
'बांग्लादेश को पाकिस्तान ने गुमराह किया...', ICC के फैसले पर इस चैम्पियन क्रिकेटर का रिएक्शन वायरल
AajTak
बांग्लादेश की जगह आईसीसी ने स्कॉटलैंड को टी20 वर्ल्ड कप 2026 में शामिल किया है. स्कॉटलैंड क्रिकेट बोर्ड ने आईसीसी का आभार जताया और कहा कि उसकी टीम तुरंत भारत आने और स्थानीय परिस्थितियों के अनुसार तैयारी करने के लिए तैयार है.
बांग्लादेशी टीम आईसीसी मेन्स टी20 वर्ल्ड कप 2026 में भाग नहीं लेगी. बांग्लादेश में भारत में अपने मुकाबले खेलने से इनकार कर दिया था, जिसके बाद इंटरनेशनल क्रिकेट काउंसिल (ICC) ने उसे वर्ल्ड कप से आउट कर दिया. बांग्लादेश क्रिकेट बोर्ड (BCB) को आईसीसी ने 24 घंटे का अल्टीमेटम देते हुए पूछा था कि उसकी टीम तय समय पर भारत आएगी या नहीं. जवाब ना मिलने पर ICC ने स्कॉटलैंड को बांग्लादेश की जगह रिप्लेसमेंट टीम घोषित कर दिया.
अब पूर्व क्रिकेटर और 1983 वर्ल्ड कप में भारतीय टीम के सदस्य रहे मदन लाल ने पूरे मामले पर बड़ा बयान दिया है. मदन लाल ने माना कि बांग्लादेश को पाकिस्तान ने भड़काया, जिसके कारण उसका टी20 वर्ल्ड कप 2026 से बाहर होना तय हो गया. बांग्लादेश ने सुरक्षा कारणों का हवाला देते हुए भारत में खेलने से इनकार किया.
मदन लाल ने ANI से कहा, 'ICC ने बहुत अच्छा फैसला लिया. पाकिस्तान ने भी बांग्लादेश को गुमराह किया है. अब यह स्कॉटलैंड के लिए बड़ा अवसर है, उन्हें अंतरराष्ट्रीय अनुभव मिलेगा. बांग्लादेश ने बहुत बड़ी गलती की है.'
मोहसिन नकवी की गीदड़भभकीपाकिस्तान क्रिकेट बोर्ड (PCB) के अध्यक्ष मोहसिन नकवी ने आईसीसी की प्रक्रिया की आलोचना करते हुए कहा कि बांग्लादेश को वही सम्मान मिलना चाहिए था, जो भारत को पाकिस्तान में न खेलने पर दिया गया था. नकवी ने जोर देकर कहा कि पाकिस्तान और भारत की तरह बांग्लादेश भी ICC का पूर्ण सदस्य देश है, नकवी ने यह भी स्पष्ट किया कि पाकिस्तान की टी20 वर्ल्ड कप 2026 में भागीदारी पूरी तरह सरकार के निर्देश पर निर्भर करेगी.
इसी बीच पाकिस्तान क्रिकेट बोर्ड ने टी20 वर्ल्ड कप के लिए 15 सदस्यीय टीम का ऐलान कर दिया. सीनियर खिलाड़ियों बाबर आजम, शाहीन शाह आफरीदी और शादाब खान स्क्वॉड में शामिल हैं. वहीं सलमान अली आगा टीम की कप्तानी करेंगे. पाकिस्तान को इस टू्र्नामेंट के लिए ग्रुप-ए में नीदरलैंड्स, भारत, नामीबिया और संयुक्त राज्य अमेरिका के साथ रखा गया है. उसका पहला मैच 7 फरवरी को कोलंबो में नीदरलैंड्स के खिलाफ निर्धारित है.
टी20 विश्व कप के लिए पाकिस्तान का फुल स्क्वॉड: सलमान अली आगा (कप्तान), बाबर आजम, फखर जमां, ख्वाजा नफाय (विकेटकीपर), मोहम्मद नवाज, मोहम्मद सलमान मिर्जा, फहीम अशरफ, नसीम शाह, साहिबजादा फरहान (विकेटकीपर), सैम अयूब, शाहीन शाह आफरीदी, शादाब खान, उस्मान खान (विकेटकीपर), उस्मान तारिक और अबरार अहमद.

Guna Hawala Scandal: गुना का हाईप्रोफाइल हवाला कांड अब एक नई करवट ले रहा है. जहां एक तरफ ट्रेनी IPS आयुष जाखड़ की जांच टीम गुजरात के व्यापारी को बयान के लिए बुला रही है, वहीं दूसरी तरफ निवर्तमान एसपी अंकित सोनी के तबादले ने शहर में एक नया विवाद खड़ा कर दिया है. 'लेडी सिंघम' हितिका वासल ने कमान संभाल ली है, लेकिन अंकित सोनी के समर्थन में हिंदू संगठन सड़कों पर उतर आए हैं.

इजरायल अमेरिका और ईरान के बीच चल रहे युद्ध का असर पूरी दुनिया में देखने को मिल रहा है और भारत भी इससे अछूता नहीं है, इस युद्ध के चलते भारत में भी ऊर्जा संकट पैदा हो रहा था, इसी संकट को लेकर पीएम मोदी ने आज संसद में पहली बार सार्वजनिक तौर पर बयान दिया. पश्चिम एशिया में जंग के हालातों पर पीएम मोदी ने लोकसभा में 25 मिनट की स्पीच दी उन्होंने कहा कि तनाव खत्म होना चाहिए. बातचीत से ही समस्या का समाधान है. पीएम ने कहा कि नागरिकों और पावर प्लांट पर हमले मंजूर नहीं हैं. होमुर्ज का रास्ता रोकना स्वीकार नहीं होगा ‘सरकार की कोशिश है कि देश में तेल-गैस संकट न हो. इसके लिए 27 की जगह अब 41 देशों से इंपोर्ट कर रहे हैं. पश्चिम एशिया में एक करोड़ भारतीय रहते हैं. उनकी सुरक्षा हमारी प्राथमिकता है.

हैदराबाद में आगामी रामनवमी शोभा यात्रा को लेकर गोशामहल के विधायक टी. राजा सिंह ने पुलिस प्रशासन पर गंभीर आरोप लगाए हैं. उन्होंने कहा कि साल 2010 से लगातार शोभा यात्रा आयोजित की जा रही है, लेकिन हर साल पुलिस की ओर से बाधाएं खड़ी की जाती हैं. उनका आरोप है कि सिदंबर बाजार, पुराना पुल और बेगम बाजार जैसे इलाकों में विशेष रूप से लाठीचार्ज के लिए टास्क फोर्स तैनात की जाती है. साथ ही उन्होंने दावा किया कि हर साल उनके खिलाफ FIR दर्ज की जाती है और इस बार भी पुलिस अपनी गलतियों का ठीकरा उन पर फोड़ सकती है.










