में 10 महीने में भर्ती व प्रशिक्षण का खाका तैयार होगा. उन्होंने बताया कि संगठन का उद्देश्य सनातन प्रतीकों की रक्षा और समाज में सुरक्षा का भाव मजबूत करना है.

अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने बताया कि अमेरिका ने ईरान के पावर प्लांट पर हमले को 5 दिन तक टाल दिया है. इसके साथ ट्रंप ने कहा कि ईरान के साथ बातचीत पर के नतीजे पर आगे का फैसला होगा. वहीं ट्रंप के इस ऐलान के बाद दुनिया के बाजारों में जबरदस्त उछाल आया है और कच्चे तेल की कीमतों में 11% की गिरावट आई है.







