
बाज़ की नज़र… बम जैसा कहर! देखें भारत का ‘Striker’ ड्रोन कैसे बन रहा PAK के लिए आसमानी आफ़त
AajTak
Skystriker Drone in Operation Sindoor: ऑपरेशन सिंदूर के दौरान भारतीय सेना ने अपने पसंदीदा हथियारों स्कैल्प क्रूज मिसाइलों और हैमर बमों के साथ आत्मघाती ड्रोन स्काईस्ट्राइकर को भी सटीक हमलों के लिए तैनात किया. ये ड्रोन किसी साइलेंट किलर की तरह करता है और पलक झपकते ही टार्गेट का काम-तमाम कर देता है.
पहलगाम आतंकी हमले के जवाब में जब भारत ने मंगलवार और बुधवार की मध्य रात्रि को 'ऑपरेशन सिंदूर' शुरू किया, तो बेंगलुरु में निर्मित स्काईस्ट्राइकर (SkyStriker) आत्मघाती ड्रोन पाकिस्तान पर आसामानी आफत बनकर टूटे. इन आत्मघाती ड्रोनों ने पाकिस्तान और पाकिस्तान के कब्जे वाले कश्मीर (POK) में आतंकी शिविरों को नष्ट करने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई.
इंडिया टुडे की रिपोर्ट के अनुसार, भारतीय सेना ने अपने ताकतवर हथियारों स्कैल्प क्रूज मिसाइलों और हैमर बमों के साथ-साथ आत्मघाती ड्रोन स्काईस्ट्राइकर को भी सटीक हमलों के लिए तैनात किया है. ये ड्रोन बहुत ही सटीकता के साथ टार्गेट को निशाने पर लेता है और पलक झपकते ही काम-तमाम कर देता है. तो आइये जानें कैसा है ये देसी स्काईस्ट्राइकर-
स्काईस्ट्राइकर ड्रोन का निर्माण बेंगलुरु स्थित अल्फा डिज़ाइन टेक्नोलॉजीज द्वारा किया गया है. स्काईस्ट्राइकर एक मानवरहित हवाई वाहन, अनमैन्ड एरियल व्हीकल (UAV) आत्मघाती ड्रोन है. जो बहुत दूरी से लक्ष्यों की सटीक पहचान करने और उन्हें नष्ट करने में सक्षम है. हालिया ऑपरेशन के दौरान इनका उपयोग SCALP क्रूज मिसाइलों और हैमर बमों के साथ किया गया.
अल्फा डिज़ाइन टेक्नोलॉजीज़ ने इज़राइल की एल्बिट सिस्टम्स के साथ साझेदारी में बेंगलुरु में इस ड्रोन को डेवलप किया है. बता दें कि, अडानी डिफेंस सिस्टम्स एंड टेक्नोलॉजीज लिमिटेड की अल्फा डिजाइन टेक्नोलॉजीज में 26 प्रतिशत हिस्सेदारी है. अपने लक्ष्य पर सटीकता के साथ हमला करने उन्हें ध्वस्त करने के लिए मशहूर ये आत्मघाती ड्रोन कई मायनों में बेहद ख़ास है.
दुश्मन के लक्ष्यों का पता लगाने और उन पर हमला करने के लिए डिजाइन किए गया ये ड्रोन 5-10 किलोग्राम तक का वारहेड ले जाने में सक्षम हैं. इसे इस तरह से डिज़ाइन किया गया है कि ये और 100 किलोमीटर की सीमा के भीतर सीधे हवाई सटीक हमले करने में सक्षम हैं. ये ड्रोन न केवल साइज में छोटा है बल्कि बहुत ही साइलेंटली ऑपरेशन को अंजाम देता है. हालांकि भारतीय सेना में इसके कितने यूनिट डिप्लॉय किए गए हैं उसकी जानकारी हम साझा नहीं कर सकते हैं लेकिन इनकी संख्या सैकड़ों में है.
एल्बिट सिस्टम्स के अनुसार, स्काईस्ट्राइकर ड्रोन एक मिसाइल की तरह हमला करता है. ये एक साइलेंट, इनविजिबल और सरप्राइज अटैकर है. सेना ने बालाकोट हमले के बाद 2021 में इस ड्रोन के कई यूनिट का ऑर्डर दिया था, उसके बाद भारतीय सेना में इसके कई यूनिट तैनात किए गए हैं. ये आत्मघाती ड्रोन, जिन्हें कामिकेज़ ड्रोन भी कहा जाता है जो कॉस्ट-इफेक्टिव और लंबी दूरी तक हमला करने के लिए जाना जाता है. हाल ही में भारत द्वारा शुरू किए ऑपरेशन सिंदूर में पाकिस्तान ने इस देसी ड्रोन की ताकत को नजदीक से महसूस किया है. आप खबर के अंत में वीडियो के माध्यम से देख सकते हैं कि किस तरह ये ड्रोन काम करता है.

