
'बहू ने डेढ़ महीने की बेटी को बेच दिया है...' शिकायत लेकर थाने पहुंची सास, 8 गिरफ्तार
AajTak
बेंगलुरु में एक महिला को उसकी डेढ़ महीने की बेटी को बेचने में मदद करने के आरोप में आठ लोगों को गिरफ्तार किया गया है. महिला की सास ने पुलिस में शिकायत दर्ज कराई थी जिसके बाद एक्शन हुआ है.
कर्नाटक के बेंगलुरु में एक महिला को उसकी डेढ़ महीने की बेटी को बेचने में मदद करने के आरोप में आठ लोगों को गिरफ्तार किया गया है. मुंबई पुलिस के एक अधिकारी ने सोमवार को ये जानकारी दी है. उन्होंने बताया कि बच्चे को माटुंगा पुलिस स्टेशन की एक टीम ने बचाया है.
उन्होंने बताया कि '11 दिसंबर को, सायन-माहिम लिंक रोड के किनारे राजीव गांधी नगर झुग्गी की एक 51 वर्षीय महिला ने माटुंगा पुलिस से संपर्क किया और दावा किया कि उसकी 30 साल की बहू ने नवजात बेटी को बेच दिया है. मामला दर्ज होने के बाद, टीमें गठित की गईं हम गुजरात के उल्हासनगर, सूरत और वडोदरा के साथ-साथ कर्नाटक के सिरसी भी गए. हमने सात महिलाओं और एक पुरुष को गिरफ्तार किया, उन्होंने महिला को उसकी बेटी बेचने में मदद की थी. आखिरकार बच्ची को भी बचाया गया.' अधिकारी ने बताया कि आठों को 19 दिसंबर तक पुलिस हिरासत में भेज दिया गया है.
बता दें बच्चे को बेचने का ये कोई पहला मामला नहीं है. इसी साल अक्टूबर में ओडिशा के जाजपुर जिले में एक महीने के नवजात बच्चे को बेचने का मामला सामने आया था.
यहां एक गरीब मां-बाप ने एक निःसंतान दंपत्ति को सात हजार रुपए में अपने बच्चे को बेच दिया. लेकिन बाद मां की ममता उमड़ आई और उसने पति को ऐसा करने से मना किया. लेकिन उसने ऐसा करने से इनकार कर दिया. इसके बाद मां ने पुलिस को सूचित कर दिया. पुलिस ने बच्चे को बरामद कर लिया है. जानकारी के मुताबिक, मामला तब प्रकाश में आया जब बच्चे की मां ने बाद में अपना मन बदल लिया. उसे अपने बच्चे को बचाने के लिए पुलिस से गुहार लगाई.

राजकोट में एक डॉक्टर के क्लिनिक में स्पाई कैमरा लगाकर निजी वीडियो रिकॉर्ड कर 25 लाख रुपये की उगाही के मामले में पुलिस ने डॉ. कमल नांढा को गिरफ्तार किया है. आरोप है कि उसने 3000 से ज्यादा वीडियो बनाकर स्थानीय पत्रकारों के जरिए ब्लैकमेल किया. राजकोट साइबर क्राइम पुलिस ने 12 आरोपियों के खिलाफ केस दर्ज किया है, जबकि 11 आरोपी अभी फरार हैं और उनकी तलाश जारी है.

महायुद्ध के 24 दिन हो चुके हैं. खबरदार की शुरुआत अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रम्प के ताजा यूटर्न से. डोनाल्ड ट्रंप ने आज शाम ऐलान किया कि ईरान के पावर प्लांट्स और एनर्जी इंफ्रास्ट्रक्चर पर होने वाले हमलों को उन्होंने फिलहाल टाल दिया है. ट्रम्प ने कहा कि अमेरिका और ईरान के बीच पिछले दो दिनों से चली बातचीत के बाद ये फैसला लिया गया है.

जेवर छोड़े, सिलेंडर ले उड़े... प्रयागराज में चोरों का नया टारगेट, घर में घुसकर रसोई से 'गैस' की चोरी
प्रयागराज के दारागंज में चोर घर में घुसे लेकिन गहनों को छोड़कर सिर्फ गैस सिलिंडर चोरी कर ले गए. परिवार ने दो दिन पहले ही सिलिंडर लाया था. इससे पहले बहरिया में भी ऐसी घटना हुई थी. पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है और चोरों की तलाश जारी है.

Guna Hawala Scandal: गुना का हाईप्रोफाइल हवाला कांड अब एक नई करवट ले रहा है. जहां एक तरफ ट्रेनी IPS आयुष जाखड़ की जांच टीम गुजरात के व्यापारी को बयान के लिए बुला रही है, वहीं दूसरी तरफ निवर्तमान एसपी अंकित सोनी के तबादले ने शहर में एक नया विवाद खड़ा कर दिया है. 'लेडी सिंघम' हितिका वासल ने कमान संभाल ली है, लेकिन अंकित सोनी के समर्थन में हिंदू संगठन सड़कों पर उतर आए हैं.

इजरायल अमेरिका और ईरान के बीच चल रहे युद्ध का असर पूरी दुनिया में देखने को मिल रहा है और भारत भी इससे अछूता नहीं है, इस युद्ध के चलते भारत में भी ऊर्जा संकट पैदा हो रहा था, इसी संकट को लेकर पीएम मोदी ने आज संसद में पहली बार सार्वजनिक तौर पर बयान दिया. पश्चिम एशिया में जंग के हालातों पर पीएम मोदी ने लोकसभा में 25 मिनट की स्पीच दी उन्होंने कहा कि तनाव खत्म होना चाहिए. बातचीत से ही समस्या का समाधान है. पीएम ने कहा कि नागरिकों और पावर प्लांट पर हमले मंजूर नहीं हैं. होमुर्ज का रास्ता रोकना स्वीकार नहीं होगा ‘सरकार की कोशिश है कि देश में तेल-गैस संकट न हो. इसके लिए 27 की जगह अब 41 देशों से इंपोर्ट कर रहे हैं. पश्चिम एशिया में एक करोड़ भारतीय रहते हैं. उनकी सुरक्षा हमारी प्राथमिकता है.








