
'बात खानदान तक पहुंची है तो...', विधानसभा में अखिलेश यादव ने ली चुटकी
AajTak
समाजवादी पार्टी के प्रमुख अखिलेश यादव ने कहा कि बीजेपी ने यह दावा करके भगवान राम का अपमान किया है कि वह राम को अयोध्या में मंदिर में लेकर आई, जबकि हिंदू भगवान हमेशा लोगों के दिलों में रहते हैं. उन्होंने कहा, "जब भगवान राम दिल में बसते हैं, तो नाम लेने की क्या जरूरत है? राम पहले भी थे."
यूपी विधानसभा के बजट सत्र के दौरान शनिवार को अखिलेश यादव ने सीएम योगी आदित्यनाथ पर पलटवार किया. समाजवादी पार्टी के प्रमुख अखिलेश यादव ने कहा कि बीजेपी ने यह दावा करके भगवान राम का अपमान किया है कि वह राम को अयोध्या में मंदिर में लेकर आई, जबकि हिंदू भगवान हमेशा लोगों के दिलों में रहते हैं. उन्होंने कहा, "जब भगवान राम दिल में बसते हैं, तो नाम लेने की क्या जरूरत है? राम पहले भी थे."
अखिलेश यादव ने राज्यपाल के अभिभाषण का हवाला देते हुए यह भी कहा कि राम मंदिर अभिषेक से पहले अयोध्या के सौंदर्यीकरण पर 31,000 करोड़ रुपये खर्च किए गए. उन्होंने ट्रेजरी बेंच द्वारा पेश किए गए बजट की आलोचना करते हुए कहा कि अगर सरकार इसे गुप्त रूप से खर्च करना चुनती है तो इसका कोई मतलब नहीं है. आवंटित राशि में से कितनी राशि खर्च की गई, इसकी जानकारी सरकार नहीं देती है.
सपा प्रमुख ने योगी आदित्यनाथ द्वारा शिवपाल यादव को लेकर ली गई चुटकी पर भी पलटवार किया. उन्होंने कहा, बात खानदान तक पहुंची है तो खानदान बढ़ाने के लिए भी कुछ करना चाहिए. जहां तक बात पहुंचनी है, पहुंच चुकी है." उनके इस बयान के दौरान सीएम योगी मुस्कुराते नजर आए.
लखनऊ, नौ फरवरी (भाषा) उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ की ''अत्यधिक चिंता'' पर कटाक्ष करते हुए समाजवादी पार्टी के वरिष्ठ नेता शिवपाल यादव ने शुक्रवार को कहा कि वह '
'कट्टर समाजवादी हैं और अखिलेश यादव के चाचा बने रहेंगे'
इससे पहले शिवपाल सिंह यादव ने विधानसभा में कहा कि वह कट्टर समाजवादी हैं और अखिलेश यादव के चाचा बने रहेंगे. शिवपाल सिंह की टिप्पणी आदित्यनाथ के उस तंज का जवाब थी, जिसमें यूपी सीएम ने कहा था कि अखिलेश अपने चाचा का सम्मान नहीं करते हैं और समाजवादी पार्टी (सपा) में शिवपाल सिंह को उनका हक नहीं मिला है. मुख्यमंत्री ने अपनी टिप्पणी में शिवपाल को 'चाचू' कहा था.

Guna Hawala Scandal: गुना का हाईप्रोफाइल हवाला कांड अब एक नई करवट ले रहा है. जहां एक तरफ ट्रेनी IPS आयुष जाखड़ की जांच टीम गुजरात के व्यापारी को बयान के लिए बुला रही है, वहीं दूसरी तरफ निवर्तमान एसपी अंकित सोनी के तबादले ने शहर में एक नया विवाद खड़ा कर दिया है. 'लेडी सिंघम' हितिका वासल ने कमान संभाल ली है, लेकिन अंकित सोनी के समर्थन में हिंदू संगठन सड़कों पर उतर आए हैं.

इजरायल अमेरिका और ईरान के बीच चल रहे युद्ध का असर पूरी दुनिया में देखने को मिल रहा है और भारत भी इससे अछूता नहीं है, इस युद्ध के चलते भारत में भी ऊर्जा संकट पैदा हो रहा था, इसी संकट को लेकर पीएम मोदी ने आज संसद में पहली बार सार्वजनिक तौर पर बयान दिया. पश्चिम एशिया में जंग के हालातों पर पीएम मोदी ने लोकसभा में 25 मिनट की स्पीच दी उन्होंने कहा कि तनाव खत्म होना चाहिए. बातचीत से ही समस्या का समाधान है. पीएम ने कहा कि नागरिकों और पावर प्लांट पर हमले मंजूर नहीं हैं. होमुर्ज का रास्ता रोकना स्वीकार नहीं होगा ‘सरकार की कोशिश है कि देश में तेल-गैस संकट न हो. इसके लिए 27 की जगह अब 41 देशों से इंपोर्ट कर रहे हैं. पश्चिम एशिया में एक करोड़ भारतीय रहते हैं. उनकी सुरक्षा हमारी प्राथमिकता है.

हैदराबाद में आगामी रामनवमी शोभा यात्रा को लेकर गोशामहल के विधायक टी. राजा सिंह ने पुलिस प्रशासन पर गंभीर आरोप लगाए हैं. उन्होंने कहा कि साल 2010 से लगातार शोभा यात्रा आयोजित की जा रही है, लेकिन हर साल पुलिस की ओर से बाधाएं खड़ी की जाती हैं. उनका आरोप है कि सिदंबर बाजार, पुराना पुल और बेगम बाजार जैसे इलाकों में विशेष रूप से लाठीचार्ज के लिए टास्क फोर्स तैनात की जाती है. साथ ही उन्होंने दावा किया कि हर साल उनके खिलाफ FIR दर्ज की जाती है और इस बार भी पुलिस अपनी गलतियों का ठीकरा उन पर फोड़ सकती है.










