
बागी विधायकों की फर्स्ट च्वाइस रही है बीजेपी, 5 साल में 182 ने ली है शरण
AajTak
विधायकों की बगावत का सबसे ज्यादा फायदा बीजेपी को होता है. 2016 से 2020 के बीच 405 विधायकों ने पार्टी छोड़ी थी, जिनमें से 182 विधायक बाद में बीजेपी में शामिल हो गए. इन पांच साल में सबसे ज्यादा नुकसान कांग्रेस को हुआ.
Maharashtra Political Crisis: पहले कर्नाटक, फिर मध्य प्रदेश और अब महाराष्ट्र. विधायकों की बगावत का खेल अब महाराष्ट्र में भी शुरू हो गया है. शिवसेना विधायक और उद्धव सरकार में मंत्री एकनाथ शिंदे ने बगावत का बिगुल फूंक दिया है. इससे उद्धव ठाकरे के नेतृत्व वाली महा विकास अघाड़ी सरकार संकट में आ गई है. अगर कर्नाटक और मध्य प्रदेश में जो हुआ, वही महाराष्ट्र में होता है तो उद्धव की सरकार भी गिर जाएगी.
महाराष्ट्र विधानसभा में कुल 288 सीटें हैं. एक विधायक के निधन से अभी एक सीट खाली है तो इस हिसाब से अभी 287 विधायक हैं. सरकार बनाने या बचाए रखने के लिए 144 विधायकों का समर्थन जरूरी है. अभी महाविकास अघाड़ी सरकार के पास 153 विधायक हैं. इनमें शिवसेना के 55, एनसीपी के 53 और कांग्रेस के 44 विधायक हैं. हालांकि, एकनाथ शिंदे दावा कर रहे हैं कि उनके पास 40 से ज्यादा विधायक हैं. अगर ये बागी विधायक पाला बदलकर बीजेपी के पास जाते हैं, तो महाराष्ट्र में फिर से बीजेपी की सरकार बनना लगभग तय है.
दरअसल बागी विधायकों की पहली पसंद बीजेपी ही रहती है. आंकड़े बताते हैं कि 5 सालों में 405 विधायकों ने अपनी पार्टी छोड़ी. इनमें से करीब 45 फीसदी विधायक बाद में बीजेपी में शामिल हो गए. ये आंकड़े एसोसिएशन फॉर डेमोक्रेटिक रिफॉर्म्स (ADR) के हैं. इसमें 2016 से 2020 के 5 साल में पार्टी छोड़ने वाले और दूसरी पार्टी में शामिल होने वाले विधायकों का एनालिसिस किया गया था. एडीआर की ये रिपोर्ट पिछले साल मार्च में आई थी.
ये भी पढ़ें-- महाराष्ट्र की Inside Story: MLC चुनाव, उद्धव से नाराजगी और हिंदू वोटों का गणित, समझिए कैसे बदल गया सियासी सीन
बगावत से सबसे ज्यादा फायदा बीजेपी को
- मार्च 2021 की एडीआर की रिपोर्ट बताती है कि 2016 से 2020 के बीच देश भर की विधानसभाओं के 405 विधायकों ने पार्टी छोड़ी थी. इनमें से 182 यानी 45% विधायक बीजेपी में शामिल हो गए थे.

Guna Hawala Scandal: गुना का हाईप्रोफाइल हवाला कांड अब एक नई करवट ले रहा है. जहां एक तरफ ट्रेनी IPS आयुष जाखड़ की जांच टीम गुजरात के व्यापारी को बयान के लिए बुला रही है, वहीं दूसरी तरफ निवर्तमान एसपी अंकित सोनी के तबादले ने शहर में एक नया विवाद खड़ा कर दिया है. 'लेडी सिंघम' हितिका वासल ने कमान संभाल ली है, लेकिन अंकित सोनी के समर्थन में हिंदू संगठन सड़कों पर उतर आए हैं.

इजरायल अमेरिका और ईरान के बीच चल रहे युद्ध का असर पूरी दुनिया में देखने को मिल रहा है और भारत भी इससे अछूता नहीं है, इस युद्ध के चलते भारत में भी ऊर्जा संकट पैदा हो रहा था, इसी संकट को लेकर पीएम मोदी ने आज संसद में पहली बार सार्वजनिक तौर पर बयान दिया. पश्चिम एशिया में जंग के हालातों पर पीएम मोदी ने लोकसभा में 25 मिनट की स्पीच दी उन्होंने कहा कि तनाव खत्म होना चाहिए. बातचीत से ही समस्या का समाधान है. पीएम ने कहा कि नागरिकों और पावर प्लांट पर हमले मंजूर नहीं हैं. होमुर्ज का रास्ता रोकना स्वीकार नहीं होगा ‘सरकार की कोशिश है कि देश में तेल-गैस संकट न हो. इसके लिए 27 की जगह अब 41 देशों से इंपोर्ट कर रहे हैं. पश्चिम एशिया में एक करोड़ भारतीय रहते हैं. उनकी सुरक्षा हमारी प्राथमिकता है.

हैदराबाद में आगामी रामनवमी शोभा यात्रा को लेकर गोशामहल के विधायक टी. राजा सिंह ने पुलिस प्रशासन पर गंभीर आरोप लगाए हैं. उन्होंने कहा कि साल 2010 से लगातार शोभा यात्रा आयोजित की जा रही है, लेकिन हर साल पुलिस की ओर से बाधाएं खड़ी की जाती हैं. उनका आरोप है कि सिदंबर बाजार, पुराना पुल और बेगम बाजार जैसे इलाकों में विशेष रूप से लाठीचार्ज के लिए टास्क फोर्स तैनात की जाती है. साथ ही उन्होंने दावा किया कि हर साल उनके खिलाफ FIR दर्ज की जाती है और इस बार भी पुलिस अपनी गलतियों का ठीकरा उन पर फोड़ सकती है.










