
बाइक चला रहे पति पर पत्नी ने उड़ेल दिया तेजाब, चीखने चिल्लाने पर पहुंचे लोग… हमले के बाद फरार हो गई महिला
AajTak
त्रिपुरा से दिल दहला देने वाली घटना सामने आई है. यहां एक महिला ने अपने पति पर तेजाब उड़ेल दिया. अचानक हुए इस हमले से पति चीखने-चिल्लाने लगा. ग्रामीणों ने देखा तो तुरंत मौके पर पहुंचे और उसे अस्पताल पहुंचाया. घटना को अंजाम देने के बाद आरोपी पत्नी फरार हो गई है. पुलिस पूरे मामले की जांच में जुट गई है.
त्रिपुरा के पश्चिम त्रिपुरा जिले से हैरान करने वाली घटना सामने आई है. यहां एक महिला अपने पति के साथ बाइक पर जा रही थी, उसी दौरान चलती बाइक पर महिला ने पति पर तेजाब डाल दिया. पति ने तुरंत बाइक रोकी और चीखने-चिल्लाने लगा. लोगों ने देखा तो दौड़कर मौके पर पहुंचे और पीड़ित को तुरंत अस्पताल पहुंचाया. पुलिस इस पूरे मामले की जांच में जुटी है.
एजेंसी के अनुसार, पुलिस ने बताया कि यह घटना बुधवार को सिधाई थाना क्षेत्र में हुई. यहां एक किसान अपनी पत्नी के साथ बाइक से चांदपुर की ओर जा रहा था. रास्ते में चलती बाइक पर अचानक पत्नी ने अपने पास रखा तेजाब पति पर उड़ेल दिया. तेजाब चेहरे और गर्दन पर पड़ते ही किसान तेज दर्द से चीख उठा और तुरंत बाइक रोक दी. मौके पर मौजूद ग्रामीण शोर सुनकर दौड़े.
बाइक रुकने के बाद आरोपी महिला ने दोबारा अपने पति पर तेजाब डालने की कोशिश की, लेकिन ग्रामीणों को आते देख नहीं डाल पाई. इसके बाद लोगों ने गंभीर रूप से झुलसे किसान को तुरंत अगरतला के GBP अस्पताल पहुंचाया, जहां इलाज चल रहा है. फिलहाल किसान की हालत स्थिर बताई जा रही है.
यह भी पढ़ें: 'इसकी वजह से मेरी बेटी की मौत...' शख्स ने नाबालिग लड़के पर किया एसिड अटैक, 90% तक झुलसा
इस मामले को लेकर सिधाई थाना प्रभारी हिमाद्री सरकार ने बताया कि प्रारंभिक जांच में सामने आया है कि महिला घरेलू हिंसा से परेशान थी और इसी कारण उसने यह कदम उठाया होगा. हालांकि अब तक पीड़ित पति की ओर से कोई शिकायत दर्ज नहीं कराई गई है. वह अस्पताल में भर्ती है. पुलिस ने कहा कि घटना के बाद से आरोपी महिला फरार है और उसकी तलाश की जा रही है. पुलिस पूरे मामले की गंभीरता से जांच में जुटी है.

Guna Hawala Scandal: गुना का हाईप्रोफाइल हवाला कांड अब एक नई करवट ले रहा है. जहां एक तरफ ट्रेनी IPS आयुष जाखड़ की जांच टीम गुजरात के व्यापारी को बयान के लिए बुला रही है, वहीं दूसरी तरफ निवर्तमान एसपी अंकित सोनी के तबादले ने शहर में एक नया विवाद खड़ा कर दिया है. 'लेडी सिंघम' हितिका वासल ने कमान संभाल ली है, लेकिन अंकित सोनी के समर्थन में हिंदू संगठन सड़कों पर उतर आए हैं.

इजरायल अमेरिका और ईरान के बीच चल रहे युद्ध का असर पूरी दुनिया में देखने को मिल रहा है और भारत भी इससे अछूता नहीं है, इस युद्ध के चलते भारत में भी ऊर्जा संकट पैदा हो रहा था, इसी संकट को लेकर पीएम मोदी ने आज संसद में पहली बार सार्वजनिक तौर पर बयान दिया. पश्चिम एशिया में जंग के हालातों पर पीएम मोदी ने लोकसभा में 25 मिनट की स्पीच दी उन्होंने कहा कि तनाव खत्म होना चाहिए. बातचीत से ही समस्या का समाधान है. पीएम ने कहा कि नागरिकों और पावर प्लांट पर हमले मंजूर नहीं हैं. होमुर्ज का रास्ता रोकना स्वीकार नहीं होगा ‘सरकार की कोशिश है कि देश में तेल-गैस संकट न हो. इसके लिए 27 की जगह अब 41 देशों से इंपोर्ट कर रहे हैं. पश्चिम एशिया में एक करोड़ भारतीय रहते हैं. उनकी सुरक्षा हमारी प्राथमिकता है.

हैदराबाद में आगामी रामनवमी शोभा यात्रा को लेकर गोशामहल के विधायक टी. राजा सिंह ने पुलिस प्रशासन पर गंभीर आरोप लगाए हैं. उन्होंने कहा कि साल 2010 से लगातार शोभा यात्रा आयोजित की जा रही है, लेकिन हर साल पुलिस की ओर से बाधाएं खड़ी की जाती हैं. उनका आरोप है कि सिदंबर बाजार, पुराना पुल और बेगम बाजार जैसे इलाकों में विशेष रूप से लाठीचार्ज के लिए टास्क फोर्स तैनात की जाती है. साथ ही उन्होंने दावा किया कि हर साल उनके खिलाफ FIR दर्ज की जाती है और इस बार भी पुलिस अपनी गलतियों का ठीकरा उन पर फोड़ सकती है.










