
बागपत में 5 दिन पहले किडनैप हुए 6 साल के शौर्य की मिली लाश, चचेरे भाई ने खोले राज
AajTak
यूपी के बागपत में पेंशन की रकम हड़पने के लिए चचेरे भाई ने 7 साल के मासूम की हत्या कर दी. बच्चे का शव पांच दिन बाद गड्ढे से बरामद किया गया है. इस मामले में पुलिस का कहना है कि आरोपी अपने रिटायर हो चुके दादा की पेंशन हड़पना चाहता था. इसी को लेकर उसने यह साजिश रची. फिलहाल पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है. मामले की जांच की जा रही है.
उत्तर प्रदेश के बागपत में 5 दिन पहले किडनैप हुए मासूम बच्चे का शव एक गड्ढे से बरामद हुआ है. पुलिस का कहना है कि बच्चे की हत्या उसी के चचेरे भाई और उसके कुछ दोस्तों ने की है. बताया जा रहा है कि आरोपी ने दादा की पेंशन की रकम हड़पने के लिए पहले तो बच्चे का अपहरण किया. इसके बाद निर्मम तरीके से उसकी हत्या कर शव गड्ढे में छिपा दिया. फिलहाल पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए मोर्चरी भेज दिया है.
कोतवाली खेकड़ा क्षेत्र के फखरपुर गांव से 15 दिसंबर की शाम ट्यूशन से लौटते समय 7 साल के बच्चे का अपहरण कर लिया गया था. इस मामले की शिकायत मिलने के बाद से पुलिस लगातार बच्चे की तलाश कर रही थी. जंगलों में ड्रोन व डॉग स्क्वॉड की मदद ली गई, लेकिन कोई सुराग नहीं लग पा रहा था.
पुलिस ने मासूम का पता बताने वाले को 50 हजार रुपए का इनाम देने की घोषणा तक कर दी थी. इसके बाद भी पुलिस के हाथ खाली थे. पुलिस आसपास के सीसीटीवी पुलिस खंगाल रही थी. इसी बीच सीसीटीवी से कुछ ऐसे सुराग मिले, जिससे 5 दिन बाद केस की परतें खुलनी शुरू हो गईं.
पुलिस ने शक के आधार पर चचेरे भाई से की पूछताछ, तब खुला राज
पुलिस ने शक के आधार पर बच्चे के चचेरे भाई को हिरासत में लिया और उससे कड़ी पूछताछ की. इस दौरान पता चला कि चचेरे भाई ने ही ट्यूशन से लौटते वक्त बच्चे का अपहरण किया था. फिर उसकी हत्या कर दी. आरोपी ने पुलिस को बताया कि उसके दादा कुछ दिन पहले ही रिटायर हुए थे, जिसमें उनको पेंशन की रकम मिली थी. उसी रकम को हड़पने के लिए उसने यह साजिश रची.
वारदात को अंजाम देने के बाद आरोपी पुलिस के साथ सर्च ऑपरेशन में भी रहा, जिससे किसी को उस पर शक न हो. फिलहाल पुलिस ने आरोपी की निशानदेही पर शव को बरामद कर पोस्टमार्टम के लिए मोर्चरी भेज दिया है. पुलिस का कहना है कि पूरे मामले की जांच की जा रही है.

जेवर छोड़े, सिलेंडर ले उड़े... प्रयागराज में चोरों का नया टारगेट, घर में घुसकर रसोई से 'गैस' की चोरी
प्रयागराज के दारागंज में चोर घर में घुसे लेकिन गहनों को छोड़कर सिर्फ गैस सिलिंडर चोरी कर ले गए. परिवार ने दो दिन पहले ही सिलिंडर लाया था. इससे पहले बहरिया में भी ऐसी घटना हुई थी. पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है और चोरों की तलाश जारी है.

Guna Hawala Scandal: गुना का हाईप्रोफाइल हवाला कांड अब एक नई करवट ले रहा है. जहां एक तरफ ट्रेनी IPS आयुष जाखड़ की जांच टीम गुजरात के व्यापारी को बयान के लिए बुला रही है, वहीं दूसरी तरफ निवर्तमान एसपी अंकित सोनी के तबादले ने शहर में एक नया विवाद खड़ा कर दिया है. 'लेडी सिंघम' हितिका वासल ने कमान संभाल ली है, लेकिन अंकित सोनी के समर्थन में हिंदू संगठन सड़कों पर उतर आए हैं.

इजरायल अमेरिका और ईरान के बीच चल रहे युद्ध का असर पूरी दुनिया में देखने को मिल रहा है और भारत भी इससे अछूता नहीं है, इस युद्ध के चलते भारत में भी ऊर्जा संकट पैदा हो रहा था, इसी संकट को लेकर पीएम मोदी ने आज संसद में पहली बार सार्वजनिक तौर पर बयान दिया. पश्चिम एशिया में जंग के हालातों पर पीएम मोदी ने लोकसभा में 25 मिनट की स्पीच दी उन्होंने कहा कि तनाव खत्म होना चाहिए. बातचीत से ही समस्या का समाधान है. पीएम ने कहा कि नागरिकों और पावर प्लांट पर हमले मंजूर नहीं हैं. होमुर्ज का रास्ता रोकना स्वीकार नहीं होगा ‘सरकार की कोशिश है कि देश में तेल-गैस संकट न हो. इसके लिए 27 की जगह अब 41 देशों से इंपोर्ट कर रहे हैं. पश्चिम एशिया में एक करोड़ भारतीय रहते हैं. उनकी सुरक्षा हमारी प्राथमिकता है.










