
इंजीनियर चला रहा था किडनी तस्करी नेटवर्क, कंबोडिया में करता था सप्लाई... अब हुआ अरेस्ट
AajTak
महाराष्ट्र में कर्ज से परेशान किसानों की किडनी बिक्री के सनसनीखेज मामले में पुलिस को बड़ी कामयाबी मिली है. कंबोडिया में किडनी बिकवाने वाले एजेंट डॉ. कृष्णा को सोलापुर से गिरफ्तार किया गया है. जांच में सामने आया है कि आरोपी असल में इंजीनियर है और पूरे देश में फैले किडनी तस्करी नेटवर्क से जुड़ा हो सकता है.
महाराष्ट्र के कर्ज में डूबे किसानों की किडनी बिक्री के मामले ने पूरे राज्य में हड़कंप मचा दिया है. इस मामले में विशेष जांच दल ने बड़ी कार्रवाई करते हुए कंबोडिया में किडनी बिकवाने वाले एजेंट 'डॉ. कृष्णा' उर्फ मल्लेश को सोलापुर से गिरफ्तार किया है. मोबाइल लोकेशन के आधार पर पुलिस ने उसे पकड़ा, जिसके बाद कई चौंकाने वाले खुलासे हुए हैं.
पुलिस जांच में सामने आया है कि आरोपी का असली नाम मल्लेश है और वह पेशे से इंजीनियर है. उसने लोगों को झांसे में लेने के लिए अपने नाम के आगे 'डॉक्टर' की फर्जी डिग्री जोड़ रखी थी. बताया जा रहा है कि वह खुद भी अपनी किडनी बेच चुका है और इसी अनुभव का हवाला देकर जरूरतमंद लोगों को भरोसे में लेता था. आरोपी मूल रूप से सोलापुर का रहने वाला है और लंबे समय से इस अवैध धंधे से जुड़ा हुआ था.
यह भी पढ़ें: हैदराबाद में अवैध रूप से रह रही विदेशी महिला डिपोर्ट, ड्रग्स तस्करी में गिरफ्तारी के बाद कार्रवाई
इस पूरे मामले की शुरुआत चंद्रपुर जिले के नागभीड़ तालुका के मिंथूर गांव के किसान रोशन कुडे से हुई. साहूकार के कर्ज से परेशान रोशन कुडे ने कंबोडिया में अपनी किडनी बेचने का फैसला किया था. वह फेसबुक पर बने 'किडनी डोनर कम्युनिटी' नामक पेज के जरिए एक व्यक्ति के संपर्क में आया, जिसने खुद को चेन्नई का रहने वाला डॉक्टर बताया। यही व्यक्ति बाद में 'डॉ. कृष्णा' निकला.
आठ लाख रुपये में किडनी बेचने का सौदा
रोशन कुडे और आरोपी के बीच व्हॉट्सऐप के जरिए लगातार बातचीत होती रही. आठ लाख रुपये में किडनी बेचने का सौदा तय हुआ. कंबोडिया रवाना होने से पहले दोनों की पहली और आखिरी मुलाकात कोलकाता एयरपोर्ट पर हुई. किडनी ट्रांसप्लांट के बाद भी दोनों लंबे समय तक संपर्क में रहे.

मालदीव में 19 मार्च को हुए स्पीडबोट हादसे में गौतम सिंघानिया सुरक्षित बच गए, जबकि एक भारतीय अब भी लापता है. मालदीव पुलिस सेवा के अनुसार, वावू फेलिधू में हुई इस घटना में 7 लोग सवार थे. सिंघानिया को मामूली चोटों के बाद छुट्टी मिल गई. दो घायलों का इलाज जारी है और दो को भारत भेजा गया. पी वी सिंधु ने दो लोगों के निधन की आशंका जताई है, लेकिन आधिकारिक पुष्टि नहीं हुई है. हादसे की वजह की जांच जारी है.

IMD के अनुसार, इस सप्ताह उत्तर-पश्चिम भारत में तीन सक्रिय पश्चिमी विक्षोभ बारिश, तेज हवाओं और गरज-चमक के साथ आएंगे., जिससे पंजाब, हरियाणा, दिल्ली और उत्तर प्रदेश में मौसम अस्थिर रहेगा. यह स्थिति रबी फसलों जैसे गेहूं, सरसों और चना के लिए खतरा है, क्योंकि तेज हवाएं और बेमौसम बारिश फसलों को नुकसान पहुंचा सकती हैं.

'सब देखते रहे, वो गोली चलाता रहा…' वाराणसी के उदय प्रताप कॉलेज हत्याकांड की चश्मदीद छात्रा शिवांगी सिंह का बयान सामने आया है. उसने बताया कि बीएससी छात्र सूर्य प्रताप सिंह को बचाने की कोशिश हुई, लेकिन हमलावर दोबारा लौटकर गोली मार गया. घटना के बाद कॉलेज सुरक्षा, प्रशासन की भूमिका और कानून-व्यवस्था पर गंभीर सवाल उठ रहे हैं, जिससे छात्रों में डर और आक्रोश का माहौल है.

E30 Petrol: ऑल इंडिया डिस्टिलर्स एसोसिएशन (AIDA) ने सरकार ने पेट्रोल में एथेनॉल ब्लेंडिंग 20% से बढ़ाकर 30% तक करने की मांग की है. इसके अलावा डीजल में भी एथेनॉल ब्लेंडिंग की संभावनाओं को तलाशने की बात कही जा रही है. सरकार पहले की कह चुकी है कि, एथेनॉल ब्लेंडिंग के चलते भारत ने करोड़ो बैरल कम तेल आयात किया है.

वाराणसी में शंकराचार्य स्वामी अविमुक्तेश्वरानंद ने चतुरंगिणी सेना सभा का गठन कर 27 सदस्यों की टीम बनाई और ‘रोको, टोको, ठोको’ का नारा दिया. माघ मेले की घटना के बाद शुरू हुई पहल में 10 महीने में भर्ती व प्रशिक्षण का खाका तैयार होगा. उन्होंने बताया कि संगठन का उद्देश्य सनातन प्रतीकों की रक्षा और समाज में सुरक्षा का भाव मजबूत करना है.

अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने बताया कि अमेरिका ने ईरान के पावर प्लांट पर हमले को 5 दिन तक टाल दिया है. इसके साथ ट्रंप ने कहा कि ईरान के साथ बातचीत पर के नतीजे पर आगे का फैसला होगा. वहीं ट्रंप के इस ऐलान के बाद दुनिया के बाजारों में जबरदस्त उछाल आया है और कच्चे तेल की कीमतों में 11% की गिरावट आई है.







