
'बाबरी तो शहीद हो गई, अब किसी मस्जिद को...', श्रीकृष्ण जन्मभूमि मामले के याचिकाकर्ता को जान से मारने की धमकी FIR
AajTak
धमकी भरे पत्र में लिखा है,'बाबरी तो शहीद हो गई अब किसी मस्जिद को शहीद नहीं होने देंगे. विष्णु गुप्ता तू ईदगाह मस्जिद मथुरा का केस वापस ले ले! नहीं तो तुझे मार दिया जाएगा. तू इतना समझदार तो होगा कि जब ये तीन गोलियां तेरे पास तक पहुंच गई हैं तो चौथी गोली तेरे सर में पहुंचाने में वक्त नहीं लगेगा.'
मथुरा के श्रीकृष्ण जन्मभूमि मामले में एक पक्षकार और हिंदू सेना के अध्यक्ष विष्णु गुप्ता को तीन कारतूसों के साथ जान से मारने की धमकी वाली चिट्ठी मिली है. धमकी मिलने के बाद पूर्वी दिल्ली जिला पुलिस ने मामले में शिकायत दर्ज कर ली है.
हिंदू सेना के अध्यक्ष विष्णु गुप्ता का कहना है कि उनके पूर्वी दिल्ली स्थित घर एक पार्सल आया. उसमें तीन जिंदा कारतूस के साथ जान से मारने की धमकी भरा पत्र है. पत्र पार्सल उनके मधु विहार IP एक्सटेंशन वाले पते पर भेजा गया है.
पत्र के साथ भेजी तीन गोलियां
धमकी भरे पत्र में लिखा है,'बाबरी तो शहीद हो गई अब किसी मस्जिद को शहीद नहीं होने देंगे. विष्णु गुप्ता तू ईदगाह मस्जिद मथुरा का केस वापस ले ले! नहीं तो तुझे मार दिया जाएगा. तू इतना समझदार तो होगा कि जब ये तीन गोलियां तेरे पास तक पहुंच गई हैं तो चौथी गोली तेरे सर में पहुंचाने में वक्त नहीं लगेगा.'
अगली गोली तेरे सिर में होगी
चिट्ठी में आगे लिखा है,'अल्ला हु अकबर! आज मैं तुझे तीन गोलियां भेज रहा हूं अगली गोली तेरे सिर में होगी. बाबरी तो शहीद हो गई अब और किसी मस्जिद को शहीद नहीं होने देंगे.'

Guna Hawala Scandal: गुना का हाईप्रोफाइल हवाला कांड अब एक नई करवट ले रहा है. जहां एक तरफ ट्रेनी IPS आयुष जाखड़ की जांच टीम गुजरात के व्यापारी को बयान के लिए बुला रही है, वहीं दूसरी तरफ निवर्तमान एसपी अंकित सोनी के तबादले ने शहर में एक नया विवाद खड़ा कर दिया है. 'लेडी सिंघम' हितिका वासल ने कमान संभाल ली है, लेकिन अंकित सोनी के समर्थन में हिंदू संगठन सड़कों पर उतर आए हैं.

इजरायल अमेरिका और ईरान के बीच चल रहे युद्ध का असर पूरी दुनिया में देखने को मिल रहा है और भारत भी इससे अछूता नहीं है, इस युद्ध के चलते भारत में भी ऊर्जा संकट पैदा हो रहा था, इसी संकट को लेकर पीएम मोदी ने आज संसद में पहली बार सार्वजनिक तौर पर बयान दिया. पश्चिम एशिया में जंग के हालातों पर पीएम मोदी ने लोकसभा में 25 मिनट की स्पीच दी उन्होंने कहा कि तनाव खत्म होना चाहिए. बातचीत से ही समस्या का समाधान है. पीएम ने कहा कि नागरिकों और पावर प्लांट पर हमले मंजूर नहीं हैं. होमुर्ज का रास्ता रोकना स्वीकार नहीं होगा ‘सरकार की कोशिश है कि देश में तेल-गैस संकट न हो. इसके लिए 27 की जगह अब 41 देशों से इंपोर्ट कर रहे हैं. पश्चिम एशिया में एक करोड़ भारतीय रहते हैं. उनकी सुरक्षा हमारी प्राथमिकता है.

हैदराबाद में आगामी रामनवमी शोभा यात्रा को लेकर गोशामहल के विधायक टी. राजा सिंह ने पुलिस प्रशासन पर गंभीर आरोप लगाए हैं. उन्होंने कहा कि साल 2010 से लगातार शोभा यात्रा आयोजित की जा रही है, लेकिन हर साल पुलिस की ओर से बाधाएं खड़ी की जाती हैं. उनका आरोप है कि सिदंबर बाजार, पुराना पुल और बेगम बाजार जैसे इलाकों में विशेष रूप से लाठीचार्ज के लिए टास्क फोर्स तैनात की जाती है. साथ ही उन्होंने दावा किया कि हर साल उनके खिलाफ FIR दर्ज की जाती है और इस बार भी पुलिस अपनी गलतियों का ठीकरा उन पर फोड़ सकती है.










