
बांद्रा रेलवे स्टेशन पर 5 घंटे रुका, फिर ईयरफोन खरीदा... सैफ के संदिग्ध हमलावर का एक और VIDEO आया सामने
AajTak
बॉलीवुड अभिनेता सैफ अली खान के बांद्रा स्थित घर पर हुई इस घटना के तीन दिन बाद अभिनेता को चाकू मारने वाले संदिग्ध हमलावर का एक नया सीसीटीवी फुटेज सामने आया है, जिसमें वह एक दुकान पर ईयरफोन खरीदते हुए दिखाई दे रहा है. उसने नीले रंग की शर्ट पहनी है और पीठ पर काले रंग का बैग लटका रखा है.
बॉलीवुड अभिनेता सैफ अली खान पर हुए हमले के मामले में मुंबई पुलिस अपनी जांच का दायरा लगातार बढ़ा रही है. एक्टर पर हमले के तीन दिन बाद भी आरोपी कानून की गिरफ्त से बाहर है. मुंबई पुलिस ने हमलावर को गिरफ्तार करने के लिए 35 टीमों का गठन किया है और अब तक 50 से अधिक लोगों के बयान दर्ज कर चुकी है. बयान दर्ज कराने वालों में सैफ अली खान की पत्नी करीना कपूर और उनके स्टाफ समेत अधिकांश परिचित ही हैं. मुंबई पुलिस ने ऑटो ड्राइवर भजन सिंह राणा से भी पूछताछ की है, जिन्होंने सैफ अली खान को घायल अवस्था में सतगुरु शरण बिल्डिंग के बाहर से लीलावती अस्पताल पहुंचाया था.
बॉलीवुड अभिनेता सैफ अली खान के बांद्रा स्थित घर पर हुई इस घटना के तीन दिन बाद अभिनेता को चाकू मारने वाले संदिग्ध हमलावर का एक नया सीसीटीवी फुटेज सामने आया है, जिसमें वह एक दुकान पर ईयरफोन खरीदते हुए दिखाई दे रहा है. उसने नीले रंग की शर्ट पहनी है और पीठ पर काले रंग का बैग लटका रखा है. इससे पहले मुंबई पुलिस ने कुछ और सीसीटीवी फुटेज जारी किए थे. इनमें से एक सीसीटीवी फुटेज सतगुरु शरण बिल्डिंग की 6वीं मंजिल का है, जिसमें संदिग्ध नंगे पांव सीढ़ियों पर चढ़ता हुआ दिखाई दे रहा है. एक अन्य सीसीटीवी फुटेज में संदिग्ध को बांद्रा रेलवे स्टेशन के पास पीले रंग की शर्ट में देखा गया. वह लगातार अपनी लोकेशन बदल रहा है.
यह भी पढ़ें: CCTV: सैफ के संदिग्ध हमलावर की नई तस्वीर आई सामने, दुकान से हेडफोन खरीदते आया नजर
संदिग्ध लगातार बदल रहा कपड़े और लोकेशन
घटना के एक दिन बाद हमलावर के पहले सीसीटीवी फुटेज में, उसे नीली शर्ट पहने हुए देखा गया था, जबकि वारदात वाली रात उसने काले रंग की टी-शर्ट पहनी थी. मुंबई पुलिस ने कहा कि हमलावर ने संभवत: बांद्रा से लोकल ट्रेन पकड़ी और मुंबई के किसी दूसरे इलाके में चला गया. पुलिस की कई टीमें संदिग्ध का पता लगाने के लिए शहर भर के रेलवे स्टेशनों के सीसीटीवी फुटेज खंगाल रही हैं. एफआईआर के मुताबिक, घुसपैठिया अभिनेता सैफ अली खान के छोटे बेटे जेह के बेडरूम में घुस गया था. घरेलू सहायिका के शोर मचाने के बाद, सैफ और करीना जेह के कमरे में पहुंचे. सैफ ने घुसपैठिये को पकड़ने की कोशिश की तो उसने उन पर चाकू से लगातार कई वार कर दिए. सैफ को चाकू से छह चोटें लगीं, जिनमें से एक गर्दन, एक हाथ और एक पीठ में रीढ़ की हड्डी के बगल में लगी.
अभिनेता को ऑटो से लीलावती अस्पताल ले जाया गया, जहां न्यूरोसर्जन डॉक्टर नितिन डांगे ने उनकी सर्जरी की गई. एक्टर अब खतरे से बाहर हैं. संदिग्ध की तरह दिखने वाले एक कारपेंटर को पूछताछ के लिए पुलिस स्टेशन लाया गया था, लेकिन बाद में उसे छोड़ दिया गया. पुलिस को 12 जनवरी का एक और सीसीटीवी फुटेज मिला है, जो वर्सोवा इलाके की एक सोसायटी का बताया जा रहा है. इस फुटेज में एक संदिग्ध एक फ्लैट के बाहर रखा शू रैक खंगालते हुए दिख रहा है. वह शू रैक से दो जोड़ी जूते लेकर निकल लेता है. पुलिस को संदेह है कि इस फुटेज में दिख रहे संदिग्ध का सैफ अली खान के घर हुई वारदात से कुछ कनेक्शन हो सकता है. अब वर्सोवा की इस सोसायटी में लगे सभी सीसीटीवी कैमरों की जांच पुलिस कर रही है. पुलिस खासकर उन सीसीटीवी फुटेज पर ज्यादा ध्यान दे रही है, जिनमें कोई व्यक्ति सैफ पर हमला करने वाले संदिग्ध की कदकाठी का दिखाई दे रहा है.

