
बाजारों में भीड़, कोरोना का खतरा और मास्क नदारद... कहीं गलती पड़ न जाए भारी? एक्सपर्ट ने चेताया
AajTak
त्योहारों में जिस तरह से लोगों का हुजूम हर बाजार में नजर आ रहे हैं, लोग बिना मास्क के घूमते दिख रहे हैं. उसे देखते हुए आशंका है कि दिवाली के बाद देश में केस फिर बढ़ सकते हैं. वहीं, दूसरी ओर मौजूदा समय में कोरोना के केसों में कमी को देखते हुए लगभग सभी तरह के प्रतिबंध हटा दिए गए हैं.
कोरोना के भारत समेत दुनियाभर में ओमिक्रॉन वैरिएंट के नए सब वैरिएंट ने फिर से संक्रमण फैलने का खतरा बढ़ा दिया है. त्योहारों में जिस तरह से लोगों का हुजूम हर बाजार में नजर आ रहे हैं, लोग बिना मास्क के घूमते दिख रहे हैं. उसे देखते हुए आशंका है कि दिवाली के बाद देश में केस फिर बढ़ सकते हैं. वहीं, दूसरी ओर मौजूदा समय में कोरोना के केसों में कमी को देखते हुए लगभग सभी तरह के प्रतिबंध हटा दिए गए हैं. ऐसे में कोरोना संक्रमण फैलने की संभावनाएं और ज्यादा बढ़ गई हैं.
दिल्ली सरकार ने हाल ही में सार्वजनिक जगहों पर मास्क न पहनने पर लगने वाले 500 रुपए जुर्माने को भी हटा दिया था. इसी बीच एक्सपर्ट ने लोगों को भीड़ वाले इलाकों में मास्क पहनने की सलाह दी है, खास तौर पर गर्भवती महिलाओं और अन्य बीमारियों से पीड़ित लोगों को.
त्योहारों पर अतिरिक्त सावधानी बरतें लोग
राजधानी दिल्ली के सरकारी और प्राइवेट हॉस्पिटल के डॉक्टरों ने लोगों को अतिरिक्त सावधानी बरतने की सलाह दी है. हालांकि, अभी दिल्ली में कोरोना के केस निचले स्तर पर हैं. लेकिन कोरोना का जो नया वैरिएंट सामने आया है, वो काफी संक्रमण फैलाने वाला बताया जा रहा है. एजेंसी के मुताबिक, अपोलो हॉस्पिटल के डॉ सुरनजीत चटर्जी ने कहा कि ये त्योहारों का मौसम है. लोग एक दूसरे से मिल रहे हैं, खास तौर पर घरों और दफ्तरों में. वहीं सरकार ने मास्क से प्रतिबंध हटा दिया है. मैं लोगों को सलाह देता हूं कि वे भीड़भाड़ वाली जगहों पर मास्क जरूर लगाएं.
प्रदूषण से भी बचाएगा मास्क
उन्होंने कहा कि दिल्ली में एयर क्वालिटी भी खराब हुई है, ऐसे में मास्क अन्य प्रदूषण संबंधित परेशानियों से भी बचा सकता है. फोर्टिस हॉस्पिटल की डॉ रिचा सरीन ने कहा कि हमें सतर्क रहना होगा क्योंकि एक नया वैरिएंट सामने आया है. उन्होंने कहा कि गर्भवती महिलाएं और बुजुर्ग सार्वजनिक स्थानों पर मास्क जरूर पहने, भले ही इस पर जुर्माना लगे या नहीं. उन्होंने कहा कि दिल्ली में कम केस आ रहे हैं, ऐसे में मास्क न पहनने पर प्रतिबंध हटा लिया गया है. लेकिन इसे गलत संदर्भ में नहीं लेना चाहिए.

जेवर छोड़े, सिलेंडर ले उड़े... प्रयागराज में चोरों का नया टारगेट, घर में घुसकर रसोई से 'गैस' की चोरी
प्रयागराज के दारागंज में चोर घर में घुसे लेकिन गहनों को छोड़कर सिर्फ गैस सिलिंडर चोरी कर ले गए. परिवार ने दो दिन पहले ही सिलिंडर लाया था. इससे पहले बहरिया में भी ऐसी घटना हुई थी. पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है और चोरों की तलाश जारी है.

Guna Hawala Scandal: गुना का हाईप्रोफाइल हवाला कांड अब एक नई करवट ले रहा है. जहां एक तरफ ट्रेनी IPS आयुष जाखड़ की जांच टीम गुजरात के व्यापारी को बयान के लिए बुला रही है, वहीं दूसरी तरफ निवर्तमान एसपी अंकित सोनी के तबादले ने शहर में एक नया विवाद खड़ा कर दिया है. 'लेडी सिंघम' हितिका वासल ने कमान संभाल ली है, लेकिन अंकित सोनी के समर्थन में हिंदू संगठन सड़कों पर उतर आए हैं.

इजरायल अमेरिका और ईरान के बीच चल रहे युद्ध का असर पूरी दुनिया में देखने को मिल रहा है और भारत भी इससे अछूता नहीं है, इस युद्ध के चलते भारत में भी ऊर्जा संकट पैदा हो रहा था, इसी संकट को लेकर पीएम मोदी ने आज संसद में पहली बार सार्वजनिक तौर पर बयान दिया. पश्चिम एशिया में जंग के हालातों पर पीएम मोदी ने लोकसभा में 25 मिनट की स्पीच दी उन्होंने कहा कि तनाव खत्म होना चाहिए. बातचीत से ही समस्या का समाधान है. पीएम ने कहा कि नागरिकों और पावर प्लांट पर हमले मंजूर नहीं हैं. होमुर्ज का रास्ता रोकना स्वीकार नहीं होगा ‘सरकार की कोशिश है कि देश में तेल-गैस संकट न हो. इसके लिए 27 की जगह अब 41 देशों से इंपोर्ट कर रहे हैं. पश्चिम एशिया में एक करोड़ भारतीय रहते हैं. उनकी सुरक्षा हमारी प्राथमिकता है.










