
बाबा सिद्दीकी जैसों की हत्या से पहले लॉरेंस बिश्नोई गैंग सरकार के खूफिया तंत्र को कैसे मार देता है? | Opinion
AajTak
पहले हर बड़ी वारदात के पीछे दाऊद इब्राहिम या पाकिस्तानी खूफिया एजेंसी आईएसआई का हाथ होने की बात सामने आती थी. यह माना जा सकता है कि दोनों विदेश से ही ऑपरेट करते थे, इसलिए उनके खिलाफ कार्रवाई करना आसान नहीं था. लेकिन, ऐसा कैसे हो सकता है कि भारत की जेल में रहकर लॉरेंस विश्नोई और उसका गैंग आतंक का इतना बड़ा पर्याय बन गया. ये तो सीधे सीधे सरकार का फेल्योर है.
लॉरेंस बिश्नोई के नाम से हाल फिलहाल वैसी ही दहशत है, जैसे कभी अंडरवर्ल्ड सरगना दाऊद इब्राहिम का हुआ करती थी. लेकिन, दोनों में एक बुनियादी फर्क है कि दाऊद देश से बाहर होकर अपराधों को अंजाम देता था. जबकि लॉरेंस बिश्नोई देश में रहकर.
दाऊद इब्राहिम के पीछे पाकिस्तानी खुफिया एजेंसी आईएसआई का हाथ माना जाता रहा है. वो तो अब भी आईएसआई के संरक्षण में ही है, लेकिन पाकिस्तान इस बात से इनकार करता रहा है.
लॉरेंस बिश्नोई का साथी गोल्डी बराड़ जरूर विदेश में है, लेकिन वो तो देश की ही जेल में बंद है - और जब जेल में बंद है तो भला कैसे बड़ी बड़ी हत्याओं को अंजाम दे रहा है?
अप्रैल, 2024 में जब सलमान खान के घर के बाहर फायरिंग के बाद गैंग के शूटर पकड़े गये थे, तो महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री एकनाथ शिंदे ने दावा किया था कि मुंबई में किसी की दादागिरी नहीं चलेगी, लेकिन 6 महीने ही बीते हैं और लॉरेंस बिश्नोई के शूटर ने बाबा सिद्दीकी की गोली मारकर हत्या कर डाली है.
सबसे बड़ा सवाल है कि कैसे लॉरेंस बिश्नोई और गोल्डी बराड़ खुफिया तंत्र सहित पूरे सिस्टम की आंखों में धूल झोंककर अपने आपराधिक मंसूबों को एक के बाद एक बड़े आराम से अंजाम दे रहे हैं - ये सीधे सीधे सिस्टम और सरकार की नाकामी नहीं तो क्या है?
लॉरेंस बिश्नोई गैंग के आतंक का बढ़ता दायरा

Guna Hawala Scandal: गुना का हाईप्रोफाइल हवाला कांड अब एक नई करवट ले रहा है. जहां एक तरफ ट्रेनी IPS आयुष जाखड़ की जांच टीम गुजरात के व्यापारी को बयान के लिए बुला रही है, वहीं दूसरी तरफ निवर्तमान एसपी अंकित सोनी के तबादले ने शहर में एक नया विवाद खड़ा कर दिया है. 'लेडी सिंघम' हितिका वासल ने कमान संभाल ली है, लेकिन अंकित सोनी के समर्थन में हिंदू संगठन सड़कों पर उतर आए हैं.

इजरायल अमेरिका और ईरान के बीच चल रहे युद्ध का असर पूरी दुनिया में देखने को मिल रहा है और भारत भी इससे अछूता नहीं है, इस युद्ध के चलते भारत में भी ऊर्जा संकट पैदा हो रहा था, इसी संकट को लेकर पीएम मोदी ने आज संसद में पहली बार सार्वजनिक तौर पर बयान दिया. पश्चिम एशिया में जंग के हालातों पर पीएम मोदी ने लोकसभा में 25 मिनट की स्पीच दी उन्होंने कहा कि तनाव खत्म होना चाहिए. बातचीत से ही समस्या का समाधान है. पीएम ने कहा कि नागरिकों और पावर प्लांट पर हमले मंजूर नहीं हैं. होमुर्ज का रास्ता रोकना स्वीकार नहीं होगा ‘सरकार की कोशिश है कि देश में तेल-गैस संकट न हो. इसके लिए 27 की जगह अब 41 देशों से इंपोर्ट कर रहे हैं. पश्चिम एशिया में एक करोड़ भारतीय रहते हैं. उनकी सुरक्षा हमारी प्राथमिकता है.

हैदराबाद में आगामी रामनवमी शोभा यात्रा को लेकर गोशामहल के विधायक टी. राजा सिंह ने पुलिस प्रशासन पर गंभीर आरोप लगाए हैं. उन्होंने कहा कि साल 2010 से लगातार शोभा यात्रा आयोजित की जा रही है, लेकिन हर साल पुलिस की ओर से बाधाएं खड़ी की जाती हैं. उनका आरोप है कि सिदंबर बाजार, पुराना पुल और बेगम बाजार जैसे इलाकों में विशेष रूप से लाठीचार्ज के लिए टास्क फोर्स तैनात की जाती है. साथ ही उन्होंने दावा किया कि हर साल उनके खिलाफ FIR दर्ज की जाती है और इस बार भी पुलिस अपनी गलतियों का ठीकरा उन पर फोड़ सकती है.










