
बांग्लादेशी लड़की के अपहरण और तस्करी मामले में महिला समेत तीन दोषियों को आजीवन कारावास की सजा
AajTak
पश्चिम बंगाल की एक फास्ट ट्रैक अदालत ने बांग्लादेश की नाबालिग लड़की के अपहरण और तस्करी के मामले में एक महिला सहित तीन लोगों को आजीवन कारावास की सजा सुनाई है. नौकरी का झांसा देकर आरोपियों ने लड़की को बुलाया था.
पश्चिम बंगाल की फास्ट ट्रैक अदालत ने बांग्लादेश की एक नाबालिग लड़की के अपहरण और तस्करी के मामले में महिला सहित तीन लोगों को आजीवन कारावास की सजा सुनाई है. यहां नादिया जिले की फास्ट ट्रैक अदालत ने शनिवार को तस्करी के मामले में तीनों लोगों को दोषी पाया. ह्यूमन ट्रैफिकिंग के माध्यम से भारत में लाई गई नाबालिग लड़की को वेश्यावृत्ति के लिए मजबूर किया गया था.
न्यूज एजेंसी के मुताबिक, एक अधिकारी ने बताया कि धनतला पुलिस स्टेशन में दर्ज मामले के अनुसार तीनों दोषी साल 2021 में बांग्लादेश से भारत लाई गई लड़की की तस्करी में शामिल थे.
यह भी पढ़ें: अवैध एंट्री कर ठाणे कैसे पहुंचीं बांग्लादेश की महिलाएं..? एंटी-ह्यूमन ट्रैफिकिंग सेल ने लिया एक्शन
'लड़की को झांसा देकर बुलाया'
राणाघाट पुलिस जिले के एसपी सनी कुमार राज ने बताया कि दो दलाल और एक स्थानीय हैंडलर वहां की लड़की को झांसा देकर बुलाया और उसे नौकरी देने का वादा किया था. एसपी ने बताया कि यहां आने के बाद तीनों ने लड़की को अपनी चंगुल में फंसा लिया और उसे बेंगलुरु, हैदराबाद और दिल्ली में बेच दिया, जहां लड़की का यौन शोषण किया गया. चार साल बाद ह्यूमन ट्रैफिकिंग मामले में तीनों दोषियों को बीएनएस की अपहरण और अनैतिक तस्करी की धाराओं के तहत दोषी ठहराया.

Guna Hawala Scandal: गुना का हाईप्रोफाइल हवाला कांड अब एक नई करवट ले रहा है. जहां एक तरफ ट्रेनी IPS आयुष जाखड़ की जांच टीम गुजरात के व्यापारी को बयान के लिए बुला रही है, वहीं दूसरी तरफ निवर्तमान एसपी अंकित सोनी के तबादले ने शहर में एक नया विवाद खड़ा कर दिया है. 'लेडी सिंघम' हितिका वासल ने कमान संभाल ली है, लेकिन अंकित सोनी के समर्थन में हिंदू संगठन सड़कों पर उतर आए हैं.

इजरायल अमेरिका और ईरान के बीच चल रहे युद्ध का असर पूरी दुनिया में देखने को मिल रहा है और भारत भी इससे अछूता नहीं है, इस युद्ध के चलते भारत में भी ऊर्जा संकट पैदा हो रहा था, इसी संकट को लेकर पीएम मोदी ने आज संसद में पहली बार सार्वजनिक तौर पर बयान दिया. पश्चिम एशिया में जंग के हालातों पर पीएम मोदी ने लोकसभा में 25 मिनट की स्पीच दी उन्होंने कहा कि तनाव खत्म होना चाहिए. बातचीत से ही समस्या का समाधान है. पीएम ने कहा कि नागरिकों और पावर प्लांट पर हमले मंजूर नहीं हैं. होमुर्ज का रास्ता रोकना स्वीकार नहीं होगा ‘सरकार की कोशिश है कि देश में तेल-गैस संकट न हो. इसके लिए 27 की जगह अब 41 देशों से इंपोर्ट कर रहे हैं. पश्चिम एशिया में एक करोड़ भारतीय रहते हैं. उनकी सुरक्षा हमारी प्राथमिकता है.

हैदराबाद में आगामी रामनवमी शोभा यात्रा को लेकर गोशामहल के विधायक टी. राजा सिंह ने पुलिस प्रशासन पर गंभीर आरोप लगाए हैं. उन्होंने कहा कि साल 2010 से लगातार शोभा यात्रा आयोजित की जा रही है, लेकिन हर साल पुलिस की ओर से बाधाएं खड़ी की जाती हैं. उनका आरोप है कि सिदंबर बाजार, पुराना पुल और बेगम बाजार जैसे इलाकों में विशेष रूप से लाठीचार्ज के लिए टास्क फोर्स तैनात की जाती है. साथ ही उन्होंने दावा किया कि हर साल उनके खिलाफ FIR दर्ज की जाती है और इस बार भी पुलिस अपनी गलतियों का ठीकरा उन पर फोड़ सकती है.