जेवर छोड़े, सिलेंडर ले उड़े... प्रयागराज में चोरों का नया टारगेट, घर में घुसकर रसोई से 'गैस' की चोरी
प्रयागराज के दारागंज में चोर घर में घुसे लेकिन गहनों को छोड़कर सिर्फ गैस सिलिंडर चोरी कर ले गए. परिवार ने दो दिन पहले ही सिलिंडर लाया था. इससे पहले बहरिया में भी ऐसी घटना हुई थी. पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है और चोरों की तलाश जारी है.

Guna Hawala Scandal: गुना का हाईप्रोफाइल हवाला कांड अब एक नई करवट ले रहा है. जहां एक तरफ ट्रेनी IPS आयुष जाखड़ की जांच टीम गुजरात के व्यापारी को बयान के लिए बुला रही है, वहीं दूसरी तरफ निवर्तमान एसपी अंकित सोनी के तबादले ने शहर में एक नया विवाद खड़ा कर दिया है. 'लेडी सिंघम' हितिका वासल ने कमान संभाल ली है, लेकिन अंकित सोनी के समर्थन में हिंदू संगठन सड़कों पर उतर आए हैं.

इजरायल अमेरिका और ईरान के बीच चल रहे युद्ध का असर पूरी दुनिया में देखने को मिल रहा है और भारत भी इससे अछूता नहीं है, इस युद्ध के चलते भारत में भी ऊर्जा संकट पैदा हो रहा था, इसी संकट को लेकर पीएम मोदी ने आज संसद में पहली बार सार्वजनिक तौर पर बयान दिया. पश्चिम एशिया में जंग के हालातों पर पीएम मोदी ने लोकसभा में 25 मिनट की स्पीच दी उन्होंने कहा कि तनाव खत्म होना चाहिए. बातचीत से ही समस्या का समाधान है. पीएम ने कहा कि नागरिकों और पावर प्लांट पर हमले मंजूर नहीं हैं. होमुर्ज का रास्ता रोकना स्वीकार नहीं होगा ‘सरकार की कोशिश है कि देश में तेल-गैस संकट न हो. इसके लिए 27 की जगह अब 41 देशों से इंपोर्ट कर रहे हैं. पश्चिम एशिया में एक करोड़ भारतीय रहते हैं. उनकी सुरक्षा हमारी प्राथमिकता है.










