
'बाघ के मुंह में था मेरा सिर, मैंने उसकी जीभ खींच ली…', 17 साल के लड़के ने ऐसे दी मौत को मात
AajTak
स्कूल से घर लौटते समय बाघ ने 17 साल के अंकित पर पीछे से हमला किया. उसने अंकित का सिर मुंह में दबा लिया था. थोड़ी देर जिंदगी और मौत से इस बहादुर लड़के की जंग हुई. इसी दौरान बाघ की पकड़ कुछ कमजोर हुई. मौका पाकर अंकित ने बाघ की जीभ अपने दाहिने हाथ से पकड़ कर जोर से खींच ली. छटपटाते हुए बाघ भाग निकला. अंकित का 4 महीने तक इलाज हुआ और अब वह ठीक है.
उत्तराखंड के रामनगर का रहने वाला 17 साल का अंकित अपने दोस्तों के साथ स्कूल से वापस घर लौट रहा था. सूनसान जगह पर एक बाघ ने अंकित के ग्रुप पर हमला कर दिया. अंकित ने न सिर्फ अपने दोस्तों की जान बचाई, बल्कि बहादुरी से मौत को मात देकर बाघ को भगा दिया. हालांकि, इस हमले में वह बुरी तरह जख्मी हो गया था, लेकिन कई सर्जरी के बाद अब उसकी हालत में सुधार है.
यह कहानी जहां आपके रोंगटे खड़े कर देगी. वहीं, 17 साल के लड़के की बहादुरी का किस्सा सुनकर आप भी उसकी वीरता के कायल हो जाएंगे. खुद अंकित के शब्दों में सुनिए नवंबर 2023 को उस दिन क्या हुआ था और कैसे उसने मौत को मात दी थी….
मैं दोपहर अपने दोस्तों के साथ स्कूल से लौट रहा था. तभी एक पेड़ पर बैठे बाघ ने पीछे से हमला कर दिया. उसने मेरे सिर को अपने मुंह में पकड़ लिया था. मगर, इसी दौरान किसी तरह से बाघ की पकड़ पीछे से कमजोर हो जाती है. बस इसी पल में मैंने अपने दाहिने हाथ से बाघ की जीभ पकड़कर खींच ली. अब वह अपनी जान बचाने के लिए मेरी पकड़ से छूटने के लिए तिलमिलाया और वहां से भाग निकला.
यह भी पढ़ें- 'मेरे परिवार से तो कोई पंचायत सदस्य भी नहीं रहा...', नए सीएम नायब सिंह सैनी का Exclusive इंटरव्यू
दोस्तों ले गए थे नजदीकी चिकित्सा केंद्र
बस यही वो पल था, जब मैंने बाघ के मौत के पंजे से अपनी जिंदगी छीन ली. इसी वजह से मेरे उन दोस्तों की भी जान बचाई, जो उस समय उसके साथ थे. हालांकि, उस हमले में मेरे चेहरे, गर्दन, खोपड़ी और दाहिने हाथ पर गंभीर चोटें आईं थीं. मेरे दोस्त मुझे नजदीकी चिकित्सा केंद्र ले जाने में कामयाब रहे, जहां मेरी हालत स्थिर थी. मगर, चोटों की गंभीरता इतनी थी कि मुझे स्थानीय उच्च केंद्र में रेफर कर दिया गया.

Guna Hawala Scandal: गुना का हाईप्रोफाइल हवाला कांड अब एक नई करवट ले रहा है. जहां एक तरफ ट्रेनी IPS आयुष जाखड़ की जांच टीम गुजरात के व्यापारी को बयान के लिए बुला रही है, वहीं दूसरी तरफ निवर्तमान एसपी अंकित सोनी के तबादले ने शहर में एक नया विवाद खड़ा कर दिया है. 'लेडी सिंघम' हितिका वासल ने कमान संभाल ली है, लेकिन अंकित सोनी के समर्थन में हिंदू संगठन सड़कों पर उतर आए हैं.

इजरायल अमेरिका और ईरान के बीच चल रहे युद्ध का असर पूरी दुनिया में देखने को मिल रहा है और भारत भी इससे अछूता नहीं है, इस युद्ध के चलते भारत में भी ऊर्जा संकट पैदा हो रहा था, इसी संकट को लेकर पीएम मोदी ने आज संसद में पहली बार सार्वजनिक तौर पर बयान दिया. पश्चिम एशिया में जंग के हालातों पर पीएम मोदी ने लोकसभा में 25 मिनट की स्पीच दी उन्होंने कहा कि तनाव खत्म होना चाहिए. बातचीत से ही समस्या का समाधान है. पीएम ने कहा कि नागरिकों और पावर प्लांट पर हमले मंजूर नहीं हैं. होमुर्ज का रास्ता रोकना स्वीकार नहीं होगा ‘सरकार की कोशिश है कि देश में तेल-गैस संकट न हो. इसके लिए 27 की जगह अब 41 देशों से इंपोर्ट कर रहे हैं. पश्चिम एशिया में एक करोड़ भारतीय रहते हैं. उनकी सुरक्षा हमारी प्राथमिकता है.

हैदराबाद में आगामी रामनवमी शोभा यात्रा को लेकर गोशामहल के विधायक टी. राजा सिंह ने पुलिस प्रशासन पर गंभीर आरोप लगाए हैं. उन्होंने कहा कि साल 2010 से लगातार शोभा यात्रा आयोजित की जा रही है, लेकिन हर साल पुलिस की ओर से बाधाएं खड़ी की जाती हैं. उनका आरोप है कि सिदंबर बाजार, पुराना पुल और बेगम बाजार जैसे इलाकों में विशेष रूप से लाठीचार्ज के लिए टास्क फोर्स तैनात की जाती है. साथ ही उन्होंने दावा किया कि हर साल उनके खिलाफ FIR दर्ज की जाती है और इस बार भी पुलिस अपनी गलतियों का ठीकरा उन पर फोड़ सकती है.










