
बांग्लादेश के तख्ता पलट से Global Peace Index रेटिंग देने वाली एजेंसियों का झूठ बेनकाब!
AajTak
ग्लोबल पीस इंडेक्स 2024 में बेहतर रेटिंग वाले देश आज सुलग रहे हैं. हिंसाग्रस्त बांग्लादेश भले ही भारत के मुकाबले ग्लोबल पीस इंडेक्स में बेहतर स्थिति है. इस इंडेक्स में बांग्लादेश 63वें स्थान पर है, जबकि भारत 116वें स्थान पर है, लेकिन भारत में दुनिया का सबसे स्थायी और मजबूत लोकतंत्र है. बांग्लादेश के तख्ता पलट से ग्लोबल पीस इंडेक्स की रेटिंग देने वाली एजेंसियों का झूठ बेनकाब हो गया है.
पड़ोसी मुल्क बांग्लादेश में बेकाबू हिंसा के बीच शेख हसीना ने प्रधानमंत्री पद से इस्तीफा दे दिया है. पद से इस्तीफा देने के बाद उन्होंने देश छोड़ दिया और इस वक्त वह भारत में हैं. शेख हसीना के देश छोड़ने के बाद आर्मी ने कमान संभाल ली है. साथ ही आर्मी चीफ ने हिंसक भीड़ से शांति बनाए रखने की अपील करते हुए कहा कि जल्द ही देश में अंतरिम सरकार का गठन किया जाएगा. वहीं, बांग्लादेश में हुई इस हिंसा से ग्लोबल पीस इंडेक्स में देशों को रेटिंग देने वाली एजेंसियों का झूठ बेनकाब हो गया है.
ब्लैक एंड व्हाइट की रिपोर्ट के अनुसार, वर्ल्ड पीस इंडेक्स 2024 में बांग्लादेश भारत के मुकाबले काफी बेहतर स्थिति में है. रिपोर्ट के मुताबिक, बांग्लादेश इस इंडेक्स में 63वें स्थान पर है. जबकि भारत 116वें स्थान पर है. बांग्लादेश में हिंसा के बीच हुए इस तख्तापलट से ग्लोबल पीस इंडेक्स की रेटिंग देने वाली कंपनियों का पर्दाफाश हो गया है.
बांग्लादेश में तख्ता पटल के बीच आ रहीं हिंसा की तस्वीरें नई नहीं हैं. ऐसी तस्वीरें कुछ साल पहले एशियाई देश अफगानिस्तान से भी आईं थी. जब तालिबानी अफगानिस्तान के राष्ट्रपति भवन में घुसकर तोड़फोड़ मचाई थी.
यह भी पढ़ें: बांग्लादेश में तख्तापलट के बाद प्रमुख विपक्षी नेता खालिदा जिया की रिहाई के आदेश
ब्लैक एंड व्हाइट में अमेरिका के तत्कालीन राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप के चुनाव हारने के बाद संसद में घुसे प्रदर्शनकारी की घटना का भी जिक्र किया गया है. साथ ही रिपोर्ट में श्रीलंका में हुए तख्तापलट और पाकिस्तानी में इमरान खान की गिरफ्तारी के बाद हुए प्रदर्शनों का भी जिक्र है.
'इंडेक्स रेटिंग में भारत से आगे है ये देश'

Guna Hawala Scandal: गुना का हाईप्रोफाइल हवाला कांड अब एक नई करवट ले रहा है. जहां एक तरफ ट्रेनी IPS आयुष जाखड़ की जांच टीम गुजरात के व्यापारी को बयान के लिए बुला रही है, वहीं दूसरी तरफ निवर्तमान एसपी अंकित सोनी के तबादले ने शहर में एक नया विवाद खड़ा कर दिया है. 'लेडी सिंघम' हितिका वासल ने कमान संभाल ली है, लेकिन अंकित सोनी के समर्थन में हिंदू संगठन सड़कों पर उतर आए हैं.

इजरायल अमेरिका और ईरान के बीच चल रहे युद्ध का असर पूरी दुनिया में देखने को मिल रहा है और भारत भी इससे अछूता नहीं है, इस युद्ध के चलते भारत में भी ऊर्जा संकट पैदा हो रहा था, इसी संकट को लेकर पीएम मोदी ने आज संसद में पहली बार सार्वजनिक तौर पर बयान दिया. पश्चिम एशिया में जंग के हालातों पर पीएम मोदी ने लोकसभा में 25 मिनट की स्पीच दी उन्होंने कहा कि तनाव खत्म होना चाहिए. बातचीत से ही समस्या का समाधान है. पीएम ने कहा कि नागरिकों और पावर प्लांट पर हमले मंजूर नहीं हैं. होमुर्ज का रास्ता रोकना स्वीकार नहीं होगा ‘सरकार की कोशिश है कि देश में तेल-गैस संकट न हो. इसके लिए 27 की जगह अब 41 देशों से इंपोर्ट कर रहे हैं. पश्चिम एशिया में एक करोड़ भारतीय रहते हैं. उनकी सुरक्षा हमारी प्राथमिकता है.

हैदराबाद में आगामी रामनवमी शोभा यात्रा को लेकर गोशामहल के विधायक टी. राजा सिंह ने पुलिस प्रशासन पर गंभीर आरोप लगाए हैं. उन्होंने कहा कि साल 2010 से लगातार शोभा यात्रा आयोजित की जा रही है, लेकिन हर साल पुलिस की ओर से बाधाएं खड़ी की जाती हैं. उनका आरोप है कि सिदंबर बाजार, पुराना पुल और बेगम बाजार जैसे इलाकों में विशेष रूप से लाठीचार्ज के लिए टास्क फोर्स तैनात की जाती है. साथ ही उन्होंने दावा किया कि हर साल उनके खिलाफ FIR दर्ज की जाती है और इस बार भी पुलिस अपनी गलतियों का ठीकरा उन पर फोड़ सकती है.










