
बाबा बागेश्वर के लिए ऐसी दीवानगी... एयरपोर्ट पर नारेबाजी, महिला भक्तों की आंखों में आंसू, रनवे पर टूटे नियम
AajTak
पटना में कथा करने के बाद धीरेंद्र शास्त्री एमपी के छतरपुर स्थित बागेश्वर धाम के लिए रवाना हो गए. चार्टर्ड प्लेन में सवार होने का उनका वीडियो सामने आया है, जिसमें लोगों की भीड़ उनको रनवे पर घेरे नजर आ रही है. वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल है.
पांच दिन तक बिहार की राजधानी पटना में हनुमान कथा का आयोजन करने के बाद बागेश्वर धाम के धीरेंद्र शास्त्री बुधवार को पटना एयरपोर्ट से चार्टर्ड प्लेन में सवार होकर एमपी के छतरपुर के लिए रवाना हो गए. इस दौरान धीरेंद्र शास्त्री की एक झलक पाने के लिए लोगों की भीड़ ने सारे नियम-कानून ताक पर रखे दिए और बाबा के प्लेन के पास पहुंच गए.
कई महिलाएं एयरपोर्ट पर पहुंची और सिक्योरिटी से विनती करने लगीं कि उन्हें बस एक बार बाबा के दर्शन करने दिए जाएं. भीड़ के कारण एयरपोर्ट प्रबंधन को खासी दिक्कतों का सामना करना पड़ा. बाबा के चाहने वाले नारे लगाते हुए रनवे पर पहुंच गए. ऐसे में एयरपोर्ट की सुरक्षा व्यवस्था पूरी तरह से बिगड़ी हुई नजर आई.
बाबा धीरेंद्र शास्त्री जब प्लेन में सवार हो रहे थे तो उनको लोगों की भीड़ ने घेर लिया. सिक्योरिटी स्टाफ ने कड़ी मशक्कत के बाद उन्हें प्लेन तक पहुंचाया. विमान में पहुंचने के बाद बाबा ने दोनों हाथ जोड़कर लोगों का अभिवादन किया और फिर अंदर चले गए. अब बाबा को रनवे पर भीड़ द्वारा घेरे जाने वाला वीडियो तेजी से सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है.
देखें वीडियो...
'मुझे बस देखना है उनको...' रोते हुए बोली युवती
एयरपोर्ट के बाहर कई लोग बाबा की एक झलक पाने के लिए मौजूद थे. उन्हीं में शामिल एक युवती रुचि एयरपोर्ट में अंदर जाने के लिए सिक्योरिटी से विनती करती नजर आई. आंखों में आंसू लिए युवती कहती नजर आई कि वह एक स्टोर में काम करती है. उसने कथा के दौरान बाबा से मिलने की बहुत कोशिश की, लेकिन मिल नहीं सकी. वह बस एक बार बाबा को देखना चाहती थी इसलिए एयरपोर्ट आ गई, लेकिन यहां भी उन्हें नहीं देख सकी. मुझे बस एक बार बाबा को देखना है.

Guna Hawala Scandal: गुना का हाईप्रोफाइल हवाला कांड अब एक नई करवट ले रहा है. जहां एक तरफ ट्रेनी IPS आयुष जाखड़ की जांच टीम गुजरात के व्यापारी को बयान के लिए बुला रही है, वहीं दूसरी तरफ निवर्तमान एसपी अंकित सोनी के तबादले ने शहर में एक नया विवाद खड़ा कर दिया है. 'लेडी सिंघम' हितिका वासल ने कमान संभाल ली है, लेकिन अंकित सोनी के समर्थन में हिंदू संगठन सड़कों पर उतर आए हैं.

इजरायल अमेरिका और ईरान के बीच चल रहे युद्ध का असर पूरी दुनिया में देखने को मिल रहा है और भारत भी इससे अछूता नहीं है, इस युद्ध के चलते भारत में भी ऊर्जा संकट पैदा हो रहा था, इसी संकट को लेकर पीएम मोदी ने आज संसद में पहली बार सार्वजनिक तौर पर बयान दिया. पश्चिम एशिया में जंग के हालातों पर पीएम मोदी ने लोकसभा में 25 मिनट की स्पीच दी उन्होंने कहा कि तनाव खत्म होना चाहिए. बातचीत से ही समस्या का समाधान है. पीएम ने कहा कि नागरिकों और पावर प्लांट पर हमले मंजूर नहीं हैं. होमुर्ज का रास्ता रोकना स्वीकार नहीं होगा ‘सरकार की कोशिश है कि देश में तेल-गैस संकट न हो. इसके लिए 27 की जगह अब 41 देशों से इंपोर्ट कर रहे हैं. पश्चिम एशिया में एक करोड़ भारतीय रहते हैं. उनकी सुरक्षा हमारी प्राथमिकता है.

हैदराबाद में आगामी रामनवमी शोभा यात्रा को लेकर गोशामहल के विधायक टी. राजा सिंह ने पुलिस प्रशासन पर गंभीर आरोप लगाए हैं. उन्होंने कहा कि साल 2010 से लगातार शोभा यात्रा आयोजित की जा रही है, लेकिन हर साल पुलिस की ओर से बाधाएं खड़ी की जाती हैं. उनका आरोप है कि सिदंबर बाजार, पुराना पुल और बेगम बाजार जैसे इलाकों में विशेष रूप से लाठीचार्ज के लिए टास्क फोर्स तैनात की जाती है. साथ ही उन्होंने दावा किया कि हर साल उनके खिलाफ FIR दर्ज की जाती है और इस बार भी पुलिस अपनी गलतियों का ठीकरा उन पर फोड़ सकती है.










