
बाबा साहेब अंबेडकर यात्रा के लिए IRCTC लाया सस्ता टूर पैकेज, जानें रूट और खर्च
AajTak
Baba Saheb Ambedkar Yatra Tour: देखो अपना देश के तहत आईआरसीटीसी बाबा साहेब अंबेडकर यात्रा टूर पैकेज लेकर आया है. जिसमें डॉ. भीम राव अंबेडकर के जीवन से जुड़े प्रमुख स्थलों के दर्शन कराए जाएंगे. इस टूर पैकेज के तहत गया, नागपुर, सांची, वाराणसी समेत कई शहर घूमने का मौका मिलेगा.
Bharat Gaurav Tourist Train Tour: भारतीय रेलवे खानपान और पर्यटन निगम लिमिटेड (IRCTC) देखो अपना देश के तहत बाबा साहेब अंबेडकर यात्रा टूर पैकेज लेकर आया है. जिसमें डॉ. भीम राव अंबेडकर के जीवन से जुड़े प्रमुख स्थलों के दर्शन कराए जाएंगे. बाबा साहेब अंबेडकर यात्रा की पहली जर्नी 14 अप्रैल 2023 को नई दिल्ली से शुरू होगी.
7 रात और 8 दिन का यह टूर पैकेज भारत गौरव पर्यटक ट्रेन द्वारा दिल्ली से शुरू होगा और इसका पहला पड़ाव मध्य प्रदेश में डॉ. अंबेडकर नगर (महू) है, जो बाबा साहेब की जन्मभूमि (भीम जन्म भूमि) है. फिर ये ट्रेन नागपुर रेलवे स्टेशन तक जाएगी जहां पर्यटक नवयान बौद्ध धर्म के पवित्र स्मारक-दीक्षाभूमि की यात्रा के लिए आगे बढ़ेंगे. फिर ट्रेन नागपुर से सांची के लिए रवाना होगी. जिसमें सांची के दर्शनीय स्थलों में सांची के स्तूप और अन्य बौद्ध स्थलों की यात्रा शामिल है.
This year, join us on the Baba Saheb Ambedkar Yatra aboard Bharat Gaurav Tourist Train. We take you through places that were important to his life and teachings. Get ready for a truly inspiring experience! #BabasahebAmbedkaryatra #BharatGauravTouristTrain https://t.co/HDDhNlJe5v pic.twitter.com/tw4vMDuv0e
सांची के बाद वाराणसी अगला गंतव्य होगा जहां सारनाथ और काशी विश्वनाथ मंदिर की यात्रा भी शामिल है. अगला और अंतिम गंतव्य स्थल है गया. वहां पर्यटकों को प्रसिद्ध महाबोधि मंदिर और अन्य मठों के दर्शन के लिए बोधगया के पवित्र स्थल पर ले जाया जाएगा. अन्य महत्वपूर्ण बौद्ध स्थलों राजगीर और नालंदा को भी सड़क मार्ग से कवर किया जाएगा. ये यात्रा अंत में नई दिल्ली में समाप्त होगी. पर्यटकों के पास दिल्ली, मथुरा और आगरा कैंट स्टेशनों पर ट्रेन में चढ़ने/उतरने का विकल्प होगा.
आईआरसीटीसी द्वारा डिज़ाइन की गई इस बाबा साहेब अंबेडकर यात्रा का उद्देश्य अंबेडकर के जीवन से जुड़े स्थानों और स्थलों को रेखांकित करना है. इस टूर पैकेज से जुड़ी अन्य जानकारी आईआरसीटीसी की वेबसाइट irctctourism.com पर उपलब्ध है.
What are you waiting for? Book your BABA SAHEB AMBEDKAR YATRA package and go on a peaceful & enlightening journey! https://t.co/MuPLFcqByh@AmritMahotsav @incredibleindia @tourismgoi #bharatparv23 #AzadiKiRail

Guna Hawala Scandal: गुना का हाईप्रोफाइल हवाला कांड अब एक नई करवट ले रहा है. जहां एक तरफ ट्रेनी IPS आयुष जाखड़ की जांच टीम गुजरात के व्यापारी को बयान के लिए बुला रही है, वहीं दूसरी तरफ निवर्तमान एसपी अंकित सोनी के तबादले ने शहर में एक नया विवाद खड़ा कर दिया है. 'लेडी सिंघम' हितिका वासल ने कमान संभाल ली है, लेकिन अंकित सोनी के समर्थन में हिंदू संगठन सड़कों पर उतर आए हैं.

इजरायल अमेरिका और ईरान के बीच चल रहे युद्ध का असर पूरी दुनिया में देखने को मिल रहा है और भारत भी इससे अछूता नहीं है, इस युद्ध के चलते भारत में भी ऊर्जा संकट पैदा हो रहा था, इसी संकट को लेकर पीएम मोदी ने आज संसद में पहली बार सार्वजनिक तौर पर बयान दिया. पश्चिम एशिया में जंग के हालातों पर पीएम मोदी ने लोकसभा में 25 मिनट की स्पीच दी उन्होंने कहा कि तनाव खत्म होना चाहिए. बातचीत से ही समस्या का समाधान है. पीएम ने कहा कि नागरिकों और पावर प्लांट पर हमले मंजूर नहीं हैं. होमुर्ज का रास्ता रोकना स्वीकार नहीं होगा ‘सरकार की कोशिश है कि देश में तेल-गैस संकट न हो. इसके लिए 27 की जगह अब 41 देशों से इंपोर्ट कर रहे हैं. पश्चिम एशिया में एक करोड़ भारतीय रहते हैं. उनकी सुरक्षा हमारी प्राथमिकता है.

हैदराबाद में आगामी रामनवमी शोभा यात्रा को लेकर गोशामहल के विधायक टी. राजा सिंह ने पुलिस प्रशासन पर गंभीर आरोप लगाए हैं. उन्होंने कहा कि साल 2010 से लगातार शोभा यात्रा आयोजित की जा रही है, लेकिन हर साल पुलिस की ओर से बाधाएं खड़ी की जाती हैं. उनका आरोप है कि सिदंबर बाजार, पुराना पुल और बेगम बाजार जैसे इलाकों में विशेष रूप से लाठीचार्ज के लिए टास्क फोर्स तैनात की जाती है. साथ ही उन्होंने दावा किया कि हर साल उनके खिलाफ FIR दर्ज की जाती है और इस बार भी पुलिस अपनी गलतियों का ठीकरा उन पर फोड़ सकती है.










