
बाबा विश्वनाथ के दरबार में पहुंचे 12.92 करोड़ श्रद्धालु, काशी कॉरिडोर बनने के बाद बना रिकॉर्ड
AajTak
13 दिसंबर को श्री काशी विश्वनाथ धाम के लोकार्पण के दो वर्ष पूरे हो जाएंगे. बाबा के धाम में दो वर्षों में भक्तों के आने का नया रिकॉर्ड बना है. प्रतिदिन बाबा के दरबार में लाखों भक्त दर्शन करने आ रहे हैं. विशेष अवसरों और पवित्र सावन के महीने में ये संख्या कई गुना बढ़ जाती है. श्री काशी विश्वनाथ धाम ने दो वर्षों में यहां आने वाले श्रद्धालुओं की संख्या जारी की है.
वाराणसी में बाबा विश्वनाथ के दरबार में पिछले दो साल में रिकॉर्ड संख्या में भक्तों ने हाजिरी लगाई है. काशी कॉरिडोर बनने के बाद 12.92 करोड़ से अधिक श्रद्धालु काशी विश्वनाथ धाम पहुंचे हैं. प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने 13 दिसंबर 2021 को श्री काशी विश्वनाथ धाम का लोकार्पण किया था. उसके बाद से यहां आने वाले महादेव के भक्तों की संख्या में कई गुणा वृद्धि हुई है. दो साल में काशी विश्वनाथ ट्रस्ट ने पर्यटकों और श्रद्धालुओं के लिए सुविधाओं में वृद्धि की है.
दरअसल, 13 दिसंबर को श्री काशी विश्वनाथ धाम के लोकार्पण के दो वर्ष पूरे हो जाएंगे. बाबा के धाम में दो वर्षों में भक्तों के आने का नया रिकॉर्ड बना है. प्रतिदिन बाबा के दरबार में लाखों भक्त दर्शन करने आ रहे हैं. विशेष अवसरों और पवित्र सावन के महीने में ये संख्या कई गुना बढ़ जाती है. श्री काशी विश्वनाथ धाम ने दो वर्षों में यहां आने वाले श्रद्धालुओं की संख्या जारी की है.
ट्रस्ट के मुख्य कार्यपालक अधिकारी सुनील कुमार वर्मा ने बताया कि श्री काशी विश्वनाथ धाम का लोकार्पण 13 दिसंबर 2021 को हुआ था. तब से 6 दिसंबर 2023 तक 12 करोड़ 92 लाख 24 हज़ार से अधिक श्रद्धालुओं ने बाबा के दर्शन लिए हैं. दिसंबर अंत तक यह संख्या 13 करोड़ पार करने का अनुमान है.
बाबा के धाम में भक्तों के लिए विशेष व्यवस्था
बता दें कि पहले विश्वनाथ धाम में तंग गलियों की वजह से पहुंचने में दिक्कत होती थी. एक समय में काम लोग दर्शन कर पाते थे और लोगों को बाहर खड़े होकर काफी लम्बे समय तक इंतज़ार करना पड़ता था. पर काशी कॉरिडोर बनने के बाद अब इसका विस्तार हुआ है. यहां न सिर्फ़ एक समय पर बहुत बड़ी संख्या में लोग खड़े हो सकते हैं बल्कि मंदिर चौक बन जाने की वजह से सुगमता से दर्शन के बाद वहाँ लोग काफ़ी समय रुक भी सकते हैं.
ट्रस्ट के सीईओ सुनील कुमार वर्मा बताते हैं कि मंदिर में श्रद्धालुओं की सुविधा के लिए कई प्रबंध लिए गए हैं. गर्मी, ठंड और बरसात में तेज धूप से बचाने के लिए जर्मन हैंगर, गर्म फ़र्श पर पैर न जलें इसके लिए मैट, कूलर, शुद्ध पेय जल की व्यवस्था की गई है. खास बात ये है कि पवित्र श्रावण मास में महादेव के भक्तों की संख्या को देखते हुए विशेष प्रबंध भी किए गए.दिव्यांगजनों के लिए निःशुल्क व्हील चेयर, ज़रूरत पड़ने पर चिकित्सा की व्यवस्था ने बाबा के भक्तों को सुगमता से दर्शन के लिए अवसर दिया है.'

Guna Hawala Scandal: गुना का हाईप्रोफाइल हवाला कांड अब एक नई करवट ले रहा है. जहां एक तरफ ट्रेनी IPS आयुष जाखड़ की जांच टीम गुजरात के व्यापारी को बयान के लिए बुला रही है, वहीं दूसरी तरफ निवर्तमान एसपी अंकित सोनी के तबादले ने शहर में एक नया विवाद खड़ा कर दिया है. 'लेडी सिंघम' हितिका वासल ने कमान संभाल ली है, लेकिन अंकित सोनी के समर्थन में हिंदू संगठन सड़कों पर उतर आए हैं.

इजरायल अमेरिका और ईरान के बीच चल रहे युद्ध का असर पूरी दुनिया में देखने को मिल रहा है और भारत भी इससे अछूता नहीं है, इस युद्ध के चलते भारत में भी ऊर्जा संकट पैदा हो रहा था, इसी संकट को लेकर पीएम मोदी ने आज संसद में पहली बार सार्वजनिक तौर पर बयान दिया. पश्चिम एशिया में जंग के हालातों पर पीएम मोदी ने लोकसभा में 25 मिनट की स्पीच दी उन्होंने कहा कि तनाव खत्म होना चाहिए. बातचीत से ही समस्या का समाधान है. पीएम ने कहा कि नागरिकों और पावर प्लांट पर हमले मंजूर नहीं हैं. होमुर्ज का रास्ता रोकना स्वीकार नहीं होगा ‘सरकार की कोशिश है कि देश में तेल-गैस संकट न हो. इसके लिए 27 की जगह अब 41 देशों से इंपोर्ट कर रहे हैं. पश्चिम एशिया में एक करोड़ भारतीय रहते हैं. उनकी सुरक्षा हमारी प्राथमिकता है.

हैदराबाद में आगामी रामनवमी शोभा यात्रा को लेकर गोशामहल के विधायक टी. राजा सिंह ने पुलिस प्रशासन पर गंभीर आरोप लगाए हैं. उन्होंने कहा कि साल 2010 से लगातार शोभा यात्रा आयोजित की जा रही है, लेकिन हर साल पुलिस की ओर से बाधाएं खड़ी की जाती हैं. उनका आरोप है कि सिदंबर बाजार, पुराना पुल और बेगम बाजार जैसे इलाकों में विशेष रूप से लाठीचार्ज के लिए टास्क फोर्स तैनात की जाती है. साथ ही उन्होंने दावा किया कि हर साल उनके खिलाफ FIR दर्ज की जाती है और इस बार भी पुलिस अपनी गलतियों का ठीकरा उन पर फोड़ सकती है.










