
छत्तीसगढ़ के मजदूर की केरल में पीट-पीटकर हत्या, परिवार को 5 लाख की सहायता देगी बीजेपी सरकार
AajTak
केरल के पलक्कड़ जिले में छत्तीसगढ़ के एक प्रवासी मजदूर की भीड़ द्वारा पीट-पीटकर हत्या किए जाने की घटना पर छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने गहरा शोक व्यक्त किया है. मुख्यमंत्री ने इस घटना को अमानवीय और बेहद पीड़ादायक बताते हुए पीड़ित परिवार को हर संभव मदद का भरोसा दिलाया है.
केरल के पलक्कड़ जिले में छत्तीसगढ़ के प्रवासी मजदूर रामनारायण बघेल की हत्या की घटना ने पूरे देश को झकझोर कर रख दिया है. रामनारायण बघेल, छत्तीसगढ़ के सक्ती जिले के हसौद तहसील अंतर्गत करही गांव के निवासी थे. 17 दिसंबर को उन्हें कथित तौर पर बांग्लादेशी नागरिक समझकर भीड़ ने बेरहमी से पीट-पीटकर मौत के घाट उतार दिया.
इस दर्दनाक घटना पर छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने गहरा शोक और संवेदना व्यक्त की है. मुख्यमंत्री कार्यालय की ओर से जारी बयान में कहा गया कि किसी भी निर्दोष नागरिक के खिलाफ हिंसा एक सभ्य समाज के मूल्यों के खिलाफ है और यह पूरी मानवता पर एक कलंक है. मुख्यमंत्री ने इस घटना को अत्यंत पीड़ादायक बताते हुए कहा कि छत्तीसगढ़ सरकार पूरी संवेदनशीलता के साथ पीड़ित परिवार के साथ खड़ी है.
यह भी पढ़ें: 'क्या तुम बांग्लादेशी हो?' केरल में दलित युवक की लिंचिंग, पहचान पूछते हमलावरों का वीडियो आया सामने
मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने मृतक के परिजनों को पांच लाख रुपये की आर्थिक सहायता देने की घोषणा की है. इसके साथ ही सरकार की ओर से मृतक के परिवार के सदस्यों को तुरंत केरल भेजने की व्यवस्था भी की गई है. मुख्यमंत्री के निर्देश पर रामनारायण बघेल के पार्थिव शरीर को पूरे सम्मान के साथ उनके पैतृक गांव लाने के लिए सभी आवश्यक इंतजाम किए गए हैं. पार्थिव शरीर को हवाई मार्ग से छत्तीसगढ़ लाया जाएगा.
सीएम पिनरई विजयन ने घटना की निंदा की
इस बीच, केरल के मुख्यमंत्री पिनराई विजयन ने भी इस जघन्य घटना पर सख्त रुख अपनाते हुए राज्य सरकार से इसमें शामिल सभी आरोपियों के खिलाफ कठोरतम कानूनी कार्रवाई सुनिश्चित करने को कहा है, ताकि भविष्य में इस तरह की अमानवीय घटनाएं दोबारा न हो.

मालदीव में 19 मार्च को हुए स्पीडबोट हादसे में गौतम सिंघानिया सुरक्षित बच गए, जबकि एक भारतीय अब भी लापता है. मालदीव पुलिस सेवा के अनुसार, वावू फेलिधू में हुई इस घटना में 7 लोग सवार थे. सिंघानिया को मामूली चोटों के बाद छुट्टी मिल गई. दो घायलों का इलाज जारी है और दो को भारत भेजा गया. पी वी सिंधु ने दो लोगों के निधन की आशंका जताई है, लेकिन आधिकारिक पुष्टि नहीं हुई है. हादसे की वजह की जांच जारी है.

IMD के अनुसार, इस सप्ताह उत्तर-पश्चिम भारत में तीन सक्रिय पश्चिमी विक्षोभ बारिश, तेज हवाओं और गरज-चमक के साथ आएंगे., जिससे पंजाब, हरियाणा, दिल्ली और उत्तर प्रदेश में मौसम अस्थिर रहेगा. यह स्थिति रबी फसलों जैसे गेहूं, सरसों और चना के लिए खतरा है, क्योंकि तेज हवाएं और बेमौसम बारिश फसलों को नुकसान पहुंचा सकती हैं.

'सब देखते रहे, वो गोली चलाता रहा…' वाराणसी के उदय प्रताप कॉलेज हत्याकांड की चश्मदीद छात्रा शिवांगी सिंह का बयान सामने आया है. उसने बताया कि बीएससी छात्र सूर्य प्रताप सिंह को बचाने की कोशिश हुई, लेकिन हमलावर दोबारा लौटकर गोली मार गया. घटना के बाद कॉलेज सुरक्षा, प्रशासन की भूमिका और कानून-व्यवस्था पर गंभीर सवाल उठ रहे हैं, जिससे छात्रों में डर और आक्रोश का माहौल है.

E30 Petrol: ऑल इंडिया डिस्टिलर्स एसोसिएशन (AIDA) ने सरकार ने पेट्रोल में एथेनॉल ब्लेंडिंग 20% से बढ़ाकर 30% तक करने की मांग की है. इसके अलावा डीजल में भी एथेनॉल ब्लेंडिंग की संभावनाओं को तलाशने की बात कही जा रही है. सरकार पहले की कह चुकी है कि, एथेनॉल ब्लेंडिंग के चलते भारत ने करोड़ो बैरल कम तेल आयात किया है.

वाराणसी में शंकराचार्य स्वामी अविमुक्तेश्वरानंद ने चतुरंगिणी सेना सभा का गठन कर 27 सदस्यों की टीम बनाई और ‘रोको, टोको, ठोको’ का नारा दिया. माघ मेले की घटना के बाद शुरू हुई पहल में 10 महीने में भर्ती व प्रशिक्षण का खाका तैयार होगा. उन्होंने बताया कि संगठन का उद्देश्य सनातन प्रतीकों की रक्षा और समाज में सुरक्षा का भाव मजबूत करना है.

अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने बताया कि अमेरिका ने ईरान के पावर प्लांट पर हमले को 5 दिन तक टाल दिया है. इसके साथ ट्रंप ने कहा कि ईरान के साथ बातचीत पर के नतीजे पर आगे का फैसला होगा. वहीं ट्रंप के इस ऐलान के बाद दुनिया के बाजारों में जबरदस्त उछाल आया है और कच्चे तेल की कीमतों में 11% की गिरावट आई है.