ईरान युद्ध के बीच पाकिस्तान की एक बड़ी साजिश बेनकाब हुई है. पाकिस्तान को लेकर खुलासा हुआ है कि वो उसने अपने एजेंट्स की मदद से भारत में सीसीटीवी लगवाए, जिनके जरिए वीडियो पाकिस्तान भेजे जा रहे थे. गाजियाबाद पुलिस ने पाकिस्तान की इस साजिश को नाकाम किया. पाकिस्तान ने इजरायल से सीख लेकर ऐसा किया. इजरायल ने तेहरान के ट्रैफिक कैमरों को हैक कर खामेनेई को लेकर अहम जानकारी जुटाई थी. देखें वीडियो.

डोनाल्ड ट्रंप ने पूरी दुनिया को कन्फ्यूज कर दिया है. एक तरफ डोनाल्ड ट्रंप और उनके दावे हैं. वहीं दूसरी तरफ इन दावों को आंख दिखाती हकीकत. सवाल ये है कि जंग की बिसात पर ट्रंप कौन सा खेल खेल रहे हैं. जंग की शुरुआत से अबतक डोनाल्ड ट्रंप अपनी आदत के मुताबिक अपने बयान बदल रहे हैं. दुर्भाग्य ये है कि ये जंग है. पहले दिन से वो कह रहे हैं कि हम जीत रहे हैं. जंग के 25 दिन बाद हकीकत कुछ और है. लेकिन वो कह रहे हैं कि उन्होंने ईरान को खत्म कर दिया है. फिर दबाव बढ़ाने के लिए उन्होंने ईरान को 48 घंटे का अल्टीमेटम दे दिया. वहीं अचानक ये कहकर दुनिया को चौंका दिया कि 5 दिन युद्धविराम. ट्रंप की इन बातों ने बता दिया है कि उनके दिमाग में घोर कन्फ्यूजन है.

पश्चिम एशिया में बिगड़े हालातों पर अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप और पीएम मोदी की बातचीत हुई है. पीएम मोदी ने सोशल मीडिया एक्स पर इसकी जानकारी दी. पीएम मोदी ने कहा है कि उन्हें ट्रंप का फोन आया और पश्चिम एशिया की स्थिति पर बात हुई. भारत तनाव कम करने और जल्द से जल्द शांति बहाल करने का समर्थन करता है. देखें वीडियो.

मोहम्मद बाघेर जोलघादर, ईरान के नए सुरक्षा रणनीतिकार होंगे. ईरान ने अली लारीजानी की जगह पर मोहम्मद बाघेर की नियुक्ति का ऐलान किया है. ईरान के सरकारी चैनल IRIB के मुताबिक सुप्रीम लीडर मोजतबा खामेनेई और राष्ट्रपति मसूद पेजेशकियान ने मोहम्मद बाघेर की नियुक्ति को मंजूरी दी है. ईरान का ये ऐलान ऐसे समय में हुआ है, जब बातचीत के राष्ट्रपति ट्रंप के एकतरफा ऐलान के बावजूद ईरान पलटवार से रुका नहीं. ईरान के हमलों से आज तेल अवीव में रिहाइशी इमारतों की बर्बादी की तस्वीरें आईं. उधर, इजरायल ने ईरान के खोर्रमशहर और इशफाहान में ऊर्जा केंद्रों पर हमले किए. इजरायल ने ईरान के कई शहरों में हमले किए हैं. बीती रात हुए हमलों से साफ है कि बातचीत के लिए 5 दिनों की जो मोहलत ट्रंप ने दी, उसका कोई नतीजा नहीं दिख रहा. इस बीच, वॉल स्ट्रीट जर्नल की रिपोर्ट के मुताबिक सऊदी अरब और UAE भी युद्ध में उतर सकते हैं. सवाल है कि इस युद्ध पर फुलस्टॉप कैसे लगेगा? क्या बातचीत के लिए ईरान को कथित तौर पर मोहलत देने का ट्रंप का दांव नाकाम है?









