
बांदा जेल में एक साल बाद खुलेगी मुख्तार अंसारी की बैरक, कोर्ट के आदेश पर परिजनों को सौंपा जाएगा सामान
AajTak
पिछले साल 28 मार्च को मुख्तार की हार्ट अटैक से मौत हो गई थी, जिसके बाद उनकी बैरक को जज और मजिस्ट्रेट की निगरानी में सील कर दिया गया था. लेकिन अब एक साल बाद फिर मुख्तार की बैरक खुलने वाली है.
यूपी की बांदा जेल में बंद रहे पूर्वांचल के मुख्तार अंसारी का नाम एक बार फिर चर्चा में आ गया है. पिछले साल 28 मार्च को मुख्तार की हार्ट अटैक से मौत हो गई थी, जिसके बाद उनकी बैरक को जज और मजिस्ट्रेट की निगरानी में सील कर दिया गया था. लेकिन अब एक साल बाद फिर मुख्तार की बैरक खुलने वाली है.
कोर्ट ने जेल प्रशासन को ऑर्डर दिया है कि मुख्तार की बैरक में रखे सामान को उसके परिजनों को सौप दिया जाए, बाकायदा इसकी वीडियोग्राफी कराई जाए, एक मजिस्ट्रेट की मौजूदगी में लिखापढ़ी में सामान सौंपा जाए. जिसके लिए जेल प्रशासन ने कोर्ट का ऑर्डर मिलने के बाद मुख्तार अंसारी के परिजनों को लेटर लिख दिया है. वहीं मुख्तार की मौत के मामले में चल रही मजिस्ट्रेट और ज्यूडिशियल जांच भी क्लोज कर दी गई है, किसी भी प्रकार की कोई गड़बड़ी नहीं मिली, रिपोर्ट के मुताबिक मुख्तार की मौत हार्ट अटैक से हुई थी.
पिछली साल हुई थी मुख्तार अंसारी की मौत
आपको बता दें पूर्वांचल का डॉन मुख्तार अंसारी को बीते अप्रैल 2021 में पंजाब के रोपड़ जेल से बांदा जेल शिफ्ट किया गया था, तब से मुख्तार बांदा जेल में बैरक नंबर 16 में बंद था. पेशी के लिए कुछ बार उसे बांदा से ले जाया गया, लेकिन वो हमेशा कोर्ट में सुरक्षा का हवाला देकर बांदा जेल से वीडियो कांफ्रेंसिंग के जरिए पेशी की गुहार लगाता रहा. इसके साथ-साथ बांदा जेल प्रशासन के साथ-साथ जिला प्रशासन के अफसरों पर गंभीर आरोप लगाता रहा. इस दौरान उसकी कई बार तबीयत बिगड़ी, उसकी अचानक तबीयत 26 मार्च 2024 को बिगड़ी, जिसके बाद उसे बांदा के मेडिकल कॉलेज ले जाया गया. चेकअप के बाद उसे वापस बांदा जेल शिफ्ट कर दिया, फिर 28 मार्च 2024 को अचानक देर शाम उसकी तबीयत बिगड़ी.
जेल प्रशासन के अफसरों ने उसे बांदा जेल से रानी दुर्गावती मेडिकल कॉलेज ले जाया गया, जहां 8:25 बजे डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया. जिसके बाद पूरे प्रदेश में हाई अलर्ट घोषित कर दिया गया, CM योगी ने आपातकाल मीटिंग बुलाई. एसपी अंकुर अग्रवाल ने पूरे सुरक्षा व्यवस्था के साथ मेडिकल कालेज में पोस्टमार्टम कराया गया, बिसरा सुरक्षित किया गया. पोस्टमार्टम रिपोर्ट में मुख्तार की मौत कार्डियक अरेस्ट से हुई थी.
खाने में जहर का आरोप लगा रहे थे परिजन

Guna Hawala Scandal: गुना का हाईप्रोफाइल हवाला कांड अब एक नई करवट ले रहा है. जहां एक तरफ ट्रेनी IPS आयुष जाखड़ की जांच टीम गुजरात के व्यापारी को बयान के लिए बुला रही है, वहीं दूसरी तरफ निवर्तमान एसपी अंकित सोनी के तबादले ने शहर में एक नया विवाद खड़ा कर दिया है. 'लेडी सिंघम' हितिका वासल ने कमान संभाल ली है, लेकिन अंकित सोनी के समर्थन में हिंदू संगठन सड़कों पर उतर आए हैं.

इजरायल अमेरिका और ईरान के बीच चल रहे युद्ध का असर पूरी दुनिया में देखने को मिल रहा है और भारत भी इससे अछूता नहीं है, इस युद्ध के चलते भारत में भी ऊर्जा संकट पैदा हो रहा था, इसी संकट को लेकर पीएम मोदी ने आज संसद में पहली बार सार्वजनिक तौर पर बयान दिया. पश्चिम एशिया में जंग के हालातों पर पीएम मोदी ने लोकसभा में 25 मिनट की स्पीच दी उन्होंने कहा कि तनाव खत्म होना चाहिए. बातचीत से ही समस्या का समाधान है. पीएम ने कहा कि नागरिकों और पावर प्लांट पर हमले मंजूर नहीं हैं. होमुर्ज का रास्ता रोकना स्वीकार नहीं होगा ‘सरकार की कोशिश है कि देश में तेल-गैस संकट न हो. इसके लिए 27 की जगह अब 41 देशों से इंपोर्ट कर रहे हैं. पश्चिम एशिया में एक करोड़ भारतीय रहते हैं. उनकी सुरक्षा हमारी प्राथमिकता है.

हैदराबाद में आगामी रामनवमी शोभा यात्रा को लेकर गोशामहल के विधायक टी. राजा सिंह ने पुलिस प्रशासन पर गंभीर आरोप लगाए हैं. उन्होंने कहा कि साल 2010 से लगातार शोभा यात्रा आयोजित की जा रही है, लेकिन हर साल पुलिस की ओर से बाधाएं खड़ी की जाती हैं. उनका आरोप है कि सिदंबर बाजार, पुराना पुल और बेगम बाजार जैसे इलाकों में विशेष रूप से लाठीचार्ज के लिए टास्क फोर्स तैनात की जाती है. साथ ही उन्होंने दावा किया कि हर साल उनके खिलाफ FIR दर्ज की जाती है और इस बार भी पुलिस अपनी गलतियों का ठीकरा उन पर फोड़ सकती है.










