
पत्नी को किडनी बीमारी, इलाज के लिए जुटाने थे पैसे..., चोरी की 10 बाइक्स के साथ दो गिरफ्तार
AajTak
अहमदाबाद पुलिस ने वाहन चोरी के गिरोह का भंडाफोड़ करते हुए दो आरोपियों को गिरफ्तार कर 10 चोरी की मोटरसाइकिलें बरामद की हैं. पूछताछ में एक आरोपी ने पत्नी की किडनी बीमारी के इलाज के लिए चोरी करने की बात कबूली. आरोपी गुजरात और अन्य राज्यों में भी वारदातों को अंजाम दे चुके थे.
गुजरात के अहमदाबाद से एक चौंकाने वाला मामला सामने आया है, जहां पुलिस ने वाहन चोरी के एक गिरोह का पर्दाफाश करते हुए 10 चोरी की मोटरसाइकिलों के साथ दो आरोपियों को गिरफ्तार किया है. पूछताछ के दौरान सामने आया कि आरोपियों में से एक अपनी पत्नी की गंभीर किडनी बीमारी के इलाज के लिए चोरी की वारदातों को अंजाम दे रहा था.
अहमदाबाद पुलिस के जोन-7 एलसीबी (लोकल क्राइम ब्रांच) दस्ते ने इस कार्रवाई को अंजाम दिया. पुलिस ने वेजलपुर इलाके से साजिद शेता और अहमद कुरैशी नाम के दो आरोपियों को गिरफ्तार किया है. पुलिस के अनुसार, ये आरोपी न केवल अहमदाबाद बल्कि गुजरात के अन्य जिलों और दूसरे राज्यों में भी वाहन चोरी की घटनाओं में शामिल थे.
एलसीबी टीम को मुखबिर से सूचना मिली थी कि कुछ लोग चोरी की दोपहिया गाड़ियों को बेचने की फिराक में घूम रहे हैं. सूचना के आधार पर पुलिस ने जाल बिछाकर दोनों आरोपियों को पकड़ लिया. तलाशी के दौरान उनके कब्जे से 10 चोरी की मोटरसाइकिलें बरामद की गईं, जिनकी कुल कीमत करीब 5.20 लाख रुपये बताई जा रही है.
पुलिस पूछताछ में आरोपियों ने खुलासा किया कि उन्होंने अहमदाबाद के अलावा राजकोट, मोरबी और मुंबई जैसे शहरों से भी वाहन चोरी किए थे. आरोपी नकली चाबियों का इस्तेमाल करते थे या फिर वाहन के तारों को जोड़कर मोटरसाइकिल को स्टार्ट कर लेते थे. चोरी के बाद वे इन वाहनों को बेचने की योजना बना रहे थे, लेकिन इससे पहले ही पुलिस ने उन्हें गिरफ्तार कर लिया.
पूछताछ के दौरान साजिद अहमद ने पुलिस को बताया कि उसकी पत्नी किडनी की गंभीर बीमारी से पीड़ित है और इलाज में भारी खर्च आ रहा था. इसी आर्थिक तंगी के चलते उसने वाहन चोरी करने का रास्ता अपनाया. हालांकि पुलिस ने स्पष्ट किया है कि किसी भी परिस्थिति में अपराध को जायज नहीं ठहराया जा सकता. पुलिस ने दोनों आरोपियों के खिलाफ संबंधित धाराओं में मामला दर्ज कर आगे की जांच शुरू कर दी है. साथ ही यह भी पता लगाया जा रहा है कि इस गिरोह से जुड़े अन्य लोग तो नहीं हैं और चोरी के वाहनों को किन-किन स्थानों पर बेचा जाना था.

मालदीव में 19 मार्च को हुए स्पीडबोट हादसे में गौतम सिंघानिया सुरक्षित बच गए, जबकि एक भारतीय अब भी लापता है. मालदीव पुलिस सेवा के अनुसार, वावू फेलिधू में हुई इस घटना में 7 लोग सवार थे. सिंघानिया को मामूली चोटों के बाद छुट्टी मिल गई. दो घायलों का इलाज जारी है और दो को भारत भेजा गया. पी वी सिंधु ने दो लोगों के निधन की आशंका जताई है, लेकिन आधिकारिक पुष्टि नहीं हुई है. हादसे की वजह की जांच जारी है.

IMD के अनुसार, इस सप्ताह उत्तर-पश्चिम भारत में तीन सक्रिय पश्चिमी विक्षोभ बारिश, तेज हवाओं और गरज-चमक के साथ आएंगे., जिससे पंजाब, हरियाणा, दिल्ली और उत्तर प्रदेश में मौसम अस्थिर रहेगा. यह स्थिति रबी फसलों जैसे गेहूं, सरसों और चना के लिए खतरा है, क्योंकि तेज हवाएं और बेमौसम बारिश फसलों को नुकसान पहुंचा सकती हैं.

'सब देखते रहे, वो गोली चलाता रहा…' वाराणसी के उदय प्रताप कॉलेज हत्याकांड की चश्मदीद छात्रा शिवांगी सिंह का बयान सामने आया है. उसने बताया कि बीएससी छात्र सूर्य प्रताप सिंह को बचाने की कोशिश हुई, लेकिन हमलावर दोबारा लौटकर गोली मार गया. घटना के बाद कॉलेज सुरक्षा, प्रशासन की भूमिका और कानून-व्यवस्था पर गंभीर सवाल उठ रहे हैं, जिससे छात्रों में डर और आक्रोश का माहौल है.

E30 Petrol: ऑल इंडिया डिस्टिलर्स एसोसिएशन (AIDA) ने सरकार ने पेट्रोल में एथेनॉल ब्लेंडिंग 20% से बढ़ाकर 30% तक करने की मांग की है. इसके अलावा डीजल में भी एथेनॉल ब्लेंडिंग की संभावनाओं को तलाशने की बात कही जा रही है. सरकार पहले की कह चुकी है कि, एथेनॉल ब्लेंडिंग के चलते भारत ने करोड़ो बैरल कम तेल आयात किया है.

वाराणसी में शंकराचार्य स्वामी अविमुक्तेश्वरानंद ने चतुरंगिणी सेना सभा का गठन कर 27 सदस्यों की टीम बनाई और ‘रोको, टोको, ठोको’ का नारा दिया. माघ मेले की घटना के बाद शुरू हुई पहल में 10 महीने में भर्ती व प्रशिक्षण का खाका तैयार होगा. उन्होंने बताया कि संगठन का उद्देश्य सनातन प्रतीकों की रक्षा और समाज में सुरक्षा का भाव मजबूत करना है.

अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने बताया कि अमेरिका ने ईरान के पावर प्लांट पर हमले को 5 दिन तक टाल दिया है. इसके साथ ट्रंप ने कहा कि ईरान के साथ बातचीत पर के नतीजे पर आगे का फैसला होगा. वहीं ट्रंप के इस ऐलान के बाद दुनिया के बाजारों में जबरदस्त उछाल आया है और कच्चे तेल की कीमतों में 11% की गिरावट आई है.







