
बाजारों में लागू हुआ Odd-Even Rule, कंफ्यूजन में कस्टमर, दिल्ली के कारोबारियों से सुनिए क्या आ रही परेशानी
AajTak
Coronavirus Omicron in Delhi: कोरोना और ओमिक्रॉन के बढ़ते मामलों को देखते हुए दिल्ली सरकार ने दुकानों के लिए ऑड-ईवन का फॉर्मूला लागू कर दिया है. लेकिन इस फैसले से दिल्ली के कारोबारी खुश नहीं है. कारोबारियों का कहना है कि इस फैसले से 60 से 70 फीसदी नुकसान होगा.
Coronavirus Omicron in Delhi: दिल्ली में कोरोना की रफ्तार तेज हो गई है. नया ओमिक्रॉन वैरिएंट बेकाबू होते जा रहा है. अकेले दिल्ली में ही ओमिक्रॉन के 238 मामले सामने आए हैं, जो देश में सबसे ज्यादा है. यहां पॉजिटिविटी रेट भी 1 फीसदी के करीब पहुंच गया. ये सब देखते हुए मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल (Arvind Kejriwal) ने कई तरह की पाबंदियां लगा दीं हैं. इन्हीं पाबंदियों के साथ गैर-जरूरी सामान बेचने वाली दुकानों को ऑड-ईवन की तर्ज पर खोलने के निर्देश दिए गए हैं. हालांकि, इस फैसले से कारोबारी परेशान हैं. उनका कहना है कि इससे कन्फ्यूजन इतना हो रहा है कि ग्राहक आ ही नहीं रहे हैं.

Guna Hawala Scandal: गुना का हाईप्रोफाइल हवाला कांड अब एक नई करवट ले रहा है. जहां एक तरफ ट्रेनी IPS आयुष जाखड़ की जांच टीम गुजरात के व्यापारी को बयान के लिए बुला रही है, वहीं दूसरी तरफ निवर्तमान एसपी अंकित सोनी के तबादले ने शहर में एक नया विवाद खड़ा कर दिया है. 'लेडी सिंघम' हितिका वासल ने कमान संभाल ली है, लेकिन अंकित सोनी के समर्थन में हिंदू संगठन सड़कों पर उतर आए हैं.

इजरायल अमेरिका और ईरान के बीच चल रहे युद्ध का असर पूरी दुनिया में देखने को मिल रहा है और भारत भी इससे अछूता नहीं है, इस युद्ध के चलते भारत में भी ऊर्जा संकट पैदा हो रहा था, इसी संकट को लेकर पीएम मोदी ने आज संसद में पहली बार सार्वजनिक तौर पर बयान दिया. पश्चिम एशिया में जंग के हालातों पर पीएम मोदी ने लोकसभा में 25 मिनट की स्पीच दी उन्होंने कहा कि तनाव खत्म होना चाहिए. बातचीत से ही समस्या का समाधान है. पीएम ने कहा कि नागरिकों और पावर प्लांट पर हमले मंजूर नहीं हैं. होमुर्ज का रास्ता रोकना स्वीकार नहीं होगा ‘सरकार की कोशिश है कि देश में तेल-गैस संकट न हो. इसके लिए 27 की जगह अब 41 देशों से इंपोर्ट कर रहे हैं. पश्चिम एशिया में एक करोड़ भारतीय रहते हैं. उनकी सुरक्षा हमारी प्राथमिकता है.

हैदराबाद में आगामी रामनवमी शोभा यात्रा को लेकर गोशामहल के विधायक टी. राजा सिंह ने पुलिस प्रशासन पर गंभीर आरोप लगाए हैं. उन्होंने कहा कि साल 2010 से लगातार शोभा यात्रा आयोजित की जा रही है, लेकिन हर साल पुलिस की ओर से बाधाएं खड़ी की जाती हैं. उनका आरोप है कि सिदंबर बाजार, पुराना पुल और बेगम बाजार जैसे इलाकों में विशेष रूप से लाठीचार्ज के लिए टास्क फोर्स तैनात की जाती है. साथ ही उन्होंने दावा किया कि हर साल उनके खिलाफ FIR दर्ज की जाती है और इस बार भी पुलिस अपनी गलतियों का ठीकरा उन पर फोड़ सकती है.










