
दिल्ली में बांग्लादेश उच्चायोग के बाहर VHP का प्रोटेस्ट, उधर ढाका में भी भारतीय उच्चायोग के बाहर बख्तरबंद गाड़ियां तैनात
AajTak
बांग्लादेश में हिंदुओं पर कथित अत्याचार और दीपू चंद्र दास की मॉब लिंचिंग के खिलाफ दिल्ली स्थित बांग्लादेश हाई कमीशन के बाहर विश्व हिंदू परिषद और अन्य हिंदू संगठनों का विरोध प्रदर्शन जारी है. हालात को देखते हुए दिल्ली पुलिस ने इलाके में भारी सुरक्षा तैनात कर दी है, वहीं इस मुद्दे पर भारत-बांग्लादेश के बीच कूटनीतिक तनाव भी बढ़ता दिख रहा है.
बांग्लादेश में हिंदुओं के खिलाफ हिंसा और दीपू चंद्र दास की मॉब लिंचिंग को लेकर राजधानी दिल्ली में माहौल गरमा गया है. विश्व हिंदू परिषद (वीएचपी), बजरंग दल और अन्य हिंदू संगठनों के कार्यकर्ताओं ने मंगलवार को बांग्लादेश हाई कमीशन के बाहर जोरदार प्रदर्शन किया. प्रदर्शनकारियों ने बैनर-पोस्टर हाथ में लेकर नारेबाजी की और बांग्लादेश में हिंदुओं की सुरक्षा सुनिश्चित करने की मांग की.
प्रदर्शन में शामिल एक कार्यकर्ता ने कहा, "बांग्लादेश में हिंदुओं को मारा जा रहा है, यह अत्याचार अब बर्दाश्त नहीं किया जा सकता." प्रदर्शन की घोषणा के पहले से ही दिल्ली पुलिस अलर्ट मोड में थी. हाई कमीशन के बाहर तीन स्तर की बैरिकेडिंग की गई है और पुलिस के साथ-साथ अर्धसैनिक बलों की भी तैनाती की गई है. सड़क के दोनों ओर बैरिकेड्स लगाए गए हैं और पूरे इलाके में सीसीटीवी से निगरानी की जा रही है.
यह भी पढ़ें: बांग्लादेश में लिंचिंग और हिंसा के बीच खौफ में हिंदू, ढाका से आजतक की ग्राउंड रिपोर्ट
पुलिस सूत्रों के मुताबिक, शनिवार को भी 15 से 20 प्रदर्शनकारी हाई कमीशन के पास पहुंचे थे, जिन्हें पांच मिनट के भीतर हटा दिया गया था. कुछ लोगों को हिरासत में लेकर दिल्ली पुलिस और खुफिया एजेंसियों ने पूछताछ की, जिसके बाद उन्हें छोड़ दिया गया. मंगलवार को भी प्रदर्शनकारियों को दुर्गाबाई देशमुख साउथ कैंपस मेट्रो स्टेशन के पास ही रोकने की रणनीति अपनाई गई.
राजनयिक मिशनों की सुरक्षा पर बांग्लादेश की चिंता
इस बीच, बांग्लादेश सरकार ने भारत में अपने राजनयिक मिशनों की सुरक्षा को लेकर गंभीर चिंता जताई है. बांग्लादेश के विदेश मंत्रालय ने भारतीय उच्चायुक्त के सामने नई दिल्ली और सिलीगुड़ी में हुए घटनाक्रम पर आपत्ति दर्ज कराई. बयान में कहा गया कि "राजनयिक प्रतिष्ठानों के खिलाफ किसी भी तरह की हिंसा या धमकी अस्वीकार्य है और इससे शांति, सहिष्णुता और आपसी सम्मान के सिद्धांत कमजोर होते हैं."

मिड मार्च में तेज़ गर्मी महसूस हो रही थी. ये सिलसिला पिछले कई दिनों से जारी था. लेकिन फिर बारिश ने ऐसी दस्तक दी है कि पहाड़ों और मैदानों में ठंड लौट आई है. ये सब वेस्टर्न डिस्टर्बेंस की वजह से हुआ. IMD के मुताबिक, पश्चिमी विक्षोभ के कारण पहाड़ी क्षेत्रों में 29 मार्च तक बर्फबारी और बारिश जारी रहेगी.

पाकिस्तान के लिए जासूसी करने वाले नेटवर्क का भंडाफोड़ करते हुए गाजियाबाद पुलिस ने नौशाद अली को फरीदाबाद से गिरफ्तार किया. वह पंचर की दुकान की आड़ में जासूसी कर रहा था. इस गिरोह के सरगना सुहेल समेत 22 आरोपी पकड़े जा चुके हैं. गैंग रेलवे स्टेशनों और सुरक्षा ठिकानों की फोटो-वीडियो पाकिस्तान भेजता था. दिल्ली-हरियाणा में लगाए कैमरों की लाइव स्ट्रीमिंग भी पाकिस्तान तक पहुंच रही थी. 50 सोलर कैमरे लगाने की योजना थी, जिनमें से कुछ बरामद कर जांच जारी है.

मालदीव में 19 मार्च को हुए स्पीडबोट हादसे में गौतम सिंघानिया सुरक्षित बच गए, जबकि एक भारतीय अब भी लापता है. मालदीव पुलिस सेवा के अनुसार, वावू फेलिधू में हुई इस घटना में 7 लोग सवार थे. सिंघानिया को मामूली चोटों के बाद छुट्टी मिल गई. दो घायलों का इलाज जारी है और दो को भारत भेजा गया. पी वी सिंधु ने दो लोगों के निधन की आशंका जताई है, लेकिन आधिकारिक पुष्टि नहीं हुई है. हादसे की वजह की जांच जारी है.

IMD के अनुसार, इस सप्ताह उत्तर-पश्चिम भारत में तीन सक्रिय पश्चिमी विक्षोभ बारिश, तेज हवाओं और गरज-चमक के साथ आएंगे., जिससे पंजाब, हरियाणा, दिल्ली और उत्तर प्रदेश में मौसम अस्थिर रहेगा. यह स्थिति रबी फसलों जैसे गेहूं, सरसों और चना के लिए खतरा है, क्योंकि तेज हवाएं और बेमौसम बारिश फसलों को नुकसान पहुंचा सकती हैं.

'सब देखते रहे, वो गोली चलाता रहा…' वाराणसी के उदय प्रताप कॉलेज हत्याकांड की चश्मदीद छात्रा शिवांगी सिंह का बयान सामने आया है. उसने बताया कि बीएससी छात्र सूर्य प्रताप सिंह को बचाने की कोशिश हुई, लेकिन हमलावर दोबारा लौटकर गोली मार गया. घटना के बाद कॉलेज सुरक्षा, प्रशासन की भूमिका और कानून-व्यवस्था पर गंभीर सवाल उठ रहे हैं, जिससे छात्रों में डर और आक्रोश का माहौल है.








