
बांदा: अवैध संबंध के शक में कुल्हाड़ी से काटकर पत्नी को मार डाला, आरोपी अरेस्ट
AajTak
UP Crime: बांदा में एक शख्स ने कुल्हाड़ी से हमला कर पत्नी को मौत के घाट उतार दिया. पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है और उससे पूछताछ करने में जुटी है. मृतका के भतीजे सुनील कुमार ने बताया कि फूफा जी शराब पीने के आदी हैं, उन्होंने 2 जुलाई को बुआ पर अवैध संबंध का आरोप लगाकर कुल्हाड़ी से उनके सिर पर वार किया.
उत्तर प्रदेश के बांदा में सनकी पति ने कुल्हाड़ी से वार कर अपनी पत्नी को मौत के घाट उतार दिया. परिजनों का आरोप है कि आरोपी पत्नी के चरित्र पर शक करता था और उस पर अवैध संबंध का आरोप लगाता था. घटना की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची शव को कब्जे में लिया और पोस्टमार्टम के लिए भेज मामले की जांच शुरू की.
पुलिस ने मृतका के पति को हिरासत में लिया है और उससे पूछताछ करने में जुटी है. यह मामला शहर कोतवाली इलाके का है. मृतका के भतीजे सुनील कुमार ने बताया कि फूफा जी शराब पीने के आदी हैं, उन्होंने 2 जुलाई को बुआ पर अवैध संबंध का आरोप लगाकर कुल्हाड़ी से उनके सिर पर वार किया.
कुल्हाड़ी से हमला कर पत्नी को मौत के घाट उतारा
जिसमें वह गंभीर रूप से घायल हो गई. तुरंत ही उन्हें इलाज के लिए जिला अस्पताल ले जाया गया. जहां से कानपुर रेफर कर दिया. इसके बाद डॉक्टरों ने ग्वालियर भेजा लेकिन 17 जुलाई को उनकी मौत हो गई. पोस्टमार्टम के बाद शव को परिजनों को सौंप दिया है.
पुलिस ने आरोपी पति को गिरफ्तार कर लिया
परिजनों की तहरीर पर पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है. एसपी अभिनंदन ने बताया कि एक शख्स ने अवैध संबंध के शक में अपनी पत्नी को कुल्हाड़ी से वार कर उसे मौत के घाट उतार दिया. आरोपी को हिरासत में ले लिया है और हत्या में इस्तेमाल की गई कुल्हाड़ी को बरामद कर लिया गया. मामले की जांच जारी है, उसी के हिसाब से आगे की कार्रवाई की जाएगी.

Guna Hawala Scandal: गुना का हाईप्रोफाइल हवाला कांड अब एक नई करवट ले रहा है. जहां एक तरफ ट्रेनी IPS आयुष जाखड़ की जांच टीम गुजरात के व्यापारी को बयान के लिए बुला रही है, वहीं दूसरी तरफ निवर्तमान एसपी अंकित सोनी के तबादले ने शहर में एक नया विवाद खड़ा कर दिया है. 'लेडी सिंघम' हितिका वासल ने कमान संभाल ली है, लेकिन अंकित सोनी के समर्थन में हिंदू संगठन सड़कों पर उतर आए हैं.

इजरायल अमेरिका और ईरान के बीच चल रहे युद्ध का असर पूरी दुनिया में देखने को मिल रहा है और भारत भी इससे अछूता नहीं है, इस युद्ध के चलते भारत में भी ऊर्जा संकट पैदा हो रहा था, इसी संकट को लेकर पीएम मोदी ने आज संसद में पहली बार सार्वजनिक तौर पर बयान दिया. पश्चिम एशिया में जंग के हालातों पर पीएम मोदी ने लोकसभा में 25 मिनट की स्पीच दी उन्होंने कहा कि तनाव खत्म होना चाहिए. बातचीत से ही समस्या का समाधान है. पीएम ने कहा कि नागरिकों और पावर प्लांट पर हमले मंजूर नहीं हैं. होमुर्ज का रास्ता रोकना स्वीकार नहीं होगा ‘सरकार की कोशिश है कि देश में तेल-गैस संकट न हो. इसके लिए 27 की जगह अब 41 देशों से इंपोर्ट कर रहे हैं. पश्चिम एशिया में एक करोड़ भारतीय रहते हैं. उनकी सुरक्षा हमारी प्राथमिकता है.

हैदराबाद में आगामी रामनवमी शोभा यात्रा को लेकर गोशामहल के विधायक टी. राजा सिंह ने पुलिस प्रशासन पर गंभीर आरोप लगाए हैं. उन्होंने कहा कि साल 2010 से लगातार शोभा यात्रा आयोजित की जा रही है, लेकिन हर साल पुलिस की ओर से बाधाएं खड़ी की जाती हैं. उनका आरोप है कि सिदंबर बाजार, पुराना पुल और बेगम बाजार जैसे इलाकों में विशेष रूप से लाठीचार्ज के लिए टास्क फोर्स तैनात की जाती है. साथ ही उन्होंने दावा किया कि हर साल उनके खिलाफ FIR दर्ज की जाती है और इस बार भी पुलिस अपनी गलतियों का ठीकरा उन पर फोड़ सकती है.










