
बात करते-करते बदल मिनटों में ATM कार्ड बदलने की ट्रिक, फिर कुछ ऐसे निकालता था पैसा
AajTak
शातिर बदमाश ATM मशीन पर चिपकने वाला पदार्थ लगा देता था. जैसे कोई पैसे निकाने के लिए कार्ड को मशीन में डालता वो चिपक जाता. फिर बदमाश बैंककर्मी बनकर मदद करने के बहाने आता और बातचीत कर गुमराह कर एटीएम कार्ड बदल कर उनके पैसे निकाल कर फरार हो जाता.
गया पुलिस ने ऐसे गिरोह का पर्दाफाश किया है, जो खुद को बैंककर्मी बताकर लाेगों के एटीएम (ATM) का कार्ड बदल लेता था. इसके बाद पिन पता करके पैसे निकाल लेता था. रामपुर थाना की पुलिस को यह सफलता मिली. इस गिरोह के एक सदस्य को दबोच लिया गया है. पुलिस मामले में कार्रवाई कर रही है.
सिटी डीएसपी पीएन साहू ने बताया कि गिरफ्तार युवक सूरज कुमार मुफस्सिल थाना क्षेत्र के गांव मुबारकचक का रहने वाला है. यह शातिर बदमाश पिछले काफी दिनों से बुजुर्ग और असहाय लोगों को अपना शिकार बना रहा था.
सिटी डीएसपी पीएन साहू ने बताया कि गिरफ्तार युवक सूरज कुमार ऐसे लोगों को निशाना बनाता था जो बुजुर्ग, कमजोर और असहाय होते थे. एटीएम मशीन के आसपास पहले से यह अपराधी मंडराता रहता था और एटीएम मशीन के बटन पर चिपकने वाला पदार्थ लगा देता था.
जैसे कोई पैसे निकाने के लिए कार्ड को मशीन में डालता वो चिपक जाता. फिर शातिर बदमाश बैंककर्मी बनकर मदद करने के बहाने आता और बातचीत कर गुमराह कर एटीएम कार्ड बदल कर उनके पैसे निकाल कर फरार हो जाता. गिरफ्तार युवक का एक संगठित गिरोह है, जो इसी तरह लोगों को फंसा कर पैसे निकालता है.
गिरफ्तार युवक के पास से दो एसबीआई का एटीएम कार्ड, एक सेंट्रल बैंक का एटीएम, एक पीएनबी का एटीएम, एक आईफोन, एक नोकिया का मोबाइल और एक 220 सीसी की पल्सर बाइक बरामद की है. गिरफ्तार युवक से पूछताछ की जा रही है. इनके निशानदेही पर कई लोगों को चिन्हित कर किया गया है. इसे पकड़ने के लिए छापेमारी की जा रही है.
(इनपुट- पंकज कुमार)

Guna Hawala Scandal: गुना का हाईप्रोफाइल हवाला कांड अब एक नई करवट ले रहा है. जहां एक तरफ ट्रेनी IPS आयुष जाखड़ की जांच टीम गुजरात के व्यापारी को बयान के लिए बुला रही है, वहीं दूसरी तरफ निवर्तमान एसपी अंकित सोनी के तबादले ने शहर में एक नया विवाद खड़ा कर दिया है. 'लेडी सिंघम' हितिका वासल ने कमान संभाल ली है, लेकिन अंकित सोनी के समर्थन में हिंदू संगठन सड़कों पर उतर आए हैं.

इजरायल अमेरिका और ईरान के बीच चल रहे युद्ध का असर पूरी दुनिया में देखने को मिल रहा है और भारत भी इससे अछूता नहीं है, इस युद्ध के चलते भारत में भी ऊर्जा संकट पैदा हो रहा था, इसी संकट को लेकर पीएम मोदी ने आज संसद में पहली बार सार्वजनिक तौर पर बयान दिया. पश्चिम एशिया में जंग के हालातों पर पीएम मोदी ने लोकसभा में 25 मिनट की स्पीच दी उन्होंने कहा कि तनाव खत्म होना चाहिए. बातचीत से ही समस्या का समाधान है. पीएम ने कहा कि नागरिकों और पावर प्लांट पर हमले मंजूर नहीं हैं. होमुर्ज का रास्ता रोकना स्वीकार नहीं होगा ‘सरकार की कोशिश है कि देश में तेल-गैस संकट न हो. इसके लिए 27 की जगह अब 41 देशों से इंपोर्ट कर रहे हैं. पश्चिम एशिया में एक करोड़ भारतीय रहते हैं. उनकी सुरक्षा हमारी प्राथमिकता है.

हैदराबाद में आगामी रामनवमी शोभा यात्रा को लेकर गोशामहल के विधायक टी. राजा सिंह ने पुलिस प्रशासन पर गंभीर आरोप लगाए हैं. उन्होंने कहा कि साल 2010 से लगातार शोभा यात्रा आयोजित की जा रही है, लेकिन हर साल पुलिस की ओर से बाधाएं खड़ी की जाती हैं. उनका आरोप है कि सिदंबर बाजार, पुराना पुल और बेगम बाजार जैसे इलाकों में विशेष रूप से लाठीचार्ज के लिए टास्क फोर्स तैनात की जाती है. साथ ही उन्होंने दावा किया कि हर साल उनके खिलाफ FIR दर्ज की जाती है और इस बार भी पुलिस अपनी गलतियों का ठीकरा उन पर फोड़ सकती है.










