
'बात उठी है तो दामन में है दाग कहीं,' धरने पर बैठे पहलवानों को मिला BJP सांसद का समर्थन
AajTak
दिल्ली में जंतर-मंतर पर धरना दे रहे पहलवान लगातार दूसरे दिन मैदान में डटे रहे. साक्षी मलिक, विनेश फोगाट, बजरंग पुनिया समेत अन्य खिलाड़ियों ने कुश्ती महासंघ के अध्यक्ष बृजभूषण शरण सिंह के खिलाफ कार्रवाई की मांग रहे हैं. खिलाड़ियों का कहना है कि महिला पहलवानों का यौन शोषण किया जा रहा है और मेंटल टॉर्चर करके परेशान किया जा रहा है. अब इस मामले में बीजेपी के सांसद ने भी पहलवानों का समर्थन किया है.
कुश्ती महासंघ के अध्यक्ष बृजभूषण शरण सिंह की मुश्किलें बढ़ती दिख रही हैं. अब पहलवानों के समर्थन में बीजेपी नेताओं के बयान भी सामने आने लगे हैं. गुरुवार को बीजेपी के राज्यसभा सांसद हरनाथ सिंह यादव ने ट्वीट किया है और इस मामले को गंभीर बताया है. उन्होंने अपनी बात शायराना अंदाज से शुरू की और अंत में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी, बीजेपी अध्यक्ष जेपी नड्डा और खेल मंत्री अनुराग ठाकुर को टैग करते हुए मामले में जांच कराए जाने की मांग की है.
बीजेपी सांसद हरनाथ सिंह यादव ने ट्वीट किया- 'धुआं उठा है कहीं, लगी है आग कहीं. बात उठी है तो दामन में है दाग कहीं.' उन्होंने आगे लिखा- भारतीय कुश्ती संघ के अध्यक्ष के खिलाफ बहुत संगीन आरोप हैं. त्वरित जांच और कार्रवाई अपेक्षित. खेल और खिलाड़ी सर्वोपरि. प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी जी भाजपा अध्यक्ष जेपी नड्डा और खेल मंत्री अनुराग ठाकुर को टैग किया है.
कौन हैं हरनाथ सिंह यादव?
हरनाथ सिंह यादव (81 वर्ष) यूपी की राजनीति में सक्रिय हैं. वे आरएसएस के लंबे समय तक प्रचारक रहे. मूलरूप से मैनपुरी के गांव गोपालपुर से संबंध है, लेकिन बाद में एटा में आकर बस गए. भाजपा किसान मोर्चा के पूर्व अध्यक्ष और प्रदेश संगठन में महामंत्री भी रहे हैं. कुछ समय सपा में भी रहे, बाद में भाजपा में लौटे. मैनपुरी और एटा में हरनाथ का खासा प्रभाव माना जाता है. बीजेपी ने उनको राज्यसभा भेजा.
बबीता फोगाट ने भी दिया पहलवानों को समर्थन

इजरायल अमेरिका और ईरान के बीच चल रहे युद्ध का असर पूरी दुनिया में देखने को मिल रहा है और भारत भी इससे अछूता नहीं है, इस युद्ध के चलते भारत में भी ऊर्जा संकट पैदा हो रहा था, इसी संकट को लेकर पीएम मोदी ने आज संसद में पहली बार सार्वजनिक तौर पर बयान दिया. पश्चिम एशिया में जंग के हालातों पर पीएम मोदी ने लोकसभा में 25 मिनट की स्पीच दी उन्होंने कहा कि तनाव खत्म होना चाहिए. बातचीत से ही समस्या का समाधान है. पीएम ने कहा कि नागरिकों और पावर प्लांट पर हमले मंजूर नहीं हैं. होमुर्ज का रास्ता रोकना स्वीकार नहीं होगा ‘सरकार की कोशिश है कि देश में तेल-गैस संकट न हो. इसके लिए 27 की जगह अब 41 देशों से इंपोर्ट कर रहे हैं. पश्चिम एशिया में एक करोड़ भारतीय रहते हैं. उनकी सुरक्षा हमारी प्राथमिकता है.

हैदराबाद में आगामी रामनवमी शोभा यात्रा को लेकर गोशामहल के विधायक टी. राजा सिंह ने पुलिस प्रशासन पर गंभीर आरोप लगाए हैं. उन्होंने कहा कि साल 2010 से लगातार शोभा यात्रा आयोजित की जा रही है, लेकिन हर साल पुलिस की ओर से बाधाएं खड़ी की जाती हैं. उनका आरोप है कि सिदंबर बाजार, पुराना पुल और बेगम बाजार जैसे इलाकों में विशेष रूप से लाठीचार्ज के लिए टास्क फोर्स तैनात की जाती है. साथ ही उन्होंने दावा किया कि हर साल उनके खिलाफ FIR दर्ज की जाती है और इस बार भी पुलिस अपनी गलतियों का ठीकरा उन पर फोड़ सकती है.

जम्मू-कश्मीर के बडगाम में लोगों ने ईरान के समर्थन में सोना, चांदी और नकद दान किया. यह कदम पश्चिम एशिया में बढ़ते तनाव के बीच उठाया गया है. लोग एक जगह इकट्ठा होकर मदद के लिए आगे आए. बडगाम के विधायक मुंतज़िर मेहदी ने भी एक महीने की सैलरी दान करने की घोषणा की. यह घटना दिखाती है कि अंतरराष्ट्रीय संघर्ष का असर दूर तक हो रहा है और लोग इंसानियत के लिए साथ खड़े हो रहे हैं.










