
बिछड़ने के डर ने ली 4 जानें...मां को मिली बच्चों की कस्टडी, तो मासूमों को जहर देकर पिता और दादी ने कर ली खुदकुशी
AajTak
कलाधरन और उनकी पत्नी के बीच फैमिली कोर्ट में एक केस चल रहा था. पत्नी परिवार से अलग रह रही थी. कोर्ट ने बच्चों को पत्नी के पास छोड़ने का आदेश दिया था. इसके बाद यह घटनाक्रम सामने आया.
केरल के कन्नूर जिले से एक हृदयविदारक घटना सामने आई है. जहां बच्चों की कस्टडी के कानूनी आदेश के बाद हंसता-खेलता परिवार खत्म हो गया. एक पिता और दादी ने दो मासूम बच्चों को जहर देकर खुदकुशी कर ली. यह आत्मघाती कदम उस अदालती आदेश के बाद उठाया गया, जिसमें बच्चों को उनकी मां को सौंपने का आदेश दिया गया था.
मृतकों की पहचान कलाधरन (36), उनकी 56 वर्षीय मां उषा और कलाधरन के दो मासूम बच्चों हिमा (6) और कन्नन (2) के रूप में हुई है. कलाधरन और उनकी पत्नी के बीच फैमिली कोर्ट में मामला चल रहा था. कोर्ट ने हाल ही में आदेश दिया था कि बच्चों को उनकी मां के पास रहने के लिए भेज दिया जाए.
कोर्ट के आदेश के बाद पत्नी के परिवार ने बच्चों की कस्टडी के लिए पुलिस से संपर्क किया था. पुलिस ने कलाधरन के पिता उन्नीकृष्णन को फोन कर सोमवार बच्चों को सौंपने का निर्देश दिया था.
माना जा रहा है कि बच्चों को खुद से दूर भेजने के गम में कलाधरन और उनकी मां उषा ने पहले बच्चों को जहर दिया और फिर बेडरूम में फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली.
पिता ने देखा बंद दरवाजा और सुसाइड नोट
कलाधरन के पिता एके उन्नीकृष्णन पेशे से ऑटो ड्राइवर हैं. जब रात 9 बजे काम से लौटे तो घर का दरवाजा अंदर से बंद मिला. कई बार बुलाने और दरवाजा खटखटाने पर भी जब अंदर से कोई हलचल नहीं हुई, तो वे घबरा गए. उन्हें घर के बाहरी हिस्से में एक सुसाइड नोट मिला, जिसे लेकर वे तुरंत पुलिस स्टेशन पहुंचे.

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने ईरान जंग पर राज्यसभा में कहा कि पश्चिम एशिया में चल रहे इस युद्ध को तीन हफ्ते से ज्यादा का समय हो चुका है. इसने पूरे विश्व को गंभीर ऊर्जा संकट में डाल दिया है. इसका असर भारत पर भी पड़ रहा है. गल्फ देशों में करीब एक करोड़ भारतीय रहते हैं, वहां काम करते हैं. उनके जीवन की रक्षा भी भारत के लिए चिंता का विषय है. होर्मुज स्ट्रेट में बड़ी संख्या में जहाज फंसे हैं. उनके क्रू मेंबर्स भी अधिकतर भारतीय हैं. यह भी भारत के लिए चिंता का विषय है. ऐसे में जरूरी है कि भारत के इस उच्च सदन से दुनिया में संवाद का संदेश जाए. हम गल्फ के देशों के साथ लगातार संपर्क में हैं. हम ईरान, इजरायल और अमेरिका के साथ भी संपर्क में हैं. हमने डीएस्केलेशन और होर्मुज स्ट्रेट खोले जाने पर भी लगातार बात की है. भारत ने नागरिकों पर, सिविल इंफ्रास्ट्रक्चर पर, एनर्जी और ट्रांसपोर्टेशन इंफ्रास्ट्रक्चर पर हमलों का विरोध किया है.

राजस्थान माध्यमिक शिक्षा बोर्ड (RBSE) ने 10वीं कक्षा का फाइनल रिजल्ट 2026 घोषित कर दिया है. इस वर्ष लगभग 10 लाख छात्र परीक्षा में शामिल हुए. परिणाम आधिकारिक वेबसाइट rajeduboard.rajasthan.gov.in और rajresults.nic.in पर लाइव कर दिए गए हैं. बोर्ड ने मूल्यांकन प्रक्रिया रिकॉर्ड समय में पूरी की है ताकि नया शैक्षणिक सत्र एक अप्रैल से शुरू हो सके.

मिड मार्च में तेज़ गर्मी महसूस हो रही थी. ये सिलसिला पिछले कई दिनों से जारी था. लेकिन फिर बारिश ने ऐसी दस्तक दी है कि पहाड़ों और मैदानों में ठंड लौट आई है. ये सब वेस्टर्न डिस्टर्बेंस की वजह से हुआ. IMD के मुताबिक, पश्चिमी विक्षोभ के कारण पहाड़ी क्षेत्रों में 29 मार्च तक बर्फबारी और बारिश जारी रहेगी.










