
बाइडेन धड़ाधड़ कर रहे कैदियों के गुनाह माफ, फैसले से भड़के ट्रंप ने कहा- 'छोडूंगा नहीं...'
AajTak
डोनाल्ड ट्रंप ने बाइडेन की ओर से दी जा रही माफी का विरोध करते हुए कहा कि जैसे ही मैं शपथ लूंगा. मैं न्याय विभाग को निर्देश दूंगा कि रेपिस्ट, हत्यारों और हैवानों से अमेरिकी परिवारों की रक्षा के लिए डेथ पेनल्टी को देना जारी रखें.
अमेरिकी राष्ट्रपति जो बाइडेन के कार्यकाल में अब कुछ ही दिन बचे हैं. लेकिन पद छोड़ने से पहले वह अब तक 37 कैदियों की मौत की सजा माफ कर चुके हैं. लेकिन बाइडेन का यह क्षमादान ट्रंप को रास नहीं आ रहा.
ट्रंप ने बाइडेन की ओर से दी जा रही माफी का विरोध करते हुए कहा कि जैसे ही मैं शपथ लूंगा. मैं न्याय विभाग को निर्देश दूंगा कि रेपिस्ट, हत्यारों और हैवानों से अमेरिकी परिवारों की रक्षा के लिए डेथ पेनल्टी को देना जारी रखें.
ट्रंप का कहना है कि अमेरिकी लोगों के बेहतर जीवन और अपराध मुक्त माहौल के लिए डेथ पेनाल्टी जारी रखी जानी चाहिए. सजा माफ कर देने का कोई तुक नहीं है. किसी को बख्शा नहीं जाएगा.
दरअसल बाइडेन ने दो हफ्ते पहले 1500 कैदियों की सजा घटाने का ऐलान किया था. ये सभी कैदी कोरोना महामारी के दौरान जेल से रिहा किए गए थे और घर में नजरबंद थे. साथ ही उन्होंने ऐसे 39 अपराधियों की सजा माफ कर दी थी जो हिंसक अपराध में शामिल नहीं थे.
बता दें कि मृत्युदंड की सजा माफ करने के बाइडेन के फैसले को ट्रंप शपथ लेने के बाद नहीं बदल सकते. लेकिन ट्रंप का न्याय विभाग भविष्य में डेथ पेनाल्टी पर जोर देना जारी रखेगा.
मालूम हो कि अमेरिकी राष्ट्रपति बाइडेन का कार्यकाल जनवरी में समाप्त हो रहा है. लेकिन वह कार्यकाल की समाप्ति से पहले कई बड़े फैसले लेने में जुटे हैं. बाइडेन का कहना है कि अमेरिका संभावना और दूसरा मौका देने के वादे की आधारशिला पर खड़ा है. राष्ट्रपति होने के नाते मेरे पास ऐसे लोगों को क्षमा करने का विशेषाधिकार है जिन्हें अपने किए पर पछतावा और दुख है और जो अमेरिकी समाज की मुख्यधारा में वापस लौटना चाहते हैं. इनमें विशेष रूप से ड्रग्स के मामलों में दोषी ठहराए गए लोग शामिल हैं.

वॉशिंगटन में शांति परिषद की पहली बैठक में गाजा पट्टी की वर्तमान स्थिति और क्षेत्रीय स्थिरता पर गहन चर्चा हुई. बैठक में अंतरराष्ट्रीय समुदाय की भूमिका को मजबूत करने पर जोर दिया गया और निर्णय लिया गया कि गाजा में शांति बनाए रखने के लिए एक अंतरराष्ट्रीय स्थिरीकरण बल तैनात किया जाएगा. इस बल में इंडोनेशिया, मोरक्को, कजाकिस्तान, कोसोवो और अल्बानिया जैसे पांच देश अपने सैनिक भेजेंगे. देखें वीडियो.

आज सबसे पहले आपको उस रिपोर्ट के बारे में बताएंगे, जिसके मुताबिक अमेरिका ने ईरान पर हमले की तारीख मुकर्रर कर दी है. और ये हमला इस हफ्ते के आखिर तक हो सकता है. ट्रंप ने ईरान को धमकी देते हुए कहा है कि ईरान नहीं माना तो हमला होगा. रमज़ान का महीना शुरू हो गया है और ये मुसलमानों के लिए पाक महीना माना जाता है. ऐसे में सवाल उठता है कि अगर अमेरिका ने ईरान पर रमजान के महीने में हमला किया तो मुस्लिम देश क्या करेंगे?











