
ज्यादा फास्ट फूड खाने की वजह से हुई 11वीं की छात्रा की मौत, AIIMS के डॉक्टरों ने की पुष्टि
AajTak
अमरोहा जिले की 11वीं कक्षा की छात्रा की मौत अत्यधिक फास्ट फूड सेवन के कारण हुई, जिससे उसकी आंतें गंभीर रूप से क्षतिग्रस्त हो गईं. दिल्ली के एम्स अस्पताल में इलाज के दौरान उसकी मौत हो गई. डॉक्टरों ने फास्ट फूड को मौत का मुख्य कारण बताया है. ये घटना बच्चों और किशोरों में बढ़ती जंक फूड की आदतों के प्रति एक गंभीर चेतावनी है. परिवार और स्थानीय लोग इस घटना से गहरे सदमे में हैं.
उत्तर प्रदेश के अमरोहा जिले से एक चौंकाने वाला मामला सामने आया है, जहां 11वीं कक्षा में पढ़ने वाली एक छात्रा की मौत का कारण अत्यधिक फास्ट फूड का सेवन बताया गया है. इलाज के दौरान दिल्ली के एम्स अस्पताल में छात्रा की मौत हो गई. डॉक्टरों के मुताबिक, लंबे समय तक जंक फूड खाने से उसकी आंतें गंभीर रूप से क्षतिग्रस्त हो गई थीं.
जानकारी के अनुसार, छात्रा अमरोहा के नगर कोतवाली क्षेत्र के अफगान मोहल्ले की रहने वाली थी. परिजनों का कहना है कि छात्रा को चाउमीन, मैगी, पिज़्ज़ा और बर्गर जैसे फास्ट फूड खाने की आदत थी. कुछ समय से उसकी तबीयत लगातार बिगड़ रही थी, जिसके बाद उसे पहले स्थानीय अस्पताल में भर्ती कराया गया और हालत गंभीर होने पर दिल्ली एम्स रेफर किया गया.
डॉक्टरों के मुताबिक, फास्ट फूड के अत्यधिक सेवन से छात्रा की आंतों में गंभीर समस्या पैदा हो गई थी. आंतों को साफ करने के लिए सर्जरी भी की गई, लेकिन इसके बावजूद छात्रा की जान नहीं बचाई जा सकी. इलाज के दौरान ही उसकी मौत हो गई. एम्स के डॉक्टरों ने प्रारंभिक तौर पर फास्ट फूड को ही छात्रा की हालत बिगड़ने और मौत का कारण बताया है.
इस घटना के बाद परिवार में मातम पसरा हुआ है और स्थानीय स्तर पर भी इस मामले को लेकर चिंता जताई जा रही है. ये मामला बच्चों और किशोरों में बढ़ती जंक फूड की आदतों को लेकर एक गंभीर चेतावनी के तौर पर देखा जा रहा है.

मालदीव में 19 मार्च को हुए स्पीडबोट हादसे में गौतम सिंघानिया सुरक्षित बच गए, जबकि एक भारतीय अब भी लापता है. मालदीव पुलिस सेवा के अनुसार, वावू फेलिधू में हुई इस घटना में 7 लोग सवार थे. सिंघानिया को मामूली चोटों के बाद छुट्टी मिल गई. दो घायलों का इलाज जारी है और दो को भारत भेजा गया. पी वी सिंधु ने दो लोगों के निधन की आशंका जताई है, लेकिन आधिकारिक पुष्टि नहीं हुई है. हादसे की वजह की जांच जारी है.

IMD के अनुसार, इस सप्ताह उत्तर-पश्चिम भारत में तीन सक्रिय पश्चिमी विक्षोभ बारिश, तेज हवाओं और गरज-चमक के साथ आएंगे., जिससे पंजाब, हरियाणा, दिल्ली और उत्तर प्रदेश में मौसम अस्थिर रहेगा. यह स्थिति रबी फसलों जैसे गेहूं, सरसों और चना के लिए खतरा है, क्योंकि तेज हवाएं और बेमौसम बारिश फसलों को नुकसान पहुंचा सकती हैं.

'सब देखते रहे, वो गोली चलाता रहा…' वाराणसी के उदय प्रताप कॉलेज हत्याकांड की चश्मदीद छात्रा शिवांगी सिंह का बयान सामने आया है. उसने बताया कि बीएससी छात्र सूर्य प्रताप सिंह को बचाने की कोशिश हुई, लेकिन हमलावर दोबारा लौटकर गोली मार गया. घटना के बाद कॉलेज सुरक्षा, प्रशासन की भूमिका और कानून-व्यवस्था पर गंभीर सवाल उठ रहे हैं, जिससे छात्रों में डर और आक्रोश का माहौल है.

E30 Petrol: ऑल इंडिया डिस्टिलर्स एसोसिएशन (AIDA) ने सरकार ने पेट्रोल में एथेनॉल ब्लेंडिंग 20% से बढ़ाकर 30% तक करने की मांग की है. इसके अलावा डीजल में भी एथेनॉल ब्लेंडिंग की संभावनाओं को तलाशने की बात कही जा रही है. सरकार पहले की कह चुकी है कि, एथेनॉल ब्लेंडिंग के चलते भारत ने करोड़ो बैरल कम तेल आयात किया है.

वाराणसी में शंकराचार्य स्वामी अविमुक्तेश्वरानंद ने चतुरंगिणी सेना सभा का गठन कर 27 सदस्यों की टीम बनाई और ‘रोको, टोको, ठोको’ का नारा दिया. माघ मेले की घटना के बाद शुरू हुई पहल में 10 महीने में भर्ती व प्रशिक्षण का खाका तैयार होगा. उन्होंने बताया कि संगठन का उद्देश्य सनातन प्रतीकों की रक्षा और समाज में सुरक्षा का भाव मजबूत करना है.

अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने बताया कि अमेरिका ने ईरान के पावर प्लांट पर हमले को 5 दिन तक टाल दिया है. इसके साथ ट्रंप ने कहा कि ईरान के साथ बातचीत पर के नतीजे पर आगे का फैसला होगा. वहीं ट्रंप के इस ऐलान के बाद दुनिया के बाजारों में जबरदस्त उछाल आया है और कच्चे तेल की कीमतों में 11% की गिरावट आई है.







