
बांग्लादेश के बाद पाकिस्तान भी टी20 वर्ल्ड कप से बाहर? जानें- फिर किस देश की होगी सरप्राइज एंट्री
AajTak
बांग्लादेश के टी20 विश्व कप 2026 से हटने के बाद अब पाकिस्तान की भागीदारी पर भी संशय है. पीसीबी प्रमुख मोहसिन नकवी ने कहा है कि अंतिम फैसला पाकिस्तान सरकार लेगी. अगर पाकिस्तान टूर्नामेंट से हटता है, तो उसकी जगह किसी एक टीम को चुना जाएगा.
टी20 वर्ल्ड कप 2026 से बांग्लादेश को बाहर किए जाने और उसकी जगह स्कॉटलैंड के शामिल होने के बाद अब इस टूर्नामेंट में पाकिस्तान की भागीदारी को लेकर भी सवाल खड़े हो गए हैं. ऐसी संभावना जताई जा रही है कि पाकिस्तान भी आगामी आईसीसी इवेंट से बाहर हो सकता है.
बांग्लादेश ने सुरक्षा कारणों का हवाला देते हुए भारत की यात्रा से इनकार कर दिया था, जिसके बाद आईसीसी ने आधिकारिक रूप से स्कॉटलैंड को टी20 विश्व कप 2026 में उसकी जगह शामिल कर लिया. स्कॉटलैंड को ग्रुप C में रखा गया है, जहां वह वेस्टइंडीज, इंग्लैंड, इटली और नेपाल के साथ खेलेगा.
बांग्लादेश के टूर्नामेंट से बाहर होने के बाद पाकिस्तान ने उसका समर्थन किया. पाकिस्तान क्रिकेट बोर्ड (PCB) के चेयरमैन मोहसिन नकवी ने आईसीसी के फैसले की आलोचना की थी. इसी दौरान नकवी ने यह भी संकेत दिया कि पाकिस्तान खुद भी टी20 विश्व कप में हिस्सा न लेने का फैसला कर सकता है.
यह भी पढ़ें: पाकिस्तान भी करेगा टी20 वर्ल्ड कप का बहिष्कार? बांग्लादेश के बाहर होने पर नकवी की ICC को धमकी
पाकिस्तान के रोल पर भी संशय
पीसीबी प्रमुख ने कहा कि पाकिस्तान की भागीदारी पर अंतिम फैसला पाकिस्तान सरकार की सलाह के बाद लिया जाएगा. क्रिकइन्फो के हवाले से मोहसिन नकवी ने कहा, 'विश्व कप में हमारी भागीदारी को लेकर हमारा रुख वही होगा, जो पाकिस्तान सरकार मुझे बताएगी. प्रधानमंत्री इस समय पाकिस्तान में नहीं हैं. उनके लौटने के बाद मैं आपको अंतिम फैसला बता पाऊंगा. यह सरकार का फैसला है. हम आईसीसी की नहीं, अपनी सरकार की बात मानते हैं.'

Guna Hawala Scandal: गुना का हाईप्रोफाइल हवाला कांड अब एक नई करवट ले रहा है. जहां एक तरफ ट्रेनी IPS आयुष जाखड़ की जांच टीम गुजरात के व्यापारी को बयान के लिए बुला रही है, वहीं दूसरी तरफ निवर्तमान एसपी अंकित सोनी के तबादले ने शहर में एक नया विवाद खड़ा कर दिया है. 'लेडी सिंघम' हितिका वासल ने कमान संभाल ली है, लेकिन अंकित सोनी के समर्थन में हिंदू संगठन सड़कों पर उतर आए हैं.

इजरायल अमेरिका और ईरान के बीच चल रहे युद्ध का असर पूरी दुनिया में देखने को मिल रहा है और भारत भी इससे अछूता नहीं है, इस युद्ध के चलते भारत में भी ऊर्जा संकट पैदा हो रहा था, इसी संकट को लेकर पीएम मोदी ने आज संसद में पहली बार सार्वजनिक तौर पर बयान दिया. पश्चिम एशिया में जंग के हालातों पर पीएम मोदी ने लोकसभा में 25 मिनट की स्पीच दी उन्होंने कहा कि तनाव खत्म होना चाहिए. बातचीत से ही समस्या का समाधान है. पीएम ने कहा कि नागरिकों और पावर प्लांट पर हमले मंजूर नहीं हैं. होमुर्ज का रास्ता रोकना स्वीकार नहीं होगा ‘सरकार की कोशिश है कि देश में तेल-गैस संकट न हो. इसके लिए 27 की जगह अब 41 देशों से इंपोर्ट कर रहे हैं. पश्चिम एशिया में एक करोड़ भारतीय रहते हैं. उनकी सुरक्षा हमारी प्राथमिकता है.

हैदराबाद में आगामी रामनवमी शोभा यात्रा को लेकर गोशामहल के विधायक टी. राजा सिंह ने पुलिस प्रशासन पर गंभीर आरोप लगाए हैं. उन्होंने कहा कि साल 2010 से लगातार शोभा यात्रा आयोजित की जा रही है, लेकिन हर साल पुलिस की ओर से बाधाएं खड़ी की जाती हैं. उनका आरोप है कि सिदंबर बाजार, पुराना पुल और बेगम बाजार जैसे इलाकों में विशेष रूप से लाठीचार्ज के लिए टास्क फोर्स तैनात की जाती है. साथ ही उन्होंने दावा किया कि हर साल उनके खिलाफ FIR दर्ज की जाती है और इस बार भी पुलिस अपनी गलतियों का ठीकरा उन पर फोड़ सकती है.










