
बांदा में बीजेपी नेता के बेटे ने किया सुसाइड, मोबाइल के लिए डांट पड़ने से था नाराज
AajTak
बांदा में बीजेपी नेता के 14 वर्षीय बेटे ने फंदे से लटक कर आत्महत्या कर ली. वह 10वीं क्लास का छात्र था. दिन भर मोबाइल चलाता रहता था. परिजनों ने जब उसे मोबाइल ज्यादा इस्तेमाल करने के लिए डांटा को छात्र ने आत्मघाती कदम उठा लिया. फिलहाल शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है. मामले में जांच जारी है.
यूपी के बांदा में एक परिवार को अपने बेटे को डांटना महंगा पड़ गया. 14 साल के बेटे ने मानसिक तनाव में आकर बिना कुछ सोचे समझे इतना बड़ा कदम उठा लिया जिसकी परिजनों ने कभी कल्पना भी नहीं की होगी. बताया जा रहा है कि लड़का 10वीं कक्षा का छात्र था. उसकी इन दिनों परीक्षाएं चल रही थीं. लेकिन वो दिन भर मोबाइल चलाता रहता था. परिजन उसे मोबाइल का ज्यादा इस्तेमाल करने के लिए डांटते थे.
परिजनों की डांट लड़के को इतनी बुरी लगी कि उसने खुदकुशी कर ली. जैसे ही परिजनों ने कमरे के अंदर फंदे से लटका अपने बेटे का शव देखा तो उनकी चीख निकल गई. तुरंत पुलिस को इसकी सूचना दी गई. पुलिस ने शव को फंदे से उतारकर पोस्टमार्टम के लिए भिजवा दिया है. जानकारी के मुताबिक, मृतक जलशक्ति राज्यमंत्री रामकेश निषाद के PRO दिलीप का बेटा है.
घटना के बाद कई राजनीतिक पार्टियों के लोग मृतक के परिजनों को सांत्वना देने घर पहुंचे. मामला शहर कोतवाली के छोटी बाजार मोहल्ले का है. यहां मंत्री के PRO दिलीप कुमार अपने परिवार के साथ रहते हैं. उनका 14 वर्षीय बेटा अंकुर शहर के एक स्कूल में 10 वीं का छात्र था. उसके एग्जाम भी चल रहे थे.
तमाम बीजेपी के नेता पहुंचे मृतक के घर
अचानक उसने घर में कमरे में दुपट्टे से फंदा लगा लिया. उस समय परिजन घर पर नहीं थे. कुछ देर बाद परिजन घर पहुंचे तो कमरे के अंदर उन्होंने फंदे से लटका अंकुर का शव देखा. परिजनों ने तुरंत पुलिस को इसकी सूचना दी. घटना के बाद राज्यमंत्री रामकेश निषाद, भाजपा जिलाध्यक्ष, सहित जिले के तमाम नेता मौके पर पहुंच गए. स्थानीय लोगों द्वारा बताया जा रहा कि एग्जाम के चलते मोबाइल चलाने को लेकर परिजनों ने अंकुर को डांटा था. जिससे वह तनाव में आ गया था. पुलिस भी यही मान रही है लेकिन अभी मामले की जांच में जुटी हुई है.
SHO कोतवाली नगर मनोज कुमार शुक्ला ने बताया कि शहर के छोटी बाजार इलाके में एक लड़के ने सुसाइड किया है. शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया है. अभी तक यह बात लोगों से पता चली है कि उसके परिजनों ने किसी बात को लेकर डांटा है, जिससे तनाव में आकर उसने ऐसा कदम उठाया है. पोस्टमार्टम के बाद परिजनों से मामले की जानकारी की जाएगी. मामले में जांच के बाद आगे की कार्रवाई की जा रही है.

आज का दंगल ईरान युद्ध को लेकर भारत में चल रही तैयारी पर है. ईरान जंग के हालात को देखते हुए सरकार ने दिल्ली में बड़ी बैठक बुलाई है. पार्लियामेंट हाउस में ये बैठक थोड़ी देर में शुरू होने वाली है जिसमें सभी दलों के 2-2 प्रतिनिधियों को बुलाया गया है. ये बैठक रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह की अध्यक्षता में हो रही है जिसमें केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह, विदेश मंत्री एस जयशंकर, संसदीय कार्य मंत्री किरेन रिजीजू और ऊर्वरक मंत्री जेपी नड्डा समेत विदेश सचिव भी शामिल रहेंगे.

ईरान ने बहुत बड़ा दावा किया है ईरान का कहना है कि उसने अमेरिकी नौसेना ने यूएसएस अब्राहम लिंकन विमानवाहक पोत पर हमला किया है ईरान ने अमेरिका के इस एयर क्राफ्ट कैरियर पर क्रूज मिसाइल हमले का दावा किया है. अमेरिका की तरफ से इस हमले पर अभी तक कुछ नहीं कहा गया है. USS अब्राहम लिंकन परमाणु इंजन से चलने वाले निमित्ज श्रेणी का विमानवाहक पोत है. विमानवाहक पोत होने का मतलब एक ऐसे जंगी जहाज होने से है जिसपर फाइटर जेट उतर सकते हैं, यहां डेरा डाल सकते हैं और यहां से उड़ान भर सकते हैं.

मेट्रो की छत फाड़कर नीचे निकला बोरवेल... 100 फीट नीचे बनी सुरंग में हुआ 6 इंच का छेद, ठेकेदार पर केस
पुणे के शिवाजी रोड इलाके में एक निजी बोरवेल की खुदाई के दौरान पुणे मेट्रो की भूमिगत सुरंग में छेद होने का सनसनीखेज मामला सामने आया है. इस लापरवाही ने न केवल करोड़ों की मेट्रो परियोजना की सुरक्षा पर सवाल खड़े किए हैं, बल्कि एक बड़े हादसे को भी न्योता दे दिया था.










