
बांदा: मामूली बात पर पति ने सीने में मारी लात, पसली टूटने से पत्नी की मौत
AajTak
UP Crime: एक शख्स का शराब के नशे में अपनी पत्नी से किसी बात पर विवाद हो गया. दोनों के बीच कहासुनी इतनी बढ़ी कि रामबाबू ने पत्नी के सीने में लात मार दी. जिससे उसकी पसलियां टूट गईं, तुरंत ही महिला को अस्पताल ले जाया गया. जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया.
उत्तर प्रदेश के बांदा में आपसी कहासुनी में एक परिवार पूरी तरह से बिखर गया. पति को पत्नी की छोटी सी बात नागवार गुजरी और उसने गुस्से में आकर उसकी पिटाई कर दी, जिससे उसकी मौत हो गई. घटना की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची शव को कब्जे में लिया और पोस्टमार्टम के लिए भेज मामले की जांच शुरू की.
मृतका के परिजनों की शिकायत पर पुलिस ने आरोपी पति के खिलाफ IPC की धारा 304/ 506 के तहत केस दर्ज किया और उसे गिरफ्तार कर लिया है. पुलिस के मुताबिक पोस्टमार्टम रिपोर्ट में पति द्वारा पत्नी के पीटने के कारण मौत का कारण स्पष्ट हुआ है.
आपसी कहासुनी में पति ने की पत्नी की हत्या
यह मामला बिसंडा थाना के तेंदुरा गांव का है. यहां के रहने वाले रामबाबू उर्फ दीवाना मजदूरी करके परिवार चलाता था. बीते दिन 10 नवंबर को शराब के नशे में उसका पत्नी से किसी बात पर विवाद हो गया. दोनों की कहासुनी इतनी बढ़ गई कि रामबाबू ने गुस्से में आकर पत्नी के सीने पर लात मार दी. जिससे उसकी पसलियां टूट गई तुरंत ही उसे अस्पताल ले जाया गया. जहां डॉक्टरों ने मृत घोषित कर दिया.
इस घटना के बाद से परिजनों में कोहराम मचा हुआ है, परिवार के सदस्यों का रो-रोकर बुरा हाला है. पुलिस ने परिजनों की तहरीर के आधार पर आरोपी पति के खिलाफ गैर इरादतन हत्या का केस दर्ज करते हुए उसे गिरफ्तार कर लिया है. परिजनों ने पुलिस को बताया कि आरोपी पति अक्सर शराब पीकर मारपीट करता था. उसकी इस हरकत से पत्नी हमेशा परेशान रहती थी.
पुलिस आरोपी पति को किया अरेस्ट

पाकिस्तान के लिए जासूसी करने वाले नेटवर्क का भंडाफोड़ करते हुए गाजियाबाद पुलिस ने नौशाद अली को फरीदाबाद से गिरफ्तार किया. वह पंचर की दुकान की आड़ में जासूसी कर रहा था. इस गिरोह के सरगना सुहेल समेत 22 आरोपी पकड़े जा चुके हैं. गैंग रेलवे स्टेशनों और सुरक्षा ठिकानों की फोटो-वीडियो पाकिस्तान भेजता था. दिल्ली-हरियाणा में लगाए कैमरों की लाइव स्ट्रीमिंग भी पाकिस्तान तक पहुंच रही थी. 50 सोलर कैमरे लगाने की योजना थी, जिनमें से कुछ बरामद कर जांच जारी है.

मालदीव में 19 मार्च को हुए स्पीडबोट हादसे में गौतम सिंघानिया सुरक्षित बच गए, जबकि एक भारतीय अब भी लापता है. मालदीव पुलिस सेवा के अनुसार, वावू फेलिधू में हुई इस घटना में 7 लोग सवार थे. सिंघानिया को मामूली चोटों के बाद छुट्टी मिल गई. दो घायलों का इलाज जारी है और दो को भारत भेजा गया. पी वी सिंधु ने दो लोगों के निधन की आशंका जताई है, लेकिन आधिकारिक पुष्टि नहीं हुई है. हादसे की वजह की जांच जारी है.

IMD के अनुसार, इस सप्ताह उत्तर-पश्चिम भारत में तीन सक्रिय पश्चिमी विक्षोभ बारिश, तेज हवाओं और गरज-चमक के साथ आएंगे., जिससे पंजाब, हरियाणा, दिल्ली और उत्तर प्रदेश में मौसम अस्थिर रहेगा. यह स्थिति रबी फसलों जैसे गेहूं, सरसों और चना के लिए खतरा है, क्योंकि तेज हवाएं और बेमौसम बारिश फसलों को नुकसान पहुंचा सकती हैं.

'सब देखते रहे, वो गोली चलाता रहा…' वाराणसी के उदय प्रताप कॉलेज हत्याकांड की चश्मदीद छात्रा शिवांगी सिंह का बयान सामने आया है. उसने बताया कि बीएससी छात्र सूर्य प्रताप सिंह को बचाने की कोशिश हुई, लेकिन हमलावर दोबारा लौटकर गोली मार गया. घटना के बाद कॉलेज सुरक्षा, प्रशासन की भूमिका और कानून-व्यवस्था पर गंभीर सवाल उठ रहे हैं, जिससे छात्रों में डर और आक्रोश का माहौल है.

E30 Petrol: ऑल इंडिया डिस्टिलर्स एसोसिएशन (AIDA) ने सरकार ने पेट्रोल में एथेनॉल ब्लेंडिंग 20% से बढ़ाकर 30% तक करने की मांग की है. इसके अलावा डीजल में भी एथेनॉल ब्लेंडिंग की संभावनाओं को तलाशने की बात कही जा रही है. सरकार पहले की कह चुकी है कि, एथेनॉल ब्लेंडिंग के चलते भारत ने करोड़ो बैरल कम तेल आयात किया है.








